Posts

Showing posts from February 3, 2019

अगर कोई गर्ल्स हास्टल की तरफ गया तो ₹100 फाइन ..

Image
पप्पू को बिड़ी पीने की लत छुड़वाने के लिये उसके पिता ने उसे योगा क्लास में भर्ती करवाया...! पप्पू अब पाँव से भी बिड़ी पीने लगा है...!                                         ************** शादी के मंडप में दुल्हन को सिर झुकाये बैठी देख एक बुज़ुर्ग महिला बोली: दुल्हन कितनी सुशील व संस्कारी है...! जब से बैठी है सिर नीचे झुकाये हुवे है...! एक बार भी नज़र उठाकर नहीं देखा...! पीछे से आवाज़ आयी: माँजी...! दुल्हन Facebook पर Online है...!                                      ************* टीचर : अगर कोई गर्ल्स हास्टल की तरफ गया तो ₹100 फाइन ...! दूसरी बार गया तो ₹ 200 फाइन औऱ तीसरी बार सीधा 500 का फाइन लगेगा...! स्टूडैंट : सर जी ! जे हमने मंथली पास बनवाना हो तो कितणे का बण ज्यावैगा...!

पत्नी ने अंगुली से इशारा कर पति को बुलाया...

Image
पत्नी ने अंगुली से इशारा कर पति को बुलाया...! पति: हाँ... बोलो, क्या काम है...! पत्नी: कुछ नहीं बस... अंगुली की ताक़त ज़रा चेक कर रही थी...!                                         *************** रिक्शा वाले की लड़की सिल्वर मेडल लाई...! रिक्शा वाले का बेटा C A बना...! रिक्शा वाले की बेटी को 99 परसेंट आये...! ये खबरें पढ़ के मेरे बच्चे जिद कर रहे हैं कि पापा आप भी रिक्शा लेलो...!                                     *************** सुबह बीबी से बीस मिनट खरी खोटी सुनने के बाद 10 मिनट कस्टमर केअर वाली से बात की...! तब जाकर फिर से सेल्फ रिस्पैक्ट महसूस हुई...!

कुछ कुछ होता है की यह नन्ही परी अब दिखती है कुछ ऐसी

Image
बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस ‘सना सईद’ ख़बरों में बनी हुई हैं। हाल ही में सना ने बेहद बोल्ड फोटोशूट कराया हैं। जिसमें उनके लुक को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा हैं। सना ने अपनी ये फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। बता दे सना बॉलीवुड के किंग खान ‘शाहरुख़ खान’ के साथ बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में नज़र आई थी। उन्होंने इस फिल्म में शाहरुख की बेटी ‘अंजलि’ का किरदार निभाया था। हाल ही में सना ने अपनी जो फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उसमें वे ब्लैक बिकिनी में दिखाई दे रही हैं। सना मॉडलिंग में भी रूचि रखती हैं, वे कई मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स में भी नज़र आ चुकी हैं। सना अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। कम ही देखा जाता हैं कि सना अपने बोल्ड लुक के कारण सुर्ख़ियों में रही हो। लेकिन इस बार उन्होंने इस मिथ्या को तोडा हैं। बोद फोटोज में बेहद सिजलिंग अवतार में नज़र आ रही हैं।  सना फिल्म ‘स्टूडेंट्स ऑफ़ द ईयर’ में भी नज़र आ चुकी हैं। और उनके पास कोई फिल्म नहीं हैं। लेकिन इस बार

