Posts

Showing posts from February 10, 2019

अगर कोई छोरी आपको घास नहीं डालती . .

Image
अब तक लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री चुनने के लिये होता था , . पहली बार हटाने के लिये हो रहा है..... . अगर उन्होंने हटा लिया तो चुनाव के बाद फिर कौन बनेगा उसके लिये चुनाव होगा !!                                                *************** अगर कोई छोरी आपको घास नहीं डालती . . तो निराश ना हों. . . क्योंकि आप इंसान हो !!                                              ************** सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि धरने की असली दुकान हमारी ही है। बंगाल में हमारी कोई ब्रांच नही है।  नकलचियों से सावधान रहें। आपका अन्ना  हज़ारे.!!

इतनी ठण्ड में गलती से नहा भी लो ....

Image
स्मार्ट चचा रात की पार्टी में एक चचा ने पहले दाल चावल फिर लड्डू और फिर से दाल चावल खाए। मेंने पूछा चचा ऐसा क्यों? चचा बोला : सीजन खराब चल रहा है अगर उल्टी हुई तो दाल चावल बाहर आएंगे और दस्त लगे तो भी दाल चावल ही बाहर होंगे....... लड्डू बीच में सेफ रहेंगे !!                                             ***************** सच्चा भाजपाई तो वो है, जो रात में पानी पीने उठे तब भी कॉंग्रेस के खिलाफ  एक ट्वीट चेप दे..!                                             **************** इतनी ठण्ड में गलती से नहा भी लो तो घर वाले शक़ करने लगते हैं... ज़रूर किसी चुड़ैल से मिलने जा रहा होगा

आप भी जाने ट्रैन में क्यों बजाए जाते है 9 तरह के हॉर्न

Image
ट्रेन के हॉर्न की बात करते ही दिमाग में प्लेटफॉर्म पर खड़े होने जैसी फीलिंग आने लगती है। अगर ट्रेन धीरे आ रही है तो यात्री अपने सामान के साथ मुस्तैदी से खड़े हो जाते हैं। जिनके पास रिजर्वेशन है वो अपनी सीट ढूंढता है और जिसके पास रिजर्वेशन का टिकट नहीं है वो बैठने का जुगाड़ ढूंढता है। लोगों का ट्रेन के साथ अपना-अपना एक्सपीरियंस होता है।बहरहाल हम आपको ट्रेनों की हॉर्न से जुड़ी दिलचस्प जानकारी दे रहे हैं। क्यों बजाए जाते है 9 तरह के हॉर्न: # एक शॉर्ट हॉर्न: इसका मतलब ट्रेन यार्ड में आ गई है और उसकी सफाई का वक्त भी हो गया है। # दो शॉर्ट हॉर्न: इसका मतलब ट्रेन चलने के लिए तैयार है। # तीन शॉर्ट हॉर्न: इसका मतलब है कि लोकोपायलट का कंट्रोल इंजन से छूट चुका है। ये हॉर्न ट्रेन के गार्ड के लिए एक संकेत है कि वो वैक्यूम ब्रेक से ट्रेन को रोके। # चार शॉर्ट हॉर्न: इसका मतलब है कि ट्रेन में तकनीकी खराबी है और ट्रेन इससे आगे जाने की स्थिति में नहीं है। # दो छोटे और एक बड़ा हॉर्न: ऐसा हॉर्न दो स्थिति में बजते हैं। या तो किसी ने चेन पुलिंग की है या फिर गार्ड ने वैक्यूम प्रे

फोटो मस्ती ! किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है क्रिकेटर ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड

Image
ऋषभ की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी का उत्तराखंड से ताल्लुक है। वह बॉलीवुड की हीरोइन से कम नहीं है। उन्होंने अपनी और ऋषभ पंत की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। ऋषभ पंत की शानदार पारी और टीम इंडिया के लिए जबरदस्त ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग से हर कोई प्रभावित है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट श्रृंखला में उनके अच्छे प्रदर्शन की हर तरफ चर्चा हो रही है। फिलहाल, वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इसका सबूत उनके इंस्टाग्राम पर मिला। जहां उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। ईशा के साथ ऋषभ पंत की तस्वीर को 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले। इंस्टाग्राम पर ऋषभ की गर्लफ्रेंड को लगभग 32 हजार लोग फॉलो करते हैं। ऋषभ की गर्लफ्रेंड का नाम ईशा नेगी है। वह उत्तराखंड से ताल्लुक रखती हैं। वह बॉलीवुड की हीरोइन से कम नहीं हैं। अगर आप उनकी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर देखें तो वो न केवल खूबसूरत हैं, बल्कि उनका ड्रेसिंग सेंस भी अच्छा है। ईशा हमेशा अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। उसके खाते में आप देख सकते हैं कि वह पारंपरिक से ल

जाने क्यों यहां पर अंडरगारन्मेंट्स में चम्मच छुपाती है लड़किया

Image
आज लड़कियां बाहर तो क्या अपने ही घर में महफूस नहीं है। हर देश में महिलाओ की सुरक्षा के लिए कई तरह से इंतजाम किये है लेकिन आज हम आपको स्वीडन के बारे में बताने जा रहे है जहां पर महिलाओ को अपनी सुरक्षा करने के लिए एक अजीबोगरीब प्रकार की नसीहत दी जाती है। स्वीडन के शहर गोथेनबर्ग में सभी लड़कियों को ये सलाह दी जाती है कि वो अपनी हिफाजत के लिए अपने अंडरगार्मेंट्स में चम्मच रखे। लड़कियां अंडरगारन्मेंट्स में क्यों रखती है चम्मच: आज के समय में लड़कियों की मर्जी के बिना ही उनकी शादी करके उन्हें देश से बाहर ले जाया जाता है जहां पर उनका खतना किया जाता है। इसलिए महिलाओ को चम्मच रखने की सलाह दी जाती है। अब आप ये ही सोच रहे होंगे कि चम्मच रखने से खतना का क्या सम्बन्ध? दरअसल यहाँ के लोगो का ऐसा मानना है कि जब महिलाए अपने अंडरगार्मेंट्स में चम्मच रखकर एयरपोर्ट पर मेटल डिटेक्टर के नीचे से गुजरेंगी तो अलार्म बजेगा इसके बाद महिला को पर्सनल चेकिंग के लिए कही कोने में ले जाया जाएगा जहां पर अधिकारियो को अपनी परेशानी के बारे में बता सकती है।  बच सकती है लड़कियां: इस ट्रिक को कई महिलाओ और लड़कियों ने अपना

इन कारणों से अपने पार्टनर को धोखा देते है आजकल मर्द

Image
रिश्तों के बीच जिस दिन से विश्वास में कमी आना शुरू होता है उसी दिन से उस रिलेशनशिप की उल्टी गिनती शुरू हो जाती है। अक्सर ऐसा देखा गया है कि असफल रिश्तों में ज्यादातर ऐसे होते हैं जिनमें पुरुष पार्टनर ने अपनी महिला पार्टनर को धोखा दिया होता है। एक सर्वे में बताया गया है कि तकरीबन 60 फीसदी पुरुष अपनी महिला मित्र को धोखा देते हैं। अब ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर पुरुष अपनी महिला मित्र को धोखा देते क्यों हैं। आइए, आज हम इसी सवाल का जवाब बताते हैं...... 1. महिला और पुरुषों के बीच इमोशनल डिससेटिस्फैक्शन यानी कि भावनात्मक असंतोष की वजह से अलगाव की जरूरत पड़ती है। पुरुष भी काफी भावुक होते हैं। ऐसे में उन्हें जब अपने पार्टनर से अपेक्षात्मक सहयोग नहीं मिलता तब वह उनसे कटना शुरू कर देते हैं। 2. रिश्तों में रहते ज्यादा दिन गुजर जाएं तो दोनों में तालमेल की कमी हो जाती है। ऐसे में पुरुष नए रिश्तों के प्रति आकर्षित होने लगते हैं।  3. कई बार पुरुषत्व भी पुरुषों को अपनी महिला मित्र को धोखा देने के लिए प्रेरित करता है। ऐसे में पुरुषों को लगता है कि वह पुरुष हैं और अपनी मर्जी के हिसा

वीडियो ! पोल डांसिंग का ऐसा जलवा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा

Image
आज हम एक ऐसी महिला के बारे में बता रहे हैं जिसकी उम्र 70 के पार हो गई हो लेकिन वो अब भी शानदार पोल डांस करती हैं। साल 2005 में इस महिला ने जॉब छोडने के बाद पोल डांसिंग क्लास जाना शुरू किया था।इस महिला का नाम दाई डाली है जिन्हे अब पोल डांस से प्यार हो गया है। इस बारे में बात करते हुए डाली ने कहा कि, 'मुझे हवा में घूमते हुए डांस करना बहुत अच्छा लगता है।  बुजुर्ग महिला ने मचा दिया ग़दर: उनकी उम्र अब 73 है और इस उम्र में वो प्रोफेश्नल पोल डांसर बन चुकी हैं। उन्होंने ये भी बताया कि, 'शुरुआत में मुझे सीखने में कई परेशानियां हुईं। कई बार मुझे ऐसी चोटें लगीं जिसकी वजह से मुझे हफ्तेभर तक घर में ही रहना पड़ा. लेकिन मैंने ये पैशन नहीं छोड़ा।' आपको बता दें 3 साल पहले डाली ने एशिया गॉट टैलेंज में भी अपनी शानदार परफॉर्मेंस दी थी।

खुशखबरी ! Jio Switch ऐप से अब आसानी से करे डेटा ट्रांसफर

Image
रिलायंस जियो पॉपुलर हो गया है। कंपनी ने अपने यूजर्स को काफी शानदार और किफायती प्लान्स की पेशकश की है। यही कारण है कि कंपनी ने काफी कम समय में ही टेलिकॉम सेक्टर में अपना नाम रोशन कर दिया। रिलायंस जियो के प्लान्स और ऑफर की तरह जियोफोन काफी पॉपुलेरिटी बटोर चुके हैं। अगर आप जियो की सर्विस को काफी अच्छी तरह से समझते हैं तो आपको Jio Switch ऐप में पता होगा। अगर नहीं तो बता दें कि इस ऐप से आप बिना किसी टेंशन के डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं। यह काफी आसान है। इस ऐप के जरिए आप किसी भी साइज के फोटो, वीडियो और म्यूजिक को आसानी से शेयर कर सकते हैं। Jio Switch ऐप का इस्तेमाल एंड्रॉयड और iOS स्मार्टफोन्स के साथ-साथ जियोफोन में भी किया जा सकता है। इस ऐप के साथ यूजर्स किसी भी साइज का डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं। सबसे पहले अपने स्मार्टफोन के ऐपस्टोर से Jio Switch को इंस्टॉल करें। ऐप को खोलते ही इसमें SEND और RECEIVE के दो ऑपशन दिए गए हैं। अगर आप किसी को फाइल सेंड करना चाहतें हैं तो उस फाइल को सलेक्ट करके SEND बटन को क्लिक करके रिसीवर को सर्च करे। इसके बाद आपको रिसीवर को नाम दिखाई देगा जिसे सलेक्ट कर

मज़ेदार जोक्स ! माल्या के पास दो विकल्प हैं

Image
विजय माल्या के प्रत्यर्पण को ब्रिटेन ने मंज़ूरी दे दी। अब उनके पास दो विकल्प हैं।  या तो 14 दिन में वहीं इंग्लैंड में अपील करें। या भारत आकर धरना दें।                                           ***************** CA की पत्नी : महंगाई दर क्या होती है CA : पहले तुम्हारी आयु 21 वर्ष, कमर 28 और वजन था 45kg अब तुम्हारी आयु 35 वर्ष,कमर 38 और वजन है75 kg तुम्हारे पास सब कुछ पहले से ज्यादा है,फिर भी वैल्यू कम है यही मंहगाई दर है Moral अर्थशास्त्र उतना भी कठिन नहीं है यदि सही उदाहरण देकर समझाया जाए !!

