Posts

Showing posts from August 23, 2020

2 बच्चों की माँ 45 की उम्र में बनी फेमस बॉडी बिल्डर, फिल्मी सितारों को भी देती है बॉडी बिल्डिंग के टिप्स

Image
भारत में महिलाओं के लिए फिटनेस उतना महत्व नहीं रखती जितना की उसका महत्व होना चाहिए। आपने अक्सर गौर किया होगा कि आपके आस-पास मौजूद ऐसी कई महिलाएं होंगी, जो बच्चे होने के बाद मोटी हो जाती है या उनका वजन जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है। हालांकि कुछ ऐसी महिलाएं भी है, जिन्होंने इस चुनौती भरे माहौल में भी इस मुश्किल काम को आसान कर दिखाया। इन्हीं में से एक हैं 45 साल की किरण देंबला, जोकि हैदराबाद की हॉटेस्ट फिटनेस गुरु है। 30 की उम्र में अपनी जीवन में बुरी तरह से फंसी किरण ने न केवल भारत में बल्कि दुनिया में नाम कमाया है। आज किरण न सिर्फ देश की सफल महिला बॉडी बिल्डर हैं बल्कि कई फिल्मी सितारों को बॉडी बिल्डिंग के टिप्स भी दे रही हैं। आगरा की रहने वाली किरण शादी के बाद हैदराबाद शिफ्ट हुई। इस दौरान किरण 2 बच्चों के साथ अपनी होममेकर की लाइफ आराम से जी रहीं थीं कि तभी उन्हें ब्रेन में ब्लड क्लॉट होने का पता चला। एक नौजवान मां और गृहिणी के रूप में देंबला ने खुद को छोटी से दुनिया में घिरा पाया। हालांकि इलाज के बाद वो ठीक हो गई। इलाज के बाद वह ठीक तो हो गई लेकिन उस दौरान उनका वजन 75 कि

लड़कियों के इन पांच इशारों से समझ की आपसे लगाव है या नहीं

Image
हम कभी ना कभी किसी से प्यार जरूर करते हैं, लेकिन जिससे हम प्यार करते हैं वह हमसे प्यार करती है या नहीं इसका पता हमें कैसे चलेगा। इसलिए वह लड़की हमसे प्यार करती है, तो वो लड़की हमें ये 5 इशारे जरूर करेगी, तो यह समझ लेना कि वह हमसे प्यार करती हैं। आइए जानते हैं वह इशारे कौन-कौन से हैं.... 1. जब वह लड़की आपसे प्यार करती है, तो वह लड़की अपने मित्रों से आपके बारे में बार-बार कुछ ना कुछ पूछेगी, तो यह समझ लेना कि वह लड़की आपसे बहुत प्रेम करती है। 2. जब वह लड़की आपको देख दूसरी तरफ देखती रहेगी, तो यह समझ लेना उस लड़की के मन में आपके लिए प्यार जरूर है। 3. जब लड़की आपके सामने आती है और आपको देखकर शर्म से नजरें झुका कर मंद मंद मुस्काती है, तो समझ लेना कि वह आपसे बहुत प्यार करती हैं। 4. जब आपकी बुराई दूसरे करते हैं और वह लड़की आपकी बुराई सहन ना कर सके या आपकी बुराई करना उसको अच्छा ना लगे, तो यह भी एक प्यार की ओर इशारा है। 5. जब उस लड़की को आप कहीं ना दिखेंगे, तो वह अकेलापन सा महसूस करने लगती है या कहीं पर वह अकेली ही बैठकर आपके बारे में सोचती रहती है, तो यह भी एक प्यार की ओर इश