धमाकेदार ऑफर ! अब गूगल ने भी लॉन्च किया 500 रु का 4G फ़ोन

Image
हाल ही में लॉन्च हुआ गूगल का शानदार 4G फीचर फ़ोन अब तक बाजार में काफी धूम मचा रहा है। यूं तो बाजर में वैसे कई अलग-अलग कंपनियों के कई तरह के फोन उपलब्ध हैं, लेकिन अब भी ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक हैं जो अधिक कीमत के कारण फोन खरीदने से कतराते हैं। तो आपके लिए गूगल का यह महज 500 रु वाला 4G फीचर फ़ोन बेस्ट साबित होगा। कंपनी ने 500 रुपमें में एक सूबसूरत 4G फीचर फोन को पेश किया है। गूगल का यह 'WizPhone' WP006 4G फीचर फोन KaiOS पर रन करने में सक्षम है। वहीं फोन की एक प्रमुख खासियत है कि इसमें गूगल असिस्टेंट के लिए खास बटन आपको मिलेगा। इसमें 2.4 इंच का QWVGA डिस्प्ले है और इसका रेजोल्यूशन 240x320 है।  इसमें रियर कैमरा भी है जो कि 2 मेगापिक्सल का है, जबकि फ्रंट साइड में VGA कैमरा आपको मिलेगा। फ़ोन में पावर के लिए कंपनी ने शानदार 1800mah की बैटरी प्रदान की है। इसमें कंपनी ने 215 MB रैम और 4GB का इंटरनल स्टोरेज विकल्प भी दिया है। इसे microSD कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ा भी पाएंगे।

OMG ! यहां पर शादी होने से पहले देनी पड़ती है बलि

Image
आपने कई प्रकार की परंपराओं के बारे में सुना और पढा होगा। शादी एक पवित्र बंधन माना जाता है, जिसे मजबूत बनाने के लिए जहां एक तरफ दो लोगों के बीच प्यार की जरूरत होती है तो वहीं शादी के दौरान की जाने वाली रस्में भी इन्हें मजबूत बनाने का काम करती हैं। आज आपको एक ऐसी परंपरा के बारे में बताने जा रहे है जिसमे चूजे को मारकर लिवर निकालने के बाद शुरू होती है शादी की तैयारियां...... मंगोलिया के डॉर्स जाति में शादी की तैयारियां शुरू करने से पहले एक परंपरा निभाई जाती है। इसमें होने वाले दूल्हा-दुल्हन को चूजे की बलि चढ़ानी पड़ती है। दोनों को एक साथ चूजे को चाकू से मारना पड़ता है। इसके बाद दोनों मिलकर उसका लिवर निकालते हैं। अगर लिवर देखने में स्वस्थ है तो माना जाता है कि मैरिड कपल का फ्यूचर काफी अच्छा होगा। इस ट्रेडिशन के बाद ही शादी की डेट फिक्स की जाती है। परंपराओं के नाम पर जीव हत्या करना गलत होता है, लेकिन हर देश में हर जगह की आपको अलग परंपरा मिल हैं।

इस रिकॉर्ड में रोहित शर्मा ने कप्तानी में विराट कोहली को पछाड़ा

Image
भारत और न्यूजीलैंड के बीच इनदिनों टी 20 शृंखला खेली जा रही है। और भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी-20 में 7 विकेट से हरा दिया है। इस तरह से सीरीज 1- 1 की बराबरी पर पहुंच चुका है। भारत ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के तरफ से सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा ने बनाए। रोहित शर्मा ने 50 रन की पारी खेली। ऋषभ पंत ने 40 रन और शिखर धवन ने 30 रन की पारी खेली। धोनी 19 रन बनाकर नाबाद रहे।आपको बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 14 मैच में 12 टी-20 मैच जीतने में सफल रही।  गौरतलब है कि विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने 20 मैच के दौरान 12 मैच जीतने मे सफल रही थी।यानि कप्तानी के मामले में रोहित शर्मा ने विराट कोहली को टी-20 इंटरनेशनल में पछाड़ दिया है।

