मनुष्य के गाल से भी उसके व्यक्तित्व के बारे में आकलन

सामुद्रिक शास्त्र में मनुष्य के चेहरे और गाल से भी उसके व्यक्तित्व के बारे में आकलन किया जा सकता है। यह विषय बहुत गूढ़ और व्यापक है। सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के विभिन्न अंगों के आकार से जातक के भाग्य का निर्धारण किया जाता है। हस्तरेखा, मस्तक की रेखाएं और शरीर की आकृति उसके कई रहस्य बता सकती हैं। -गालों का रंग प्रायः व्यक्ति के वंश, देश, जलवायु और स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। ज्योतिष के अनुसार जिस जातक के गालों का रंग आंशिक सफेदी या पीलापन लिए होता है वे प्रायः उदास और अस्वस्थ रहते हैं। नए काम में उनकी रुचि कम होती है और वे जल्द निराश होते हैं। ऐसे लोग एकांतप्रेमी होते हैं और किसी योग्य व्यक्ति के मार्गदर्शन में ही सफल होते हैं। -जिन लोगों के गालों का रंग लाल या अधिक सुर्ख होता है वे अपनी बात मनवाने में यकीन करने वाले, जिद्दी और कुछ क्रोधी होते हैं। इन लोगों में धैर्य नहीं होता और वे किसी का अधिक इंतजार करना पसंद नहीं करते। हालांकि ये अपने काम में निपुण होते हैं लेकिन किसी के आदेशों के अनुसार चलना इनके लिए काफी मुश्किल होता है। -जिन लोगों के गाल गुलाबी होते हैं वे प्रकृतिप्रे