मौनी रॉय के लेटेस्ट लुक ने इंटरनेट पर लगा दी आग, देखे तस्वीरें

Image
एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। एक्ट्रेस की लेटेस्ट लुक की तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही सनसनी मचाती है। बता दें इन दिनों मौनी फिल्म के प्रोजैक्ट के चलते लंदन में हैं और वहां से वो अपने फैंस के साथ अपने से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कई लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देख फैंस तारीफों की बौछार कर रहे हैं। लगता है मौनी रॉय को नेचुरेलिटी के साथ टाइम स्पैंड करना बेहद पसंद है, क्योंकि वो अक्सर गार्डन में फूल और पौधों के साथ एंजॉय करते हुए की तस्वीरें शेयर करती हैं। जैसा कि हाल ही में देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों में मौनी व्हाइट कलर के आउटफिट में कहर ढा रही हैं। न्यूड मेकअप, पिंक लिप्स और ओपन हेयर्स उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। किसी तस्वीर में मौनी गार्डन में बेफिक्रे अंदाज में लेटी हुई नजर आ रही हैं तो किसी में अपना कातिलाना अंदाज से फैंस को कायल कर रही हैं। काम की बात करें तो मौनी रॉय की अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' और 'मुगल' है। एक्ट्रेस को आखिरी

2 सितंबर को लॉन्‍च होगा Redmi 9A स्मार्टफोन, जानिए फीचर

Image
Xiaomi इंडियन मार्केट में Redmi 9 series के तहत तीसरा स्‍मार्टफोन ला रही है। Redmi 9A नाम से आने वाला यह नया फोन 2 सितंबर को लॉन्‍च होगा। रेडमी इंडिया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. रेडमी 9ए को कंपनी ने ‘देश का स्‍मार्टफोन’ टैगलाइन दी है।  इससे पहले Xiaomi ने हाल ही में  Redmi 9 सीरीज के Redmi 9 और Redmi 9 Prime को पेश किया था। Redmi 9A को इससे पहले मलेशिया में लॉन्च किया जा चुका है। संभावना है कि कंपनी इस फोन को भारत में भी मलेशियाई कीमत के आसपास लॉन्च करे। याद दिला दें कि Redmi 9A के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम MYR 359 (लगभग 6,300 रुपये) है। मलेशिया में यह फोन मिडनाइट ग्रे, पीकॉक ग्रीन और ट्वाइलाइट ब्लू रंग में लॉन्च हुआ है।  इसके 4GB रैम + 64GB स्टोरेज और 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। Redmi 9A स्मार्टफोन में 6.53 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G25 प्रोसेसर के साथ 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित एमआईयूआई 12

पहले मुझे पढ़ाई में कुछ समझ नहीं आता था

Image
पप्पू (गप्पू से) - पहले मुझे पढ़ाई में कुछ समझ नहीं आता था। फिर मैंने टॉपर्स के साथ बैठना शुरू कर दिया...!  . . गप्पू - तो अब समझ में आता है? . पप्पू - नहीं यार, अब तो टॉपर्स को भी कुछ समझ में नहीं आता है...!                                                           ***************** पहले दुकानों में लिखा होता था, 'ग्राहक भगवान है' तो देवताओं जैसी फिलिंग आती थी... . और... . अब लिखा होता है, 'आप कैमरे की निगरानी में हैं' तो कसम से चोरों जैसी फिलिंग आती है...!

लड़की - मुझे इमोशनल लड़के बहुत पसंद हैं

Image
पप्पू - मां और बीवी में सबसे बड़ा फर्क क्या है...? . गप्पू - पता नहीं, तुम बताओ... . पप्पू - मां बोलना सिखाती है और बीवी चुप रहना...!                                               ******************* लड़की - मुझे इमोशनल लड़के बहुत पसंद हैं! . लड़का - वो तालाब देख रही है? . लड़की - हां... क्यों? . लड़का - वो मेरे ही आंसुओं से भरा है...!

एक आदमी ने बस में बगल की सीट वाली महिला से पूछा

Image
एक आदमी ने बस में बगल की सीट वाली महिला से पूछा - आपने जो परफ्यूम लगाया है, उसका नाम जान सकता हूं...? अपनी पत्नी को भेंट करुंगा...!!! . . महिला - पत्नी को मत भेंट कीजिएगा, वरना किसी भी जलील आदमी को उनसे बात करने का बहाना मिल जाएगा...!                                                                ****************** सारा काम जल्दी से निपटा कर... . बेड पर पसर कर... . मोबाइल चलाने में जो सुख है... . वो किसी और काम में नहीं...!