हर एक लड़का अपनी गर्लफैंड को खुश रखने के लिए उठाता है ये नखरे

Image
लड़कियों के नखरे जिनको उठाने वाला लड़का हमेशा खुश रहता है।यदि आप भी अपनी लाइफ को हैप्पी बनाना चाहते हैं तो लड़कियों के नखरे जरूर उठाएं। आज हर लड़का अपनी गर्लफैंड को खुश करने के लिए उनके सभी नखरे उठाने को तैयार रहता है। आपको अगर जानना है कि लड़कियां किस तरह के नखरे करती हैं तो यह पोस्ट आपके लिए ही है। आइए जानते हैं लड़कियों के कॉमन नखरे, जो वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ करती है...  1. सब जानते हैं कि लड़कियों को शॉपिंग करना कितना पसंद होता है। वह हर समय अपने ब्वायफैंड से शॉपिंग के लिए जिद करती रहती हैं। 2. लड़कियां हर समय अपने ब्वायफैंड से प्यार की ही डिमांड करती रहती हैं।कहती हैं कि आप मुझे प्यार नहीं करते। करते तो मेरी सारी विश पूरी करते।वहीं लड़के उन्हें खुश करने के लिए उनकी हर वो विश पूरी करते हैं, जिससे वह खुश रहें। 3. आप कभी भी मूवी दिखाने नहीं ले जाते हो। लड़कियां मूवी की दीवानी होती हैं। वह चाहती हैं कि हर वीकएंड पर उन्हें मूवी दिखाने के लिए ले जाए। 4. लड़कियां पब्लिक प्लेस पर भी चाहती हैं कि ब्वॉयफैंड उनकी बाहों में बाहें डालकर चले। उन्हें उनका दूर—दूर रहना खलता है। 5. लड

मैडम तुसाद म्यूजियम में प्रियंका चोपड़ा ने भी बना ली अपनी जगह

Image
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम उन भारतीय हस्तियों में शामिल हो गया जिनका मोम का पुतला यहां मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया गया है। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर यह खबर साझा की और बताया कि उनका मोम का पुतला लंदन, सिडनी एवं एशिया समेत विश्व भर के 6 अन्य शहरों में भी बनेगा।  उन्होंने फेसबुक पर लिखा, “आखिरकार यह संभव हुआ. अब आप न्यूयॉर्क सिटी में मैडम तुसाद में मेरा मोम का पुतला देख सकते हैं। ‘‘क्वांटिको” अदाकारा ने एक छोटा सा वीडियो भी साझा किया जिसमें वह मैडम तुसाद के कलाकारों के साथ करीब से काम करते हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका के मोम के पुतले को जेसन वु की लाल रंग की ड्रेस पहनाई गई है, जो उन्होंने 2016 के एमी अवार्ड में पहनी थी। साथ ही पुतला हीरे की अंगूठी की नकल भी पहने हुए दिखेगा जो उनके पति निक जोनस ने उन्हें दी थी। प्रियंका फिलहाल हॉलीवुड फिल्म “इजंट इट रोमांटिक?” की रिलीज का इंतजार कर रही हैं।

अगर आप बियर,दारु,सिगरेट नहीं पीते हो

Image
अगर आप बियर,दारु,सिगरेट नहीं पीते हो  रजनीगन्धा तुलसी मतलब कुछ भी  नहीं खाते हो तो एकदिन इस दुनिया से तुम्हारे  सब दोस्त मर जाएंगे और तुम अकेले जिदां रहकर क्या कर लोगे बताओ !!                                                      **************** टीचर -: EVM का फुल फॉर्म क्या होता है ? बच्चा-: Every Vote For Modi  बच्चा भारत रत्न के काबिल है !!                                                     **************** भगवान हर जगह नहीं हो सकते इसलिए उन्होंने माता पिता बनाए....  और माता पिता हर जगह नहीं हो सकते इसलिए उन्होंने बजरंग दल बनाया.....!!!

क्या "दर्द" होगा उस औरत का जिसका.....

Image
क्या "दर्द" होगा उस औरत"का  जिसका बेटा नालायक हो, दामाद चोर हो... और बेटी सास जैसे दिखती हो  !!                                          *************** पप्पू की ईमानदारी की चादर इतनी लंबी है  कि खुद को ढके तो जीजा नंगा हो जाता है जीजा को ढको तो खुद नंगा और दोनों को ढको तो मम्मी !!                                         *************** बीवी के लिए टेडी लेने गया,  शॉप वाले ने free में दे दिया,  बोला,  "आप पहले हो, जो बीवी के लिए टेडी लेने आये हो"

कुछ लड़कियां इतनी ज्यादा शॉपिंग करती हैं कि...

