Posts

Showing posts from June 28, 2020

एक जाट भाई दिल्ली गए और रेलवे स्टेशन पर......

Image
दो चूहे पेड़ पर बैठे थे, नीचे से एक हाथी गुजरा। एक चूहा हाथी पर गिर गया। तभी दूसरा चूहा बोला, 'दबा कर रख इसको, मैं भी आता हूं।'                                                       ****************** एक जाट भाई दिल्ली गए और रेलवे स्टेशन पर अखबार वाले से कहा, जाट - भाई एक अखबार देना अखबार वाला - हिंदी या अंग्रेजी..? जाट - भाई कोई सा दे दे, मने तो रोटी लपेटनी है।

पप्पू ने एक लड़की को प्रपोज किया......

Image
रात को 1 बजे गर्लफ्रेंड का फोन आया। बोली कि मेरे घर पर कोई नहीं है...... मैं भागते हुए उसके घर गया। वहां सचमुच कोई नहीं था। घर पर ताला लगा था।                                                   ******************* पप्पू ने एक लड़की को प्रपोज किया, तो लड़की ने पप्पू को खूब पीटा। चप्पल से पीटा, लाठी से पीटा, और बहुत घसीट-घसीट के पीटा। पप्पू उठा और कपड़े झाड़ते हुए बोला, 'तो फिर मैं इंकार समझूं।'

कल लॉन्च होगा देश का पहला सुपर सोशल मीडिया एप Elyments

Image
दुनियाभर के लिए भारत बढ़ता हुआ और काफी बड़ा बाजार है, इसलिए दुनियाभर के देशों का निगाहें इस पर टिकी रहती है। सोशल मीडिया सूचनाओं के साथ कमाई का भी बड़ा जरिया है। लेकिन वर्तमान हालत में इसके ज्यादातर प्लेटफॉर्म पर विदेशी कंपनियों का कब्जा है। इस वजह से डाटा की गोपनीयता और उसकी मिल्कीयत पर अक्सर सवाल उठते रहते हैं। ऐसे समय में Elyments नाम का ऐप भारत में लांच होने जा रहा है। यदि आपको भी किसी मेड इन इंडिया सोशल मीडिया एप की तलाश थी तो आपकी तलाश अब खत्म हो गई है। कल यानी पांच जुलाई को देश का पहला 'सुपर सोशल मीडिया एप एलाइमेंट्स (Elyments) लॉन्च होने वाला है। खास बात यह है कि इस एप की लॉन्चिंग उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू करने वाले हैं। दावा है कि यह देश का पहला सोशल मीडिया एप है। बता दें कि भारत और चीन के बीच जो तनाव पैदा हुआ है उसे लेकर भारतीयों में काफी आक्रोश है, जो अब चाइनीज प्रोडक्ट्स और ऐप्स पर निकाला जा रहा है। यही वजह है कि लोगों ने अब चीन के ऐप्स को डाउनलोड करना छोड़ दिया है और कोशिश कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा भारतीय या किसी अन्य देश के ऐप्स को डाउनलोड करके उसका इ

ऐसे करे फेसबुक अकाउंट को परमानेंट रूप से डिलीट या डिएक्टिवेट

Image
फेसबुक अकाउंट को परमानेंट रूप से डिलीट कैसे करें यदि आप फेसबुक अकाउंट को परमानेंट रूप से डिलीट या डिएक्टिवेट करना चाहते हैं। यह आर्टिकल आपके लिए है। यहां आप सीखेंगे फेसबुक अकाउंट को टेम्पररी या परमानेंट डिलीट या डिएक्टिवेट कैसे करें।  फेसबुक डिएक्टिवेट कैसे करें :- 1. डेस्कटॉप पर अपनी फेसबुक प्रोफाइल ओपन करें। 2. अकाउंट मेन्यू पर क्लिक करें 3. सेटिंग को सेलेक्ट करें 4. लेफ्ट कॉलम में जाकर जनरल चूज करें 5. मैनेज योर अकाउंट पर जाकर क्लिक करें 6. डिएक्टिवेट योर अकाउंट को प्रेस करें फिर अपने डिसीजन को कंफर्म करें। फेसबुक अकाउंट डिलीट कैसे करें :- 1. डेस्कटॉप पर फेसबुक लॉगइन करें। 2. अकाउंट मेन्यू पर जाकर क्लिक करें। 3. जनरल अकाउंट सेटिंग में जाकर Download a copy of your Facebook data पर क्लिक करें। 4. Start my Archive पर क्लिक करें। 5. जब आपने अपना डेटा सेव कर लिया है तो सिंपली Delete Account पर क्लिक कर दें।

