loading...
आम लोगों के लिए रखी गई 1 बिलियन के नोटों से बनी कुर्सी, हैरान करने वाली है वजह
रूस की राजधानी मॉस्को के एक संग्रहालय में 2.5 इंच बुलेट प्रूफ ग्लास की एक कुर्सी रखी हुई है। ऐसे में आप एक बार जरूर सोचेंगे कि इस कुर्सी में ऐसा क्या खास है जो इसे म्यूजियम में रखा गया है। लेकिन अगर आपको यह जानकारी मिल जाएगी तो आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल, यह कुर्सी बुलेटप्रूफ ग्लास की दो-ढाई इंच परतों से बनी है और इसके नीचे 1 बिलियन यानि करीब 7 करोड़ से अधिक के नोट इस कुर्सी के अंदर रखे गए है। इस कुर्सी का नाम हैं 'एक्स10 मनी थ्रोन।'
इसे रूसी पॉप कलाकार अलेक्सी सर्गीयेंको ने उद्यमी इगोर राइबाकोव के सहयोग से बनाया है। सिंहासन को बनाने और इस पर लोगों को बैठने के लिए बुलाने का मकसद रुपए की ताकत को महसूस कराना और इसे कमाने के लिए प्रेरित करना है। रूसी पॉप कलाकार एलेक्सी सर्जियेंको ने कहा, ‘‘यह सिंहासन उन लोगों को प्रेरणा देगा जो पैसे की ताकत को महसूस करते हैं और हमेशा पैसा कमाने के बारे में सोचते हैं।
2012 में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए समर्पित चित्रों की श्रृंखला बनाने के बाद अलेक्सी सर्गीयेंको का नाम चर्चा में आया था। वहीं इगोर राइबाकोव टेक्नोनिकोल कॉर्पोरेशन के सह-मालिक और राइबाकोव फंड के सह-संस्थापक हैं। इगोर को 2018 में 1.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के अमीर लोगों की सूची जगह दी गई थी।
Russian entrepreneur Igor Rybakov and pop artist Alexei Sergiyenko have created a glass throne filled with a million dollars pic.twitter.com/UgixBAPy9l— Reuters (@Reuters) December 1, 2019