Video ! ये भोजपुरी गाने आपको अकेली ही देखने चाहिए

Image
आजकल भोजपुरी सिनेमा में आज के समय में कोई भी गाना आते ही वह सोशल मीडिया पर छा जाता है। भोजपुरी की यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह, अंजना सिंह जैसे सुपरस्टार के गाने यूट्यूब पर काफी देखे और पसंद किए जाते हैं। कुछ गाने ऐसे भी होते है जो आपको अकेली ही देखने चाहिए। फिल्म 'देवरा भइल दीवाना' का गाना भोजपुरी सिंगर अल्का और प्रियंका सिंह ने गाया है। भोजपुरी गाने को देखने के लिए आपको एक बंद कमरा तलाशना ही पड़ेगा क्योंकि ये परिवार के साथ देखना काफी मुश्किल है। इस गाने को अब तक 6 करोड़ 14 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस लिस्ट में दूसरा गाना है एल्बम 'सत्या' का गाना 'राते दिया बुता के' जो कि काफी हॉट है। गाने में पवन सिंह और आम्रपाली दुबे ने जबर्दस्त डांस भी किया है। अब तक 11 करोड़ से ज्यादा बार इसे देखा जा चुका है।

7 फरवरी से 14 फरवरी तक कुछ इस अंदाज़ में एन्जॉय करे अपने पार्टनर के साथ

Image
प्यार का महीना कहा जाने वाला फरवरी कपल्स के लिए कई खुशियां लेकर आता है। हर कपल वैलेंटाइन डे का बेसब्री से इंतजार करता है। वैसे तो 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे है लेकिन कपल्स 7 फरवरी से ही प्यार के दिनों को सेलिब्रेट करना शुरू कर देते है। आज हम आपको वैलेंटाइन डे से पहले आने वाले इन खास दिनों के बारे में ही बताने जा रहें है जिन्हें आप अपने पार्टनर के साथ सेलिब्रेट कर सकते है। तो आइए जानते है वैलेंटाइन वीकस के इन खास दिनों के बारे में..... Rose day (7 फरवरी)  रोज डे पर आप अपने पार्टनर को अलग-अलग तरह के गुलाब देकर अपनी फीलिंग शेयर कर सकते है। इसके अलावा अपने पार्टनर को उनकी पसंद का बुके भी गिफ्ट कर सकते हैं। Propose day (8 फरवरी) वेलेंटाइन वीक के इस दूसरे दिन आप जिसे प्यार करते हैं उसे अपने दिल की हर बात बता सकते है। Chocolate day (9 फरवरी) चॉकलेट खाना तो हर किसी को पसंद होता है। ऐसे में इस दिन आप पार्टनर को हार्टशेप चॉकलेट देकर अपना प्यार जता सकते हैं। Teddy day (10 फरवरी) आप अपने पार्टनर को एक सॉफ्ट टेडी देकर उन्हें स्पैशल फील करवा सकते है। इसे स्पैशल बनाने के लिए आप पार्

पत्नी टेबल पर चढ़ कर घर साफ करते करते

Image
ये तो अच्छा है कि बोर्ड परीक्षा का कोई Exit Poll नही आता...! नहीं तो घरवाले 3-4 दिन पहले से ही "पिटाई" शुरू कर देते...!                                                        **************** पत्नी टेबल पर चढ़ कर घर साफ करते करते यह गाना गा रही थी...! पत्नी: अगर तुम मिल जाओ... जमाना छोड़ देंगे हम...! पति: अगर तुम गिर जाओ... दूसरी ढूंढ लेंगे हम...! (पति हॉस्पिटल में ऐडमिट है)                                                   ****************** एक दिन आर्यभट्ट बैठे-बैठे ऐसे रिश्तेदार गिन रहे थे, जो बुरे वक्त पे काम आए...! बस वहीं से शून्य की खोज हुई ...!