जियो के फ़ोन में आप बिना नेटवर्क फिर भी कर सकते हैं कॉल, जानिए कैसे

Image
आजकल टेक्नोलॉजी की दुनिया है। तकनीक ने इतने पैर पसार लिए है कि इंसान फ्री हो गया है। इंसान के सभी काम मशीनें करने लगी है। आज हम आपको जिओ के एक नए फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके तहत यदि आपके मोबाइल में नेटवर्क भी नहीं होगा तो आप किसी को भी कॉल कर सकते है। जियो अपने ग्राहकों को वाई फॉई कॉलिंग  की सर्विस देने जा रही है। जिसके जरिए बिना टेलिकॉम नेटवर्क के भी वाई फाई की मदद से वीडियो और वॉइस कॉल्स किए जा सकते है। साथ ही ये सर्विस बिल्कुल फ्री है। अगर आपके पास स्मार्टफोन है, तो कुछ सेटिंग्स में बदलाव करके आप वाई फाई की मदद से कॉलिंग कर सकते है। यह सर्विस उस समय काम आती है जब फोन में मोबाइल नेटवर्क नहीं आ रहा हो। तब आप वाईफाई नेटवर्क के जरिए कॉल रिसीव कर सकते हैं और कॉल लगा भी सकते हैं। अगर वाईफाई नेटवर्क स्ट्रॉन्ग है तो इसमें कॉल ड्रॉप के चांस बहुत कम होते हैं। जियो की ओर से अपने ग्राहकों को ये सर्विस बिल्कुल मुफ्त दी जा रही है।

प्यार करने से पहले जान ले प्यार में हमेशा धोखा देते है इन राशि के लोग

Image
वैसे तो किसी भी रिश्ते के टूटने की वजह विश्वास और प्यार की कमी होती है लेकिन कुछ लोग प्यार का मतलब ही नहीं जानते और दिल तोड़ देते है। आज हम आपको ऐसी राशि के लोगों के बारे में बताएंगे, जोकि प्यार में हमेशा धाेखा देते है। इन राशि के लोग कभी भी अपने पार्टनर से सच्चा प्यार नहीं करती और उनका दिल तोड़ देते है। अगर आप सच्चे प्यार की तलाश कर रहें है तो इन राशि के लोगों से बचकर रहें.... 1. मिथुन राशि दिलफेंक और जिज्ञासु किस्म के इस राशि के लोगों कभी भी सच्चा प्यार नहीं करते। यह लोग अपनी प्यारी बातों से किसी को भी आसानी से बेवकूफ बना देते है और बाद में उनका दिल तोड़ देते है। 2. सिंह राशि नाटक करने में माहिर सिंह राशि के लोग अपने पार्टनर को कभी प्यार नहीं करते। इस राशि के लोग अपने पार्टनर की फीलिंग की परवाह किए बगैर ही रिश्ता तोड़ देते है। 3. धनु राशि अपनी दुनिया में खोए रहने वाले इस राशि के लोग बहुत डोमिनेटिंग होते है। इसी के चलते यह अपने पार्टनर पर बहुत रोक लगाते है। इनके इसी नेचर के कारण इनका रिश्ता टिक नहीं पाता। 4. कुंभ राशि किसी भी काम को छुपकर करने वाले इस

बेटे के साथ बीच पर हॉट अंदाज़ में मस्ती करती दिखी एक्ट्रेस लीजा हेडन

Image
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस लीजा हेडन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। वह अकसर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। लीजा हेडन की तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि वह हॉन्ग कॉन्ग में काफी एंजॉय कर रही हैं।  हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कुछ फोटो साझा की है, जिसमें वह अपने तीन साल के बेटे जैक के साथ बीच पर पोज देती नजर आ रही हैं। फोटो में लीजा हेडन का स्टाइल और उनका अंदाज देखने लायक है। लीजा हेडन की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, साथ ही लीजा हेडन के अंदाज का भी उनके फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अपनी एक तस्वीर में लीजा बेटे जैक गोद में लिए उनके साथ पोज करती हुई दिखाई दे रही हैं। इससे पहले भी लीजा हेडन ने कई तस्वीरें और वीडियो साझा की थीं। अपने एक वीडियो में एक्ट्रेस काफी जबरदस्त अंदाज में सर्फिंग करती हुई भी दिखाई दे रही थीं। बता दें कि एक्ट्रेस लीजा हेडन एक भारतीय-ऑस्ट्रेलियन एक्ट्रेस, टीवी प्रेजेंटर और मॉडल हैं, जो कई हिंदी फिल्मों में नजर आई हैं। लीजा हेडन ने साल 2010 में फिल्म आयशा

