रेड गाउन पहनकर मानुषी छिल्लर ने दिखाया अपना असली रंग, तस्वीरें वायरल

मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर बॉलीवुड की स्टाइलिश दिवा हैं। छिल्लर दिमाग और खूबसूरत का सबसे बेहतरीन उदाहरण हैं। हाल ही में मानुषी ने सोशल साइट्स पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वे बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं। मानुषी ने रेड कलर का हाई स्लिट गाउन पहना है और डार्क कलर की लिपस्टिक लगाई हुई है। इस फोटो को शेयर करते हुए मानुषी ने कैप्शन में लिखा- “This girl is on fire 🔥 @manushi_chhillar in our fiery orange beaded gown, styled by @sheefajgilani. (sic)” बता दें, मानुषी , 17 साल बाद मिस वर्ल्ड का टाइटल जीतकर चर्चा में आई थीं। उनसे पहले साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने ये खिताब जीता था। 20 साल की मानुषी छिल्लर हरियाणा से हैं। मानुषी एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2017 का ताज भी जीत चुकी हैं।