एक महिला के व्रत से प्रसन्न होकर भगवान प्रकट हुए

Image
एक महिला के व्रत से प्रसन्न होकर भगवान प्रकट हुए और उस महिला से पाँच वरदान माँगने को कहा: महिला: मेरा पति मेरे बिना कहीं न जाए...! मेरे पति के जीवन में मुझसे ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ न हो...! उसे नींद तभी आये जब मैं उसके बगल में होऊं...! जब सुबह उसकी आँख खुले वो सबसे पहले मुझे देखें...! अगर मुझे एक छोटी सी खरोंच भी आ जाए तो वो दर्द से कराह उठें...! भगवान ने कहा तथास्तु...! और वो औरत एक स्मार्ट फोन में बदल गयी...!                                                     ***************** करवा चौथ के नशे में डूबे सारे पतियों को ये ज्ञात हो कि बेशक साल में एक दिन उनकी पूजा “भाजपा” के चुनाव चिन्ह से हो, लेकिन बाकी के 364 दिन तो “आप” के चुनाव चिन्ह से होनी है…!

हँसगुल्ले ! मैं तेरी जान लेने आया हूँ...!

Image
पहले पांच भी थे छोड़ने को मुश्किल... अब सात हो गए...!  काम, क्रोध, लोभ, मोह, माया... फेसबुक और वॉट्सअप...!                                               ***************** कितना दर्द है मोहब्बत में...! तनहाई अलग... जुदाई अलग... बेवफ़ाई अलग... और... बीबी को पता चल जाए तो कुटाई अलग...!                                          ***************** यमराज: मैं तेरी जान लेने आया हूँ...! ले जाइये, पड़ोस वाली सोसायटी में रहती है...!

सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो ने जबरदस्त धूम मचा रखी है

Image
आजकल सोशल मीडिया पर डांस के बहुत ही हॉट वीडियो वायरल हो रहे है। इस लड़की ने ऐसा डांस किया की देखने वालो ने जमकर सीटिया और तालिया बजाई और तो और सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो ने जबरदस्त धूम मचा के रखा है। अभी तक यह वीडियो काफी बार यूट्यूब पर देखा जा चूका है। वीडियो देखिए.... 

बताओ “घरबार” किसे कहते हैं, दम है तो हँसी रोक कर दिखाओ

Image
अध्यापक: सीनियर और जूनियर में क्या अंतर है...! छात्र: सर, जो समुद्र के पास रहता हो वो सीनियर (sea-near)...! और जो चिड़ियाघर के पास रहता हो वो जूनियर (zoo-near)...!                                                ***************** गुरूजी: बताओ “घरबार” किसे कहते हैं, एक पति के जीवन में इसके महत्व की विवेचना करो...! छात्र: गुरु जी “घरबार” का एक पति के जीवन में बड़ा महत्व है...! “घर” में पत्नी द्वारा उत्पन्न किये गए उत्पात और तनाव से मुक्त होने हेतु पति “घर” से “बार” में चला जाता है और “बार” में ज्यादा चढ़ जाने पर “बार” से “घर” आ जाता है...! “घर” और “बार” के इस चक्र को ही “घरबार” कहते हैं...! गुरुजी तीन दिन से बेहोश हैं...!   

आपको यकीन नहीं होगा पर टीवी जगत की यह अभिनेत्रियां यह तलाकशुदा

Image
फ़िल्मी दुनिया काफी रंगीन है और यही वजह है कि यहां कई सारी बाते सामने आती ही रहती है चाहे फिल्म जगत की हो या फिर टीवी जगत की अब कोई किसी से कम नहीं है। लेकिन अगर बात करें रिश्तों को यहां आए दिन रिश्ते बनते व टूटते हुए नजर आते हैं जी हां आपको बताते चलें की ऐसी कई अभिनेत्रियां इस इंडस्ट्री में मौजूद हैं जिनके फैन्स तो करोड़ों है और इन्होने अपनी अदाकारी से लाखों लोगों का दिल जीता है।   1. वैष्णवी धनराज: सबसे पहले बात करते हैं टीवी जगत की इस मशहूर व खूबसूरत अभिनेत्री वैष्णवी धनराज की जिन्होने साल 2012 में अभिनेता नितिन सहरावत से शादी की थी। लेकिन कुछ ही समय में इन दोनों का तलाक हो गया। 2. मुस्कान मिहानी: टीवी जगत के अलावा ये बॉलीवुड में भी सक्रीय हैै। मुस्कान की हालिया रिलीज फिल्म हे बेबी है। बता दें कि मुस्कान मिहानी भी तलाकशुदा हैं और इन्होंने कुछ ही साल पहले बिजनेसमैन तुषाल सोभनी से शादी की थी। 3. दीपिका कक्कड़: इन्होंने 2017 तक कलर्स चैनल के धारावाहिक ससुराल सिमर का में सिमर का किरदार निभाया है। जी हां इन्होने साल 2009 में अपने पहले पति रौनक से तलाक ले लिया था