बड़े काम की होती है जूते और दवाई के डिब्बे निकलने वाली यह छोटी सी पुड़िया

Image
जूता पैरों में पहनने की एक ऐसी वस्तु है जिसका उद्देश्य विभिन्न गतिविधियां करते समय मानव के पैर की रक्षा करना और उसे आराम पहुंचाना है। बाजार में कई ऐसे सामान मिलते हैं जिनमें सफेद रंग की छोटी सी एक पुड़िया दी जाती है। अक्सर लोग इस पुड़िया को रखने के बजाए उसे फेंक देते हैं। बता दें कि इस छोटी सी पुड़िया के लाभ जानने के बाद आप इस पुड़िया को फेंकने के बजाए इकट्ठा करने लगेंगे। दरअसल पहले तो हम आपको बता दें कि इसे सिलिका जेल कहते हैं और इस सिलिका जेल के पैकेट में लिखा होता है "DO NOT EAT" वैसे इसे देखने के बाद वैसे ही परिजन खुद भी डर जाते हैं (जो की स्वाभाविक है). हम सभी जानते हैं परिजन अपने बच्चों को भी इससे दूर रखने के लिए सिलिका जेल को तुरंत कूड़े में फेंक देते हैं लेकिन इसके बड़े फायदे हैं जो हम आपको बताते हैं। 1- नमी सोखने वाले इस पदार्थ को आप अपनी फाइल और दस्तावेज़ों में रख सकते हैं। ऐसा करने से उनमें सीलन नहीं आएगी। 2- कई बार ऐसा होता है कि आपका मोबाइल पानी में गिर जाता है या बारिश में भीग जाता है। ऐसे में आप तुरंत अपने मोबाइल की बैटरी निकालकर उसे पोछकर उसे एक पैकेट में स

कॉलेज की मेरिट लिस्ट में टॉप किया सनी लियोनी ने, मामला सामने आने के बाद मचा बवाल

Image
कोलकाता के एक कॉलेज में स्नातक में एडमिशन के लिए जारी मेरिट लिस्ट में सनी लियोनी का नाम टॉप पर है। स्नातक में एडमिशन के लिए जारी मेरिट लिस्ट के बाद वहां तब बवाल मच गया जब लोगों ने मेरिट लिस्ट में टॉप पर सनी लियोनी का नाम देखा। ये मेरिट लिस्ट कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की गई थी। कोलकाता के आशुतोष कॉलेज में अंग्रेजी बीए (ऑनर्स) में प्रवेश के लिए जारी पहली सूची में अभिनेत्री का नाम सबसे ऊपर था। सूची में नाम के साथ आवेदन आईडी, रोल नंबर, लिस्ट में सनी को कक्षा 12 बोर्ड परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ चार विषयों में 400 या पूर्ण अंक दिए गए हैं। कॉलेज के एक अधिकारी ने कहा, 'यह किसी शरारती व्यक्ति का काम है क्योंकि किसी ने जानबूझकर लियोनी के नाम से गलत आवेदन जमा किया है। हमने प्रवेश विभाग से इसे सही करने के लिए कहा है। हम इस घटना की जांच भी करेंगे।' इस घटना से शिक्षाविदों के बीच ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