आपके दिमाग में नहीं आते पर लव मैरेज करने के होते है ये जबरदस्त फायदे

Image
आज के मॉडर्न समय में लोग अरेंज मैरिज की बजाय लव मैरिज को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। ज्यादातर लोगों का मानना होता है कि अरेंज मैरिज करने पर जीवनसाथी को जानने और समझने में एक लंबा वक्त लग जाता है और अगर वह पसंद ना भी हो तब भी जीवनभर उसके साथ रहना एक मजबूरी बन जाती है जबकि लव मैरिज में कोई न कोई ऐसी चीज जरूर होती है जिसके कारण संबंध आगे बढ़ते हैं। यही कारण है कि समय के साथ लव मैरिज करने का चलन बढ़ रहा है। अगर आप भी प्रेम विवाह करना चाहते है लेकिन कोई डर आपको सता है तो आज हम आपको बतायेगे लव मैरिज करने के फायदे... एक दूसरे को समझना आपको बता दें कि जब आपकी अरेंज मैरिज होती है तो आप दोनो एक दूसरे से अंजान होते है। आपको इसलिए कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन लव मैरिज में ऐसा कुछ नहीं होता है इसमें आप एक दूसरे को बहुत दिनों से जानते है और समझते है। कोई समझोता नहीं आपको अपनी लाइफ में समझौता नहीं करना पड़ता है। आपको आपके पसंद का जीवनसाथी मिल जाता है जिस कारण आप काफी प्रसन्न रहते है। आपके लिए इससे बड़ी बात और क्या होती है कि लव मैरिज में वो लोग खुश होते है जिनको

रोमांस के साथ साथ इस काम में भी सबसे आगे होती है ऐसी लड़किया

Image
हर इंसान के व्यक्तित्व पर राशि का बहुत प्रभाव पड़ता है। किसी के भी व्यवहार का पहले ही अंदाजा लगाना हो तो उनके राशि से बहुत कुछ जाना जा सकता है। आज के जमाने में हर लड़की प्रैक्टिकल ही होती है। वो भावनाओं में बह कर नहीं दिमाग से हर फैसला लेती है। मगर 12 राशियों में से 3 ऐसी राशि की लड़कियां होती है जो दिल और दिमाग दोनों से सोचती है। वो रोमांटिक और किताबी कीड़ा दोनों होती है। उनसे आप जब भी बात करेंगे तो खुश ही नजर आएंगे। चलिए आपको बताते है कि कौन-सी राशि की लड़कियां रोमांटिक के साथ-साथ पढ़ाई का कीड़ा भी होती है। मिथुन मिथुन राशि की लड़कियां बहुत ही समझदार और होशियार होती है। मगर इसका मतलब यह नहीं है कि वो भावुक नहीं होती है। वो बहुत उदारचरित्र की होती है। इसलिए कोई भी लड़का उनसे आकर्षित हो जाता है। उनकी हंसी अक्सर किसी को भी उनपर लट्टू होने के लिए मजबूर कर देती है। वो अपने पार्टनर के साथ हर मूमेंट को एन्जॉय करना चाहती है। अगर सच बताए तो उन्हें अपनी लव स्टोरी किताबों वाली फेयरी टेल जैसी चाहिए। इसलिए उन्हें रोमांटिक के साथ-साथ किताबी कीड़ा भी कहा जा सकता है। कन्या कन्या राशि की लड़कियां

पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ Redmi ला रहा है जल्द ही यह शानदार स्मार्टफोन

Image
Xiaomi की सब-ब्रांड Redmi जल्द ही अपने पोर्टफोलियो में नया स्मार्टफोन Redmi K30 Ultra को शामिल करने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस स्मार्टफोन को पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ बाजार में उतारेगी। हालंकि, अभी तक इसके बारे में कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है। XDA Developers की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में kacskrz यूज़रनेम से एक XDA मेंबर ने MIUI 12 बिल्ड में Redmi K30 Ultra के बारे में कुछ संकेत देखे हैं। फोन कोडनेम "cezanne" के साथ दिखाई दिया है। एमआईयूआई 12 बिल्ड के भीतर एक अन्य कोड स्निपेट नए रेडमी फोन का सुझाव देता है, जो 64-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर वाले क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। यह भी इशारा मिला है कि Xiaomi का आगामी Redmi K30 Ultra स्मार्टफोन पॉप-अप सेल्फी कैमरा से लैस होगा। इसके अलावा नए मॉडल में MediaTek चिपसेट हो सकता है। यह बताना महत्वपूर्ण है कि कंपनी ने अब तक अपनी Redmi K-Series के सभी फोन में क्वालकॉम चिपसेट्स का उपयोग किया है। ऐसे में यह स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि Redmi K30 का अपग्रेड वर्जन Redmi K40 होगा य