प्रपोज डे पर इस अंदाज़ में करे अपने प्यार का इज़हार

Image
बातें जो अब तक दिल में छुपी थी वह बयां करने का प्रपोज डे बिलकुल ठीक समय है। अगर आपको ऐसा पार्टनर मिल गया है जिसके साथ आपने पहले काफी समय साथ बिताया है और उसके साथ आप अपनी पूरी जिंदगी बिताना चाहती हैं। तो उनके रिंग के साथ आकर प्रपोज करने का इंतजार न करें बल्कि उन्हें खुद अच्छा सा सरप्राइज दें और हमेशा के लिए इसको यादगार स्टोरी बना दें। आज हम आपके साथ ऐसे ही कुछ बेस्ट प्रपोजल आइडिया शेयर करने जा रहे हैं.... अगर आपका पार्टनर एडवेंचरस है अपने पार्टनर को एडवेंचरस डेट पर लेकर जायें। जैसे आप ट्रेकिंग या पैराग्लाइडिंग का प्लान कर सकती हैं। आप पैराग्लाइडिंग पर उड़ान भरने से पहले अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं या और भी कुछ क्रिएटिव सोचकर कुछ प्लान कर सकते हैं। टीवी देखना है पसंद  अगर आपके प्रेमी को टीवी देखना पसंद है। तो आप उनके किसी पसंदीदा शो या कोई न्यूज प्रोगाम बनाकर अपने दिल की बात कह सकते हैं। एनीमल लवर अगर आपके पार्टनर को जानवरों से बहुत प्यार है या उनके पास कोई पालतू जानवर है, तो उस जानवर की मदद से आप कुछ इंट्रेस्टिंग तरीके से अपने दिल की बात बयां कर सकती हैं। आप चाहे तो

आप भी जाने वायरल हो रही अनुष्का शर्मा की इस फोटो के पीछे की सच्चाई

Image
आपने भी सुना होगा की दुनिया में एक ही शक्ल के 7 लोग हो सकते हैं। अनुष्का शर्मा के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा की हमशक्ल का फोटो ट्रेंड कर रहा है। कोई इसे अनुष्का का नया लुक बता रहा है तो कोई अनुष्का की जुड़वा बहन। दोनों को देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि असली अनुष्का है कौन? पर हम आपको बतायेंगे वायरल हो रही अनुष्का शर्मा की इस फोटो के पीछे की सच्चाई। खास बात तो ये है कि अनुष्का शर्मा की तरह नजर आने वाली ये लड़की कोई और नहीं बल्कि अमेरिकन सिंगर जूलिया माइकल्स हैं जिनका लुक अनुष्का की ही तरह है। फैंस इन दोनों की तस्वीरों को एक कोलाज में बनाकर शेयर कर रहे हैं और इन दिनों इन तस्वीरों ने धमाल मचा रखा है। जूलिया ने जैसे ही इंस्टाग्राम पर ये फोटो अपलोड की। इस तस्‍वीर को देख कर इंटरनेट पर फैंस काफी हैरान हो गए।  उन्‍हें सचमुच यह एहसास होने लगा है कि उनकी फेवरेट एक्‍ट्रेस ने अपने बाल सफेद रंगवा लिए हैं।  फैंस ने ट्विटर पर दोनों स्‍टार्स को एक दूसरे के साथ कम्‍पेयर करना शुरू कर दिया है। 

