मालदीव में कुछ इस अंदाज में पोज दिए परिणीति चोपड़ा ने, देखे हॉट तस्वीरें

परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी छुट्टियां मालदीव में बिता रही हैं। वेकेशन की कुछ तस्वीरें परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें वे काफी हॉट लग रही हैं। इन फोटो में परिणीति को बीच पर पोज देते हुए देखा जा सकता हैं। फोटो को शेयर करने के अलावा उन्होंने कमेंट कर लिखा, ‘डाइविंग से पहले और बाद में।’ परिणीति एक टोपी के साथ स्विम कॉस्टयूम में पोज देती नजर आ रही है। इनमें परिणीति चोपड़ा ग्लैमरस नजर आ रही है। पिछली फिल्म फ्लॉप होने के बाद भी परिणीति के पास कुछ अच्छे प्रोजेक्ट हैं। इनमें खास हैं 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की हिंदी रीमेक, जिसमें वह मुख्य भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस साइना नेहवाल की बायोपिक और अर्जुन कपूर-स्टारर 'संदीप और पिंकी' फरार में भी नजर आएंगी।