इस शख्स ने बनवाया दुनिया का सबसे महंगा मास्क, कीमत जानकर होगी हैरानी

Image
कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है। ऐसे में कई तरह के मास्क बाजार में उपलब्ध हैं। इसी बीच महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में रहने वाले शंकर कुराड ने अपने लिए 2.89 लाख रुपये की कीमत वाला सोने का मास्क बनवाया है। दरअसल गोल्डमैन के नाम से मशहूर शंकर कुराड़े ने कोरोना से बचाव के लिए सोने का एक मास्क बनवाया है।  शंकर कुराडे को सोना का काफी शौक है और वो पूरे शरीर पर करीब तीन किलो सोना पहनते हैं जिनमें हाथ की दसों उंगलियों पर सोने की अंगूठी, मोटा ब्रेसलेट, गले में सोने की मोटी चेन शामिल है। शंकर बताते हैं, 'यह एक पतला मास्क है जिसमें कुछ छेद हैं तांकि सांस लेने में किसी तरह की दिक्कत ना हो सके। शंकर को बचपन से ही सोने का बहुत शौक है। उन्होंने बताया, 'मैंने कोल्हापुर में एक शख्स को चांदी का मास्क पहने हुए टीवी पर देखा और मेरे मन में भी सोने का मास्क बनवाने का विचार आया। इस बारे मैंने अपने सुनार से बात की और लगभग एक हफ्ते में उन्होंने इसे तैयार कर दिया।' 

एक हाथी लकड़ी से बने बुए पुल को पार कर रहा था

Image
पत्नी - मैं मायके तभी जाऊंगी, जब आप मुझे छोड़ने चलोगे.... . . पति - मंजूर है पर वादा करो कि घर भी तुम तभी आओगी, जब मैं तुम्हें लेने आऊंगा...                                                        ******************* एक हाथी लकड़ी से बने बुए पुल को पार कर रहा था और उसके ऊपर एक मक्खी बैठी हुई थी। . जैसे ही हाथी पुल के आधे रस्ते में पहुंचा, पुल चरमराने लगा . मक्खी (हाथी से)- पुल के उस पार निकल जाएगा या फिर मैं नीचे उतरूं?

संता को फांसी की सजा सुनाई गई...

Image
बनिया ने शेख को खून देकर उसकी जान बचाई। शेख ने खुश होकर उसे मर्सिडिज कार गिफ्ट की। शेख को फिर खून की जरूरत पड़ी, बनिया ने फिर खून दिया। अबकी बार शेख ने सिर्फ लड्डू दिए। बनिया (गुस्से से) - इस बार सिर्फ लड्डू ? शेख - बिरादर, अब हमारे अंदर भी बनिया का खून दौड़ रहा है।                                                      ****************** संता को फांसी की सजा सुनाई गई... . . जज ने पूछा - कोई आखिरी ख्वाहिश...? . . संता - हमारी जगह तुम लटक जाओ..!

पिता जी, आप बहुत किस्मत वाले हैं?

Image
जेलर संता से - तुम किस अपराध के लिए जेल आए हो? संता - क्या बताऊं सर, सरकार से कॉम्पिटिशन हो गया था। जेलर - किस बात का? संता - नोट छापने का, बस इसीलिए ले आए...!                                                  ***************** बेटा - पिता जी, आप बहुत किस्मत वाले हैं? पिता जी - वो कैसे बेटा? बेटा - क्योंकि मैं फेल हो गया हूं, आपको मेरे लिए नई किताबें नहीं खरीदनी पड़ेगी।

शारीरिक रुप से कमजोर व्यक्ति कोशिश ना करें जान भी जा सकती है

Image
त्रिनेत्र (तीसरा नेत्र) क्या है..?? तांडव क्या है?? क्या आपको देखना है ?? आपको बस इतना करना है कि... अपनी पत्नी से कहना है, मैं आधा घंटे में आ रहा हूं, तुम तैयार रहना... आज हम बाहर खाना खाने जाएंगे पत्नी को ऐसा कहने के बाद, आपको फोन "स्विच ऑफ" कर देना है अब तीन-चार घंटे के बाद घर जाना है, और बड़ी मासूमियत से पूछना है कि, खाने में क्या बनाया है..??!! अब जो खुलेगा... "उसे ही "तीसरा नेत्र" कहते है.. और घर में जो होगा, उसे ही "तांडव" कहते हैं !!!" नोट : शारीरिक रुप से कमजोर व्यक्ति कोशिश ना करें जान भी जा सकती है।

अचानक 30-35 साल पुरानी मोहब्बत पर मेरी नज़र पड़ी...