हँसना मना है ! गाँव से आयी गँवार बहु

Image
ज्योतिषी: तुम्हारी कुंडली में तो बहुत धन है...!  वो सब तो ठीक है महाराज... अब ये बताओ कि धन को कुंडली से बैंक अकाउंट में कैसे ट्रांसफ़र करवाऊँ...!                                           **************** गाँव से आयी गँवार बहु से: बहु... जरा चीकू शेक ले आओ.. ! बेचारी बहु को कुछ समझ नही आया.. ! वह रसोईघर मे गई.. 4 चीकू लिये.. तवे पर सेका.. मसाला डाला और प्लेट मे चीकू सेक कर ले आई.. ! शहर से आयी पढ़िलिखि बहु से: बहु... जरा पापड़ सेक लाओ.. ! बहु किचन मे गई.. 4 पापड़ लिए.. मिक्सर मे डाले.. दूध मिलाया और गिलास मे भर कर ले आई.. और बोली... लीजिये पापड़ शेक.. !                               

जाने किस वजह से पाकिस्तान में नहीं मनाया जाता वैलेंटाइन डे

Image
वैसे तो दो प्यार करने वालों को कौन रोक सकता है। वो तो अपने प्यार को पूरा करते है जिन्दा रहकर या मरने के बाद। दुनियाभर में अगर टीवी, मीडिया और बाजार वैलेंटाइन के रंग में नहाए हुए हैं तो पाकिस्तान में ये पूरी तरह प्रतिबंधित है।    पाकिस्तान में वैलेंटाइन पर रोक तो पहले से ही थी, किन्तु पिछले साल इस्लामाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद इसे और कड़ा कर दिया गया है। पिछले साल इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने इस पर प्रतिबंध लगाते हुए कहा था कि ये इस्लाम की शिक्षा के खिलाफ है। सिर्फ कोर्ट ही नहीं पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने भी देश के नागरिकों  को चेताया है कि वे वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन से दूर रहें, क्योंकि यह मुस्लिम परंपरा का हिस्सा नहीं है। 

फाडू जोक्स ! आज के राशिफल में मेरी शादी का संयोग है..

Image
यमराज औरत को लेने पहुंचे तो औरत बोली: बस दो मिनट...! यमराज: दो मिनट में क्या कर लोगी...? औरत: Whatsapp में Status डालना है...    Travelling To Yamlok...!                                           **************** एक बहुत ही महत्वपूर्ण सलाह दे रहा हूँ...! पसन्द आए तो Like ज़रूर करना...! पहले दिल की सुनो...! फिर दिमाग़ से काम लो...! और आख़िर में मजबूर होकर वही करो जो तुम्हारी बीवी चाहती है...!                                         *************** आज के राशिफल में मेरी शादी का संयोग है...! अजीब सी खुशी है मन में...! समझ नहीं आ रहा पत्नी को बताऊँ या नहीं...!

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 आज, न्यूजीलैंड ने टाॅस जीता

Image
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचो की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आकलैंड के मैदान पर खेला जा रहा है। जहां न्यूजीलैंड ने पहले टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।    भारतीय टीम में शामिल युवा खिलाडिय़ों से उम्मीद की जा रही थी कि वे टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करेंगे लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने खासा निराश किया और भारत को अपने टी-20 इतिहास की सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ गई। जिसे भारतीय टीम हर हाल में जीतकर सीरीज में बराबरी करने के इरादे से उतरेगी। वहीं दूसरी और न्यूजीलैंड की टीम इस मुकाबले को जीतकर वनडे सीरीज की हार का बदला लेना चाएगी। टीम इंडिया को पहले मुकाबले की गलतियों से सीख लेकर इस मैच में पूरी तैयारी के साथ उतरना होगा। पिछले मुकाबले की हार के कारणो में कैच छूटना भी एक बड़ी वजह रही थी। इसके साथ ही ओपनर बल्लेबाजो को अपनी जिम्मेदारी समझ कर खेलना होगा। मध्यक्रम में भी भारत को ध्यान देने की जरूरत हैै। भारत :- रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश काॢतक, केदार जाधव, एम एस धोनी, कृणाल

पुराने स्मार्टफोन को बेचने से पहले जरूर करे ये काम, नहीं तो......