Image
"अमेरिका" में जब कोई बीमार पड़ता है तो उसके शुभचिंतक कहते हैं- "गेट वेल सून" "इंग्लैंड" में कहते हैं  -- "विशिंग फॉर स्पीडी रिकवरी" और पंजाब में शुभचिंतक कहता है --"इसे  बीमारी नाल मेरा मासङ मरया सी" !!                                               ***************** "लोगों की बातें कभी दिल पर नहीं लेनी चाहिये"...., लोग "अमरूद" खरीदते समय पूछते हैं .... "मीठे हैं ना" ....? बाद में "नमक” लगा के खाते हैं ....!!                                            ***************** कुछ लड़कियां इतनी ज्यादा शॉपिंग करती हैं कि... मॉल में खड़े पुतले भी उनको पहचान लेते हैं.....!!! 

साइकोलॉजी का प्रैक्टिकल हो रहा था...

Image
साइकोलॉजी का प्रैक्टिकल हो रहा था...! . प्रोफेसर ने एक चूहे के लिए एक तरफ केक और दूसरी तरफ चुहिया रख दी...! . चूहा फ़ौरन केक कि तरफ लपका...! . दूसरी बार केक को बदल के रोटी रखी...! . चूहा रोटी कि तरफ लपका...! . कई बार फ़ूड-आइटम्स बदले मगर चूहा हर बार फ़ूड कि तरफ भागा...! . प्रोफेसर: So students..., its proved कि Hunger is Bigger need than Girls...! . इतने में लास्ट बेंच से रणछोर दास छांचड़ (रैंचो) बोला: सर...! एक बार चुहिया बदल के भी देख लो... हो सकता है वो उसकी "बीवी" हो...!                                                   ****************** चूहा भांग की चार गोटी खाकर मस्त था...! जय जय शिव शंकर, कांटा लगे ना कंकर के प्याला तेरे नाम का पिया... गाने पर झूम रहा था...! . बिल्ली: अगर ये शिवजी का मेला न होता तो आज मैं तुझे खा जाती...! . चूहा: "अकाल मृत्यु वो मरे, जो कर्म करे चंडाल का, काल भी उसका क्या करें, जो भक्त हो महाकाल का” जय महाकाल... हर हर महादेव…! चली जा… चली जा वर्ना लोग कहेंगे कि भांग के नशे में औरत पे हाथ उठा दिया...!

आपको ये पसंद आएगा ! एक बड़े आफिसर ने जॉब छोड़कर

Image
आपको ये पसंद आएगा...! . भारत के एक बड़े आफिसर ने जॉब छोड़कर कनाडा के एक विश्व के सबसे बड़े डिपार्टमेंटल स्टोर में सेल्समेन की नौकरी ज्वाइन की...! . बॉस ने पूछा: तुम्हे कुछ तज़ुर्बा है...? . भारतीय: हाँ मैं भारत में सेल्समेन ही था...! . उसे नौकरी पर रखने के बाद शाम के 6 बजे बॉस ने पूछा: आज पहले दिन तुमने कितने सेल किये...? . भारतीय ने कहा कि सर मैंने 1 सेल किया...! . बॉस चौंककर बोले: क्या मात्र एक ही सेल...? सामान्यत: यहाँ कार्य करने वाले हर सेल्समेन 20 से 30 सेल रोज़ाना करते हैं। अच्छा ये बताओं तुमने कितने पाउंड्स का सेल किया...? . भारतीय बोला: 933005 पाउंड्स। . बॉस: क्या...? लेकिन तुमने यह कैसे किया...? आश्चर्यजनक रूप से बॉस ने पूछा...! . भारतीय ने कहा: एक व्यक्ति आया और मैंने उसे एक छोटा मछली पकड़ने का हुक बेचा, फिर एक मझोला और फिर अंततः एक बड़ा हुक बेचा...! फिर उसे मैंने एक बड़ी फिशिंग रॉड और कुछ फिशिंग गियर बेचे...! फिर मैंने उससे पूछा कि तुम कहाँ मछली पकड़ोगे तो उसने कहा कि वह कोस्टल एरिया में पकड़ेगा...! तब मैंने कहा कि इसके लिए एक नाव की ज़रूरत पड़ेगी...! अतः में उसे न

फाडू जोक्स ! एक औरत कोमा में चली गई...