अपनी होने वाली मंगेतर के बारे में ये सपने देखते है आजकल के लड़के

Image
जिस तरह से हर लड़की के दिल में एक सपनों का राजकुमार बसता है, ठी‌क वैसे ही हर लड़के के दिल में भी उसकी 'ड्रीम गर्ल' रहती है। शादी से पहले हर लड़का अपनी होने वाली जीवन संगिनी से कुछ उम्मीद रखता है। कुछ लोगों की ख्वाहिशें पूरी  हो जाती हैं तो कुछ लोगों के लिए वो एक सपना ही बना रहता है। जानिए शादी से पहले क्या उम्मीद रखते हैं लड़के... 1. वे उम्मीद करते हैं उनकी होने वाली पत्नी उनके घर को अपना घर समझे और अपने घर की ही तरह उसकी साफ सफाई रखें। 2. हर लड़का उम्मीद करता है जब वो ऑफिस में थका हारा घर आए तो उनकी पार्टनर उनके लिए गर्म चाय की प्याली तैयार रखे। 3. वो उनके माता पिता की देखभाल एक बहू बनकर नहीं बल्कि उनकी बेटी बनकर करें। 4. लड़के के मां बाप भी अक्‍सर उससे यहीं बात कहते हैं कि जब तुम्हारी पत्‍नी आएगी तो रोज नई डिशेज बनवाकर खाना। लड़का भी यही उम्मीद करता है कि उसे ब्रेकफास्ट में साउथ इंडियन और डिनर में पंजाबी तड़का मिले। साथ ही हर वीकेंड में कोई इंटरनेशनल डिश चखने को मिले जो उसकी पत्नी ने उसके लिए बनाई हो।

Realme 7 और Realme 7 Pro स्मार्टफोन 3 सितंबर को होंगे लॉन्च, मिलेंगे शानदार फीचर

Image
एक के बाद एक C-सीरीज के तीन बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद अब रियलमी थोड़े पावरफुल फोन्स लॉन्च करने जा रही है। कंपनी भारत में Realme 7 और Realme 7 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। ये रियलमी 6 के सक्सेसर मॉडल होंगे, जो बेहतर कैमरा और स्पेसिफिकेशंस के साथ आएंगे। Realme 7 और Realme 7 PRO की लॉन्चिंग ऑनलाइन होगी। 3 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे से आप इनका लॉन्च Realme के सोशल मीडिया अकाउंट और यूट्यूब पर देख पायेंगे। Realme 7 और Realme 7 Pro स्‍मार्टफोन्‍स 65वॉट सुपर डार्ट टेक्‍नोलॉजी से लैस होंगे। फ्लिपकार्ट पर रियलमी के आने वाले इन दोनों फोन्‍स के लिए डेडिकेटेड माइक्रो-साइट भी क्रिएट की गई है। इस माइक्रो-साइट पर बताया गया है कि 7-सीरीज फोन मात्र 3 मिनट चार्ज करके इनसे 3.5 घंटे तक कॉलिंग की जा सकेगी। 3 मिनट की चार्जिंग से 13.2 घंटे म्‍यूजिक या 2.5 घंटे मूवी चलाई जा सकेगी। I enjoyed #BuildingTheFaster7 for you guys. It's time to unveil #realme7 & #realme7Pro and let you guys #CaptureSharperChargeFaster ! The good news is that India’s Fastest Charging Smartphone now comes to the

जान तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर...?

Image
ब्वॉयफ्रेंड - जान तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर...? . . . गर्लफ्रेंड - इधर-उधर कहां लिखते हो, अगर सच्चा प्यार करते हो तो सीधे अपनी प्रॉपर्टी के पेपर पर लिखो...!!! जवाब सुनकर लड़का बेहोश...                                                       ******************** अध्यापक ने एक छात्र से पूछा - बताओ, शाहजहां कौन था? छात्र - जी, वह एक मजदूर था... . अध्यापक - कैसे? . छात्र - आपने ही तो कहा था कि शाहजहां ने कई इमारतों का निर्माण किया था...!

डॉक्टर साहब, प्लास्टिक सर्जरी में कितना खर्चा आएगा?

Image
पप्पू - डॉक्टर साहब, प्लास्टिक सर्जरी में कितना खर्चा आएगा? . डॉक्टर - 50 हजार . पप्पू - अगर प्लास्टिक हम दें तो... . डॉक्टर (गुस्से से) - तो उसे पिघला कर चिपका भी लेना, मुफ्त में हो जाएगा...!                                                               ****************** गांव की एक औरत ने तेजी से आ रही बस को हाथ दिखाकर रोका ड्राइवर ने अचानक ब्रेक मारा और पूछा - कहां जाना है? . . औरत बोली - जाना कहीं नहीं है…. बच्चा रो रहा है जरा पों-पों बजा दो…!