Image
अगर आप पुराना स्मार्टफोन बेचकर नया फोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो सबसे पहले अपने पुराने स्मार्टफोन में ये चीजें चेक कर लें ताकि आप भविष्य में किसी परेशानी में न फंसें। जी हां  ज्यादातर यूजर्स सोचते हैं कि फोन को फौर्मेट करने के बाद उनका डाटा डिलीट हो गया।  लेकिन हैकर्स और साइबर क्रिमिल्स के पास ऐसे कई सौफ्टवेयर होते हैं, जो आपके डाटा को रिस्टोर कर सकते हैं। ऐसे में हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आप अपने डाटा को सेफ तरीके से डिलीट कर सकते हैं।    फोन में स्थाई रूप से डेटा डिलीट करने के लिए  फोन को इन्क्रिप्ट जरूर करे।  फोन को इन्क्रिप्ट होने में एक घंटे तक का समय लग सकता है। इसलिए बेहतर है कि आप माेबाइल की बैटरी फुल चार्ज रखें। इन्क्रिप्शन के दौरान इसे पावर प्लग से कनेक्ट भी रखें तो बेहतर होगा। 1. अपने फोन की सेटिंग पर क्लिक करके सिक्योरिटी में जाएं। 2. इसमें आपको इन्क्रिप्शन का ऑप्शन दिखाई देगा। इसे क्लिक करें। 3. यदि आपने माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग किया है तो उसे भी इन्क्रिप्टेड करने का विकल्प मिलेगा। 4. इसे ओपेन करने के बाद यह प्रोस

आपके पति किस फ़ील्ड में काम करते हैं...

Image
महिलाओं के लिए ब्लडप्रेशर का घरेलू इलाज: High हुआ तो मायके वालों से 20 मिनट बात करें...! Low हुआ तो अपने ससुराल वालों से सिर्फ 5 मिनट बात करें...!                                           ************** ऑफ़िसर: आपके पति किस फ़ील्ड में काम करते हैं...? औरत: Oil & Gas ऑफ़िसर: वाह...! कहां पर पोस्टिंग है...? औरत: किचन में...!                                      **************** एक आदमी ने ग्रुप में पोस्ट डाली कि “मेरी शादी हो गयी...!” कोमेंट आया: कृपया घरेलू समस्याएँ ग्रूप में पोस्ट ना करें...!

एक गाँव वाला रेड लाइट क्रॉस करता पकड़ा गया...

Image
पहले एक ने रैड सिग्नल तोड़ा, पीछे से 5 और ने तोड़ा...! पुलिस ने पहले को छोड़कर सभी का चालान काटा... बाकियों ने पूछा: इसे क्यों छोड दिया...! इंस्पेक्टर: यह हमारा ही आदमी है, ये वापस जाएगा, फिर से सिग्नल तोड़ेगा और तुम जैसे 4-5 को फिर फंसवाएगा... मार्च है, हमें भी टार्गेट पूरे करने होते हैं...!                                                  **************** एक गाँव वाला रेड लाइट क्रॉस करता पकड़ा गया...! पुलिस: क्यू तने लाल बत्ती ना दिखी कै...? गाँव वाला: बत्ती तो दिखी थी... पर तू ना दिखा, कित लुक रिया था...?

पत्नी कोई शायरी कहो ना मेरे लिए...