Image
कल बाजार में सब्ज़ी खरीद रहा था... अचानक 30-35 साल पुरानी मोहब्बत पर मेरी नज़र पड़ी... वो मुस्कुराई और हलो किया... फिर अपने बच्चे से बोली : बेटा मामा से नमस्ते करो.... बच्चा भी मेरी तरह मासूम था बोला... मम्मी इतने तो आपने आलू नहीं खरीदे जितने बाजार में...मामाओं से मिलवा दिया।                                                  ****************** डॉक्टर: तुम रोज सुबह क्लिनिक के बाहर खड़े होकर औरतों को क्यों घूरते हो? गुप्ता जी : जी आप ने ही लिखा है, “औरतों को देखने का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक!

आपको बहुत बुरी लगती है पति की ये आदत, लेकिन आपके लिए होती है बहुत फायदेमंद

Image
हाल ही में महिलाओं की उम्र को लेकर एक ऐसी शॉकिंग रिसर्च सामने आई है, जिसे जानने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगी। आमतौर पर पाद (फार्ट) को लोग काफी खराब मानते हैं। कई बार सार्वजनिक स्थान पर अचानक फार्ट निकल जाए तो सबके सामने शर्मिंदा होना पड़ता है लेकिन हाल में एक रिसर्च सामने आई है कि लगातार कोई महिला यदि अपने पति की पाद सूंघती है तो उसकी उम्र बढ़ सकती है। जी हां, पति की जो आदत आपको सबसे ज्‍यादा बुरी लगती है वही आपको लंबी उम्र दे सकती है। पतियों को छोड़कर ये बात पूरी दुनिया के लिए शॉक से कम नहीं है। शोधकर्ताओं का कहना है कि पाद में इम्‍युनिटी बढ़ाने वाले गुण होते हैं, जिससे महिलाओं की उम्र लंबी हो सकती है। सबसे पहले तो ये जान लें कि मानव शरीर में कई सारे माइक्रोब्‍स मौजूद हैं जो कि खासतौर पर गैस्‍ट्रोइंटेस्‍टाइनल मार्ग में मिलते हैं। मेटॉबॉलज्म प्रक्रिया के दौरान इन माइक्रोब्‍स से बनने वाले कुछ उत्‍पादों में सुरक्षात्‍मक गुण होते हैं और हाइड्रोजन सल्‍फाइड भी उन्‍हीं में से एक है। महिलाओं की तुलना में पुरुषों का पेट ज्‍यादा फूलता है। शोधकर्ताओं ने पेट फूलने के विज्ञान

जब एक ही परिवार के 6 सदस्यों ने मेथी समझकर खा ली भांग की सब्जी, फिर हुआ कुछ ऐसा

Image
अगर आपको खाने में चावल दाल या किसी और व्यंजन की जगह कुछ और मिले तो आपको गुस्सा आना लाजिमी है। हो सकता है कि आप खाना परोसने वाले शख्स को दो चार थप्पड़ भी रसीद कर दें। लेकिन कानपुर से लगे कन्नौज जिले से जो जानकारी सामने आई वो हैरान करने वाली थी। एक परिवार को इस बात की जानकारी नहीं लगी कि जिस साग का वो सेवन कर रहे हैं वो पालक या मेथी नहीं बल्कि भांग है। कन्नौज जिले मियागंज में एक परिवार के 6 सदस्यों ने मेथी समझकर भांग की सब्जी बनाकर खा ली। इसका परिणाम यह हुआ कि सभी 6 लोग बेहोश हो गए और उन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक परिवार के साथ उनके ही एक जानकार ने मजाक किया था, उस शख्स ने उन्हें मेथी की जगह भांग दे दी। आरोपी शख्स का यह मजाक परिवार के सभी 6 सदस्यों के लिए भारी पड़ गया और वह अस्पातल पहुंच गए।  हालांकि सभी 6 पीड़ित अब खतरे से बाहर हैं और होश में आ गए हैं। परिवार वालों का कहना है कि उनके समझ में यह बात नहीं आ रही है कि आखिर आरोपी शख्स ने किस मकसद से उनके साथ इस तरह की हरकत की। परिवार के सभी 6 लोगों का इलाज करने वाले डॉक्टर का कहना है कि अगर सही समय पर इन्