Image
डॉक्टर ने थर्मामीटर पत्नी के मुँह में रख कर कुछ देर मुँह बन्द रखने को कहा...!  . पत्नी को काफी देर तक खामोश बैठा देखकर ग्रामीण पति ने भावुक होकर पूछा: डॉक्टर साहेब... ये डंडी कितने की आती है...?                                             ***************** पति: इस जीवन से मैं तंग आ गया हूँ...! हे प्रभु, मुझे उठा ले...! . पत्‍‌नी: नहीं भगवान, मेरे पति से पहले मुझे उठा ले...! . पति: हे प्रभु, मैं अब अपनी मर्जी को वापिस लेता हूं, तू इसकी ही सुन ले...!                                             **************** एक औरत कोमा में चली गई... पति मुर्दा समझ के जलाने चला... रास्ते में अर्थी एक खम्भे से टकरा गई और औरत को होश आ गया और उसे वापस घर ले आये...! . एक साल बाद औरत सच में मर गई... सब लोग "राम नाम सत्य" बोलते जा रहे थे... लेकिन... पति की जुबान पर एक ही बात थी... खम्भा बचा के...! खम्भा बचा के...! खम्भा बचा के...!

स्किन फिट जींस पहनने के लड़किया आजकल करा रही है सर्जरी

Image
समय के साथ साथ फैशन का ट्रेंड भी काफी बढ़ता जा रहा है। खूबसूरत दिखने के लिए और स्लिम स्किन फिट जींस पहनने के लिए लड़कियां आजकल वैजाइनल सर्जरी का सहारा ले रही हैं। वैजाइनल सर्जरी कराने वालों में 16 साल की लड़की से लेकर 70 साल की महिलाएं तक शामिल हैं। आमतौर पर इन लड़कियों और महिलाओं की मांग होती है कि कॉस्मेटिक सर्जरी करके उनके प्राइवेट पार्ट का शेप और स्टाइल बदल दिया जाए। सर्जरी प्राइवेट पार्ट के ऊपरी हिस्से या सबसे बाहरी भाग पर की जाती है। लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर वैजाइना सर्जरी की जरूरत क्यों है? ब्रि‍टेन के गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर के अनुसार हर वैजाइना का अपना आकार होता है और यह हर महिला में उसके अनुरूप होता है। अगर आपको प्राइवेट पार्ट में किसी तरह का दर्द या तकलीफ नहीं है तो ये बिल्कुल सही है और आपको किसी भी तरह की सर्जरी की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि लड़कियों में ये सब करवाने की असली जिम्मेदार दरअसल फिल्मों की सेलीब्रिटीज हैं। इस्माइल के अनुसार, शरीर के सभी अंगों की तरह वैजाइना भी उम्र के साथ बदलता है। उसका आकार और रंग उम्र के साथ बदल सकता है, ऐसे में डरने की

शराब पीने वाली इस लड़की के साथ हुआ कुछ ऐसा देखे वीडियो

Image
अक्सर नशा व्यक्ति को अँधा बना देता है चाहे फिर नशा किसी भी चीज का हो। प्यार और शराब के नशे में व्यक्ति अपना होश गंवा बैठता है, किसी ने सच ही कहा है‘ नशा चाहे प्यार का हो या फिर शराब का दोनों में होश खो ही जाता है। यह महज लाइन नहीं है बल्कि असलियत भी बयां करती हैं। महिलाओं का फायदा उठाना: कुछ व्यक्ति शराब पीने वाली लड़कियों को गलत नज़र से देखते हैं साथ ही उनके बारे में मन में ग़लत धारणा बना कर रखते हैं। इस स्थिति में महिलाओं को शराब पीना ही नहीं चाहिए और यदि पीये तो कम शराब पियें ताकि वह अपने पूरे होशों-हवास में रहें ताकि कोई उनका ग़लत इस्तेमाल न कर सके। क्या हुआ इस लड़की के साथ: एक लड़की अपने दोस्त के साथ शराब पी रही है शराब पीने के बाद लड़की को अधिक नशा हो जाता है और वह अपने होश गंवा बैठती है और उसके बाद जो होता है, आप ही देख लें। 