Image
पत्नी: कैसी लग रही हूँ मैं आज...?    पति: अच्छी लग रही हो...! पत्नी: एक शायरी कहो ना मेरे लिए...! पति: ये जो लग रही हो तुम इतनी प्यारी...! इस पर लग जाती हैं मेरी तनखा सारी...!                                          ***************** एक ताजा रिसर्च में पता चला है कि, कुछ औरतें अपने बच्चों को इतना तेज इसलिए डांटती हैं... ताकि पतियों में भी खौफ बना रहे...!                                       ***************** सिगरेट को अगर सुलगाया ना जाये तो नुकसान नही करती...! यही विशेषता पत्नी में भी होती है...!

जाने क्यों पूरी दुनिया में मशहूर है यह इंडियन चायवाली लड़की

Image
हाल ही में सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी चायवाले के बाद अब भारतीय चायवाली छा गई हैं। भारतीय चायवाली अपनी खूबसूरती से नहीं बल्कि अपने काम से फेमस हुई हैं। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में रहने वाली 26 वर्षीय उपमा विर्दी ने ‘बिजनेस वुमन ऑफ द इयर 2016’ का अवार्ड जीता हैं। उन्हें इंडियन ऑस्ट्रेलियन बिजनेस एंड कम्युनिटी ने पिछले सप्ताह इस अवार्ड से नवाजा गया। चंडीगढ़ की रहने वाली उपमा विर्दी ऑस्ट्रेलिया में पेशेवर वकील हैं और अपनी नौकरी से वक्त निकालकर यहां के लोगों को चाय परोसती हैं। उपमा की मसाला चाय इतनी खास है कि इसका स्वाद देशी और विदेशी सबकी जुबान पर चढ़ गया है। उपमा एक कंपनी में बतौर कानून सलाहकार काम करती हैं। उपमा अपने दादा की मसाला चाय को दुनिया में पहचान दिलाने की जिद में नौकरी से बचे समय में चायवाली बनकर दफ्तरों में पहुंच जाती हैं। उपमा का कहना हैं कि वह ऑस्ट्रेलिया में चाय को लोकप्रिय बनाकर यहां भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना चाहती हैं। जैसे भारत में चाय लोगों को एक-दूसरे से जोड़ती है। उसी तरह अब ऑस्ट्रेलिया में भी इसका जादू चलेगा। उपमा एक ऑनलाइन चायवाली हैं। जो र

जिओ एक बार फिर से अपने यूजर्स को दे रहा 10GB डेटा एकदम फ्री

Image
अगर आप भी जिओ सिम इस्तेमाल कर रहे है तो यह खबर आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होने वाली है। रिलायंस जियो ने Jio Celebrations Pack को एक बार फिर से यूजर्स के लिए री-लांच किया है। इसके अंतर्गत जियो अपने यूजर्स को मुफ्त में अतिरिक्त डेटा दे रहा है। इसकी खास बात यह है कि ग्राहकों को मिल रहे एक्स्ट्रा डेटा का इस्तेमाल पहले होगा और बाद में उनके वर्तमान पैक से डेटा खर्च होगा। जियो सेलिब्रेशन पैक के तहत यूजर्स को पांच दिन के लिए हर दिन 2 जीबी डेटा अतिरिक्त दिया जा रहा है। इस तरह यूजर्स कुल 10 जीबी डेटा का अतिरिक्त लाभ अपने प्लान के अलावा उठा सकते हैं। यदि आप 399 रुपये वाले प्लान का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसमें 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है। जियो सेलिब्रेशन पैक के जरिए आप एक दिन में 3.5 जीबी (1.5 GB+ 2 GB एक्स्ट्रा) डेटा तक इस्तेमाल कर सकते हैं।रिपोर्ट्स के मुताबिक  कंपनी ने 24 से 28 जनवरी के बीच अपने अलग-अलग यूजर्स को मुफ्त डेटा जारी किया है। अगर आप भी अपना ऑफर चेक करना चाहते हैं कि आपको इस पैक का फायदा मिला है या नहीं तो उसके लिए MyJio ऐप में जाएं। इसके बाद दिए गए मेनू पर क्लिक करें। यहां