लॉकडाउन के बाद अपने पुराने अवतार में आये हनी सिंह, जिम में जमकर बहाया पसीना

Image
मशहूर रैपर हनी सिंह इन दिनों अपनी बॉडी पर खूब मेहनत कर रहे हैं। वह आजकल जिम में खूब पसीना बहा रहे हैं। हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो जमकर वायरल हो रही हैं। इन फोटो में हनी सिंह जिम में वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं। इन फोटोज को हनी सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए हनी सिंह ने कैप्शन में लिखा, "देखिए मेरे लेटेस्ट बॉडी ट्रांसफॉर्मेंशन की तस्वीरें. लॉकडाउन में की गई मेहन।" जाहिर तौर पर हनी सिंह की लॉकडाउन वाली मेहनत साफ नजर भी आ रही हैं।  बता दें कि लॉकडाउन में मनोरंजन जगत का काम काफी धीमा हो गया था और इस दौरान सभी ने घर पर रहकर अपने वक्त को पॉजिटिव तरीके से इस्तेमाल करने की कोशिश की। कुछ समय पहले लंबी बीमारी के बाद हनी सिंह की फिजीक काफी बिगड़ गई थी। उनका वजन काफी ज्यादा बढ़ गया था जो कि उनके म्यूजिक वीडियो 'लोका' में साफ तौर पर नजर भी आया था। हालांकि अब वह अपने पुराने अवतार में लौटने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें हनी सिंह का पिछला गाना मॉस्को माशूका रिलीज हुआ

OnePlus 8 Pro को खरीदने का एक और मौका आज, मिल रहा है तगड़ा कैशबैक

Image
वनप्लस के लेटेस्ट स्मार्टफोन वनप्लस 8 प्रो की आज (2 जुलाई 2020) फ्लैश सेल है। यह सेल दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया और कंपनी की आधिकारिक साइट पर शुरू होगी। ग्राहकों को वनप्लस 8 प्रो की खरीदारी करने पर बंपर कैशबैक से लेकर शानदार डिस्काउंट तक मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन पर नो-कॉस्ट ईएमआई भी दी जाएगी। OnePlus 8 Pro को सेल में खरीदने पर कई फायदे मिल रहे हैं। अगर आप इस फोन को अमजेन पे के जरिए खरीदते हैं तो आपको एक हजार रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। इसके अलावा कस्टमर्स को 6000 रुपये के जियो बेनिफिट्स और नो-कॉस्ट ईएमआई का फायदा 12 महीने तक मिल सकता है। कीमत की बात करें तो वनप्लस के इस फोन के 8GB+128GB वाले वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये रखी गई है, वहीं 12GB+128GB वाले वेरिएंट को आप 59,999 रुपये में खरीद सकते हैं। OnePlus 8 Pro में खास फीचर्स के तौर पर 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है और यह स्मार्टफोन octa-core Qualcomm Snapdragon 865 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है और इसका प्राइमरी सेंसर 48MP का है। इसके अलावा पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफो

एक व्यक्ति मर कर ऊपर पहुंचा तो स्वर्ग द्वार पर...

Image
एक व्यक्ति मर कर ऊपर पहुंचा तो स्वर्ग द्वार पर उसे स्वयं चित्रगुप्त मिले। चित्रगुप्त बोले : भगवान् ने तुम्हारी लेजर देखी है, उनका फैसला है तुम एक शर्त पर भीतर आ सकते हो। व्यक्ति : कौन सी शर्त भगवन? चित्रगुप्त : तुम्हें एक शब्द की जो कि, फिरंगी जुबान का है, स्पैलिंग ठीक-ठीक बतानी होगी... व्यक्ति : कौन सा शब्द भगवान? चित्रगुप्त : लव व्यक्ति : L O V E चित्रगुप्त : बहुत अच्छा, तुम भीतर आ सकते हो ... वो व्यक्ति भीतर दाखिल हो गया, तभी चित्रगुप्त का मोबाइल बज उठा..। चित्रगुप्त : हमें भगवान् बुला रहे है, तुम 1 मिनट द्वार पर निगाह रखना हम अभी लौट कर आते हैं. .. व्यक्ति : जो आज्ञा भगवन... चित्रगुप्त : हमारी अनुपस्थिति में अगर कोई और प्राणी यहां पहुच जाए तो उसको प्रवेश देने से पहले उससे LOVE शब्द की स्पैलिंग जरुर पूछना, अगर वो भी तुम्हारी तरह स्पैलिंग ठीक बताए तो ही उसे भीतर आने देना... व्यक्ति : ठीक है... इतना कह कर चित्रगुप्त चले गए ……… और वो व्यक्ति द्वार पर पहरा देने लगा। तभी एक स्त्री वहां पंहुची.. व्यक्ति देखकर बहुत हैरान हुआ कि वो उसकी बीवी थी ... वो बोला : अर

एक सज्जन तो इतने आत्मनिर्भर हो गए हैं कि......