काइली जेनर ने अपनी इन तस्वीरें से सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है

Image
हॉलीवुड स्टार काइली जेनर अक्सर अपनी लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं।  हाल ही में एक बार फिर काइली ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह गोल्डन कलर की शाइनी ड्रेस पहने हुए हुए नजर आ रही हैं। 21 साल की काइली बेहद कातिलाना अंदाज के साथ कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आ रही हैं। काइली ने अपने ब्यूटी एंपायर की 900 मिलियन डॉलर की मालकिन हैं। उन्होंने अपने कॉस्मेटिक प्रोडक्ट‍ को प्रमोट करने के लिए ये फोटोशूट करवाया है। उन्होंने अपनी ग्लैमरस तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। उनकी हॉटनेस देख आपकी सांसे थम जाएंगी। बता दें कि काइली किम कर्दाशियां की बहन हैं। दोनों ही अपने ब्यूटी प्रोडक्ट्स को प्रमोट करने के लिए अक्सर हॉट फोटोशूट भी करवाती हैं। उनके इंस्टा पर 124 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

इस मामले में फेसबुक के CEO को भी टक्कर दे रही है यह 20 साल की लड़की

Image
सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग जब 23 साल के थे, तब उन्होंने अपने बलबूते पर दुन‍िया का सबसे युवा अरबपति बनने का ख‍िताब हासि‍ल किया था। अब यह ख‍िताब 20 साल की एक लड़की अपने नाम करने वाली है। कर्दाश‍ियां परिवार की सदस्य और रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर महज 20 साल की हैं, लेकिन उनकी कमाई 90 करोड़ डॉलर (तकरीबन 6117 करोड़ रुपये) से ज्यादा है। फोर्ब्स ने उनकी कमाई का यह आंकड़ा बताया है। काइली सिर्फ एक रियल‍िटी टीवी स्टार नहीं हैं, बल्क‍ि वह एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं। वह काइली कॉस्मेटिक्स नाम से मेकअप कंपनी चलाती हैं। फोर्ब्स के मुताबिक उन्होंने दो साल पहले अपनी कंपनी की शुरुआत की थी। उन्होंने महज 2000 रुपये की लिप किट के साथ अपने कारोबार की शुरुआत की थी। फोर्ब्स के मुताबिक तब से लेकर अब तक काइली ने 63 करोड़ डॉलर से ज्यादा के उत्पाद बेच लिए हैं। फोर्ब्स ने काइली की कंपनी की वैल्यू 80 करोड़ डॉलर (5486 करोड़ रुपये) लगाई है। फोर्ब्स के मुताबिक अपनी कंपनी और टेलीविजन प्रोग्राम्स, एंडोर्समेंट्स और आफ्टर-टैक्स डिविंडेंड से काइली ने 90 करोड़ डॉलर (तकरीबन 6

लड़को के दिलों में अपनी अलग ही जगह बना लेती है इस तरह की लड़किया

Image
कुछ लड़के ऐसे होते है कि जिन्हें सिर्फ खूबसूरत लड़कियां ही पंसद आती हैं। वहीं कुछ लोगों को अच्छे स्वभाव वाली लड़कियां पंसद आती हैं। इस बात से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप दिखने में कैसी हैं। लड़कों को सिर्फ खूबसूरती से आकर्षित नहीं किया जा सकता। आप उन्हें अपने अच्छे स्वभाव से भी आकर्षित कर सकती हैं। 1. मुस्कराती हुई :- लड़को को हमेशा मुस्कराती हुई लड़कियां पसंद आती है। क्योंकि उन्हें उनकी चेहरे की मुस्कान बहुत अच्छी लगती हैं और यह मुस्‍कान सीधे उनके दिल को छूती है। 2. अच्छा स्वभाव और आत्मविश्वास :- लड़कों को वही लड़कियां पंसद आती है जो खुले स्वभाव की हो और दिल की मजबूत हो। ऐसी लड़कियों को लड़के पंसद नहीं करते जो हर काम में पिछे हो और दूसरों पर निर्भर रहने वाली हो। 3. साकारत्मक सोच :- ऐसी लड़कियों को लड़के पसंद करते है जो हमेशा खुश रहे और उसकी सोच सबसे अलग हो। जिंदगी में नाकारत्मक सोचने वाली और अपने आप में घंमड रखने वाली लड़कियों को कोई पंसद नहीं करता। 4. मजाकिया स्वभाव :- मजाकिया लड़की के साथ हर कोई रहना पसंद करता है और लड़कों को भी ऐसी लड़कियां खूब अच्छी लगती है

