प्याज कि महँगाई पे न्यू फन्नी जोक्स

लड़की को लड़के वाले देखने आए। अगले दिन सहेली ने पूछा -लड़का कैसा लगा? तूने हाँ कर दी क्या? .. .. लड़की शर्माते हुए - देखने में तो ठीक ठाक सा ही था पर मैंने हाँ कर दी। सहेली ने चौंककर पूछा - क्याें, घरवालों ने जबर्दस्ती की क्या? .. .. लड़की धीरे से बोली - बडे़ अमीर घर का लगता था... .. .. सहेली छेड़ते हुए - ओहो लगता है कि कोई बड़ा सा गिफ्ट मिला है... लड़की - नहीं रे... सहेली - तो फिर.. .. .. लड़की शर्माते हुए - उसके मुँह से प्याज की "खुशबू " आ रही थी!!! ★★★★★★ कामवाली : मैडम अब तो साहब की तन्ख्वाह बढ़ गई है। मेरे भी पैसे बढ़ा दो न। मैडम : तुम्हें कैसे पता कि उनकी सैलरी बढ़ गई। .. .. कामवाली : अरे साहब आज ही एक किलो प्याज लेकर आए हैं न। ★★★★★★ अभी अभी खबर मिली है कि पुलिस ने दो लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. वो दो लोग खुलेआम प्याज के पकौडे खा रहे थे. .. .. .. पुलिस ने उन पर आय से अधिक स़पत्ति का मामला दर्ज किया है ...