Image
एक लड़का एक लड़की के पीछे हाथ धोकर पड़ा था परेशान होकर लड़की ने mask हटा कर दिखा दिया कहानी खत्म... Love Story का THE END !1                                                  ***************** एक सज्जन तो इतने आत्मनिर्भर हो गए हैं कि...... बीवी का खराब मूड देख खुद से अपने आप को 4 बेलन मार लेते हैं।

आज सुबह सुबह थोड़ा सा आध्यात्मिक हो गया

Image
आज सुबह सुबह थोड़ा सा आध्यात्मिक हो गया और आंखें बंद करके सोचने लगा: कौन हूं मैं? कहां से आया हूं? क्यों आया हूं? कहां जाना है? तभी किचन से आवाज़ करती बीवी सामने आई- “एक नम्बर के आलसी हो तुम, पता नहीं कौन सी दुनिया से आये हो, मेरा वक्त खराब करने। उठो और नहाने जाओ... मेरे चारों प्रश्नों का बिन मांगे उत्तर मिलने से मुझे संपूर्ण ज्ञान की प्राप्ति हो गई।

पत्नी ने पति को एक जोर का तमाचा मारा...

Image
पत्नी ने पति को एक जोर का तमाचा मारा... . पति तिलमिला उठा और पूछा- मैंने क्या गलती की? . पत्नी - तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी...!                                              ******************* गिरा दूंगा हर वो दीवार जो... . तेरे मेरे बीच में आएगी... . क्योंकि मेरा एक दोस्त... . जेसीबी चलाता है...!

जब हमारी नई-नई शादी हुई थी, तब तुम.......

Image
एक साहब बता रहे थे कि वे पिछले बीस सालों से गीता का उपदेश नियमित सुनते आ रहे हैं, और उसी के मुताबिक जीवन जीते हैं,तो मेरा मन उनके प्रति सम्मान से भर गया ! फिर पता चला, गीता उनकी पत्नी है !                                              ***************** पति : जब हमारी नई-नई शादी हुई थी, तब तुम कितना तहजीब से बोलती थी और अब ? पत्नी : पहले मैं रामायण देखती थी अब क्राइम पेट्रोल...!

रिलेशनशिप में लंबे समय तक रहने के बावजूद अचानक महिलाएं क्यों बनाती है दूरी

Image
कहा गया है कि महिलाओं के स्वभाव को समझना आसान नहीं है। कई बार महिलाएं रिलेशनशिप में लंबे समय तक रहने के बावजूद अचानक दूरी बनाने लगती हैं। यह बात उनके हाव-भाव, बातचीत और अंदाज से झलकने लगती है। पुरुषों के लिए इसे समझ पाना मुश्किल हो जाता है और वे घुटन में जीने लगते हैं। इससे तनाव बढ़ता है। कई बार बातचीत करने से समझ में आ जाता है कि कोई महिला रिलेशनशिप से क्यों कतराने लगी है, लेकिन अक्सर एक रहस्यमय चुप्पी ओढ़ लेने से पुरुषों को इसका पता नहीं चल पाता। जाहिर है, महिला अपने पुरुष साथी को बिना कुछ बताए उसका साथ छोड़ देना चाहती है। इसके बावजूद कुछ बातों से इसका अंदाज लगाया जा सकता है कि महिलाएं दूरी क्यों बनाने लगती हैं.....  1. असुरक्षा की भावना अक्सर महिलाओं में असुरक्षा की भावना घर कर जाती है। कई बार जब वे देखती हैं कि किसी व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका को धोखा दिया। उसके साथ रिश्ता बनाने के बाद वह अपने वायदे से मुकर गया। इस बीच, उसने उससे हर तरह के संबंध भी बना लिए और फिर छोड़ दिया तो उन्हें अपने पार्टनर को लेकर भी इसी तरह का शक होने लगता है। ऐसा तब ज्यादा होता है, जब वे अपने पार्ट