ऑफर ! इससे सस्ता iPhone XR आपको कही नहीं मिलेगा

Image
वैसे तो आईफोन हर कोई खरीदना चाहता है लेकिन यदि आप भी ज्यादा कीमत होने के कारण ऐप्पल के नए आईफोन iPhone XR  नहीं खरीद पा रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है हालांकि ऐप्पल ने आधिकारिक तौर पर iPhone XR की कीमत में कटौती की जानकारी नहीं दी है। लेकिन मुंबई के मशहूर महेश टेलीकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक iPhone XR के 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 70,500 रुपये, 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 75,500 रुपये और 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 85,900 रुपये हो गई है। बता दें कि भारत में लॉन्चिंग के समय iPhone XR के 64GB वेरियंट की कीमत 76,900 रुपये, 128GB वेरियंट की कीमत 81,900 रुपये और 512GB वेरियंट की कीमत 91,900 रुपये थी। यह फोन ब्लैक, व्हाइट, ब्लू, येलो, कोरल और रेड कलर वेरियंट में उपलब्ध है।

वीडियो वायरल ! बायोलॉजी पढाने के लिए इस महिला टीचर ने अपना नया तरीका

Image
आज हम आपको एक ऐसे वीडियो के बारे में बताने जा रहे है जिसने आजकल सोशल मीडिया पर काफी तहलका मचा रखा है । आज हम आपको एक ऐसी टीचर से मिलवाने जा रहे हैं! जिसने बच्चों को बायोलॉजी पढ़ाने के लिए जो तरीका अपनाया वो खुद में सबसे अलग है । बायोलॉजी पढाने के लिए इस महिला टीचर ने जो किया उसको जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। आप भी देखें ये वीडियो..... 

वेलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को खुश करने के लिए दे ये ख़ास तोहफा

Image
बात वेलेंटाइन और औरतों की पसंद नापसंद की चल रही हो तो ये जानना जरूरी है कि औरतें वेलेंटाइन पर क्या गिफ्ट पसंद करती हैं। जी हां अगर आप ये राज जान गए तो इस बार अपनी प्रियतमा को मनचाहा गिफ्ट देकर खुश कर दीजिए। आपको जानकर अचंभा होगा कि वेलेंटाइन या और किसी प्यार के सेलिब्रेशन में लड़कियां गिफ्ट के तौर पर डायमंड लेना पसंद नहीं करती। आमतौर पर युवक सोचते  हैं कि डायमंड रिंग या नैकलेस औरतों की कमजोरी है और इसे पाकर वो बेहद खुश होंगी तो ये गलतफहमी है। दरअसल औरतें प्यार भरा आलिंगन और प्यार के दूसरे इजहारों को ही गिफ्ट के रूप में पसंद करती हैं। डेली मेल के अनुसार करीब 87 फीसदी औरतें चाहती है कि वेलेंटाइन के मौके पर उनका पार्टनर उनके लिए स्पेशल तौर पर एक रोमांटिक कविता लिखे। जबकि पचास फीसदी औरतों का कहना है कि पार्टनर द्वारा आंखों में आंखें डालकर कहे गए तीन रोमांटिक शब्द उन्हें किसी भी गिफ्ट से ज्यादा कीमती लगते हैं। ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन (BHF) द्वारा कराए गए सर्वे के मुताबिक दस में से नौ औरतें किसी महंगे गिफ्ट की अपेक्षा हग, किस या लव यू कार्ड चाहती हैं। औरतें चाहती है कि दो मिन