SHAREit और टिकटॉक के स्थान पर आप ये भारतीय एप्प कर सकते है इस्तेमाल

Image
भारत से लेकर अमेरिका तक की खुफियां एजेंसियां समय-समय पर लोगों को चाइनीज एप्स को लेकर आगाह करती रहती हैं। कुछ दिन पहले ही भारतीय खुफिया एजेंसियों ने भारत सरकार को 52 चाइनीज मोबाइल एप्स को ब्लॉक करने और लोगों को इस्तेमाल ना करने को कहा था, वहीं अब सरकार ने कुल 59 चाइनीज मोबाइल एप पर बैन लगा दिया है।  बता दें कि भारत में इन ऐप्स के करोड़ों में यूजर्स हैं। लेकिन इन यूजर्स के पास अब चीनी ऐप्स की जगह भारतीय यानी की देसी ऐप्स के विकल्प भी मौजूद हैं। हम आपको बता रहे हैं कुछ मशहूर चीनी ऐप्स के विकल्प के तौर पर भारतीय ऐप्स के बारे में.... चाइनीज ऐप SHAREit के विकल्प के तौर पर भारतीय ऐप jio switch उपयोग किया जा सकता है। इस ऐप में यूजर्स क्रॉस प्लेटफॉर्म पर आसानी से डाटा जैसे कि फोटो, वीडियो डॉक्यूमेंट आदि को ट्रांसफर कर सकते हैं। यह ऐप एंड्राइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।  Roposo एक भारतीय वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म है, जहां यूजर्स वीडियो और इमेज शेयर करते हैं। इस ऐप को साल 2014 में 19 नवंबर को रिलीज किया गया था और ऐप के लेटेस्ट वर्जन को 10 जून, 2020 को रिलीज किया गया है।

भारत में 77 प्रतिशत महिलायें सिर्फ इस वजह से देती है अपने पति को धोखा

Image
विवाहेतर डेटिंग एप ग्लीडेन के अनुसार उसने एक सर्वे में पाया कि भारत में 10 में से सात महिलाएं अपने पति को धोखा देती हैं, क्योंकि वे घरेलू कामों में हिस्सा नहीं लेते हैं। कई महिलाओं ने अपने साथियों को इसलिए धोखा दिया, क्योंकि उनकी शादी नीरस हो गई थी। ग्लीडेन, जिसका भारत में पांच लाख से अधिक लोग उपयोग करते हैं, 'महिलाएं क्यों व्यभिचार करती हैं' शीर्षक से एक सर्वेक्षण में खुलासा किया कि बेंगलुरू, मुंबई और कोलकाता जैसे महानगरों में ऐसी महिलाओं की अधिकतम संख्या है, जो अपने पतियों को धोखा देती हैं। ग्लीडेन में विपणन विशेषज्ञ, सोलेन पैलेट ने आईएएनएस को बताया, "10 में से चार महिलाओं का मानना है कि अजनबियों के साथ मौजमस्ती के बाद उनके जीवनसाथी के साथ उनका रिश्ता और अधिक मजबूत हुआ है।" पांच लाख भारतीय ग्लीडन यूजर्स में से 20 फीसदी पुरुषों और 13 फीसदी महिलाओं ने अपने जीवनसाथी को धोखा देने की बात स्वीकार की। ग्लीडन एप को 2009 में फ्रांस में लॉन्च किया गया था। यह 2017 में भारत में आया और आज, भारत में इसके 30 प्रतिशत सदस्य हैं। इनमें 34 साल और 49 साल आयु-वर्ग की विवा

शेखर सुमन का खुलासा ! सुसाइड से पहले सुशांत ने बदले थे 50 सिम कार्ड

Image
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अभिनेता शेखर सुमन उनके पटना स्थित घर पहुंचे थे। जहां उन्होंने सुशांत के परिवार से मुलाकात की और अभिनेता को श्रद्धांजलि दी। शेखर सुमन इस मामले में लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। परिवार से मुलाकात के बाद पटना में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कई सवाल उठाए हैं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शेखर सुमन ने कहा कि अपने निधन से पहले पिछले कुछ समय में सुशांत ने 50 सिम कार्ड बदले थे। उन्होंने सवाल उठाए कि आखिर सुशांत ने इतने सिम कार्ड क्यों बदले? उन्होंने कहा कि कोई भी इंसान ऐसा तभी ऐसा करता है जब उसे कहीं से धमकी मिल रही हो और वो उसे नजरअंदाज करना चाहता हो। उन्होंने कहा कि कोई शख्स तभी सिम कार्ड बदलता है जब उसके दिमाग में कोई डर हो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सुशांत के गले पर जो निशान मिले वो थोड़े चौड़े होते, अगर उन्होंने कुर्ते से फंडा लगाकर सुसाइड किया होता। शेखर ने आगे कहा कि 'जो एक बहुत महत्वपूर्ण प्वॉइंट निकल के आया है वो ये है कि गले में जो लाल निशान है, अगर वो कुर्ते से किया गया है तो वो मोटा होना चाहिए। वो एक रस्सी का निशान लगता है और ह

Samsung Galaxy S20+ BTS एडिशन भारत में हुआ लॉन्च, आज से होगी प्री-बुकिंग

Image
Samsung ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप गैलेक्सी स्मार्टफोन का BTS Edition भारत में लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy S20+ BTS Edition के साथ ही दक्षिण कोरियाई कंपनी ने देश में Galaxy Buds+ इयरफोन भी लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने गैलेक्सी एस20 प्लस बीटीएस एडिशन की कीमत 87,999 रुपये और गैलेक्सी बड्स प्लस ईयरफोन की कीमत 14,990 रुपये रखी है। इसके अलावा गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा के क्लाउड व्हाइट कलर वेरिएंट को 97,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ बाजार में उतारा गया है। वहीं, गैलेक्सी एस20 प्लस बीटीएस एडिशन और एस20 अल्ट्रा की प्री-बुकिंग एक जुलाई से शुरू होगी, जो कि 9 जुलाई तक चलेगी। बता दें कि बीटीएस एडिशन वाली सैमसंग डिवाइसेज में बीटीएस थीम पहले से इंस्टॉल आती है। इसके अलावा फोन के साथ बीटीएस स्टिकर्स, फोटो कार्ड भी मिलते हैं। फोन में बाकी सभी स्पेसिफिकेशन्स गैलेक्सी एस20+ वाले ही हैं।

Truecaller से हटाना चाहते हो अपना नाम और नंबर तो करें ये काम

Image
Truecaller Mobile App का use हम सभी करते है और हमें पता है। की truecaller एक ऐसा App service है, जिसके help से हम केवल mobile नंबर से किसी भी व्यकित का नाम पता कर सकते है। ऐसे में अगर आपका भी नाम truecaller पर show हो रहा है और आप उसे हटाना चाहते है। तो बस करें ये काम। वैसे आपको बता की ये एप उन नंबर की ही सही डिटेल बताता है जो कि इस एप में रजिस्टर किये गये हो और आपको पता ही होगा कि इसे यूज़ करने के लिए हमें अपना नंबर और नाम इस पर रजिस्टर करना पड़ता है आप Truecaller अकाउंट बहुत ही आसानी से डिलीट कर सकते है इसकी प्रोसेस बहुत ही आसान है। एंड्राइड यूजर्स – सबसे पहले आपको Menu में जाना है फिर Setting इसके बाद About में जाकर अपने अकाउंट को Deactivate कर सकते हैं। iPhone यूजर्स – सबसे पहले More पर क्लिक करना है इसके बाद About में जाकर अकाउंट को Deactivate कर सकते हैं। विंडोज यूजर्स – सबसे पहले More पर क्लिक करे इसके बाद Setting में जाना है और फिर Help में जाकर अकाउंट को Deactivate कर सकते हैं। ट्रूकॉलर अकाउंट को डीएक्टिवेट करने के बाद  आप ऐप से अपना नंबर भी हटा सकते हैं। इसके लिए

एक दिन धूप निकली तो चंपू खुश हुआ और दुकान पर.....

Image
एक दिन धूप निकली तो चंपू खुश हुआ और दुकान पर सर्फ लेने चला गया! चंपू जैसे ही दुकान पर गया, बादल जोर-जोर से गरजने लगे। पानी बरसने लगा.... चंपू आसमान की तरफ मुंह करके छाता खोलकर बोला - क्या? किधर? मैं तो बिस्कुट लेने आया हूं...!!                                               ******************* जब घरवाले मुझपर गुस्सा करते हैं... . तो मैं सबसे पहले... . . अपना मोबाइल साइड में रख देता हूं, कहीं छीन न लें...!

'नाकाम इश्क़' और 'मुकम्मल इश्क़' में क्या फर्क होता है

Image
उर्दू के टीचर ने सवाल पूछा - 'नाकाम इश्क़' और 'मुकम्मल इश्क़' में क्या फर्क होता है? छात्र ने जवाब दिया - 'नाकाम इश्क' बेहतरीन शायरी करता है, ग़ज़ल गाता है, पहाड़ों में घूमता है, उम्दा शराब पीता है। और 'मुकम्मल इश्क' सब्ज़ी के साथ मुफ्त में धनिया कैसे मिले, रास्ते से ब्रेड लाते और दाल में नमक ज़्यादा के फेर में दम तोड़ देता है।                                                         ***************** पप्पू बिजली की दुकान पर गया और दुकानदार से बोला- एक काला बल्ब देना! . दुकानदार - काले बल्ब का क्या करोगे? . पप्पू - यार, दोपहर को अंधेरा करके सोने का मजा ही कुछ और है...!