आज रात डिनर पर मेरे साथ कुछ दोस्त आ रहे हैं...

Image
पति ने पत्नी को मैसेज किया - आज रात डिनर पर मेरे साथ कुछ दोस्त आ रहे हैं, अच्छा सा खाना बनाना... . पत्नी का कोई जवाब नहीं आया... . फिर पति ने दूसरा मैसेज किया - मेरी सैलरी ज्यादा हो गई है, अगले महीने तुम्हें सोने की अंगूठी लाकर दूंगा! . पत्नी ने रिप्लाई किया - ओ माय गॉड, सच्ची... . पति - नहीं... वो तो मैं चेक कर रहा था कि मेरा पहला मैसेज मिला या नहीं, वरना तुम बोलोगी मुझे तो मैसेज मिला ही नहीं...!                                                          ***************** लड़का शादी के लिए लड़की देखने गया, उसने सोचा कि लड़की से अंग्रेजी में बात की जाए... . उसने लड़की से पूछा - इंग्लिश चलेगी ना? . लड़की (शरमाते हुए) - जी प्याज और नमकीन साथ हो तो देसी भी...!

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का लहंगे में देखे बेहद ही स्टाइलिश फोटोशूट

Image
भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाले एक्ट्रेस रानी चटर्जी अक्सर अपनी अदाओं और फोटोज के चलते चर्चा में रहती हैं। हाल ही में रानी चटर्जी ने बेबी पिंक कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश फोटोशूट कराया है। रानी चटर्जी को ट्रेडिशनल लुक में देखने के बाद फैंस उनकी हर अदा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। रानी चटर्जी के सादगी भरे लुक को देखने के उनपर से नजरें हटाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन जैसा लग रहा है। रानी चटर्जी की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस अदाकर की फोटोज का सोशल मीडिया पर इंतजार करते रहते हैं। रानी चटर्जी ने पिंक कलर के लहंगे में फोटोशूट कराकर सबका दिल चुरा लिया है। रानी चटर्जी के ग्लैमरस लुक और उनकी बेहद प्यारी स्माइल किसी भी अपना दीवाना बना देगी।

अगर आपको स्मार्टफोन भी होता है हैंग या स्लो तो ये टिप्स जरूर करेंगी काम

Image
आमतौर पर लोग फोन तब बदलते हैं जब वह हैंग होना या स्लो होना शुरू हो जाता है। फोन हमारी दैनिक दिनचर्या का अहम हिस्सा है, ऐसे में अगर फोन स्लो होना शुरू हो जाए तो झुंझलाहट होने लगती है। वहीं आजकल महामारी के चलते अधिकांश लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं और फोन धीमा होने से काम में दिक्कत होने लगती है। हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप उसकी रफ्तार बढ़ा सकते हैं और आपको फोन बदलने से पहले सोचने के लिए कुछ वक्त भी मिल जाएगा... Cache डाटा डिलीट करें पहले जान लें कि फोन पर जब भी आप कोई काम या टास्क करते हैं तो वह कैच डाटा के तौर पर कुछ निशान छोड़ देता है, जो कई बार बढ़ते बढ़ते जीबी तक में पहुंच जाता है और ज्यादा स्पेस लेने से फोन को स्लो कर देता है। आजकल स्मार्टफोंस में सेटिंग्स होती हैं, जिससे इन्हें डिलीट किया जा सकता है। Cache डाटा को क्लियर करने के लिए- Settings > Storage > Cache में जाएं और कैच डाटा पर टैप करें। बैंक्रग्राउंड एप्स को करें बंद हमारे फोन में कई ऐसी एप्स होती हैं, जो हम इंस्टॉल तो तुरंत कर लेते हैं लेकिन इस्तेमाल साल में यदाकदा ही

लड़कियों की ये इच्छा अच्छे से अच्छा बॉयफ्रेंड नहीं कर पाता पूरी

Image
माना की आपका ब्वॉयफ्रेंड आपसे बेहद प्यार करता है लेकिन फिर भी वो आपकी हर इच्छा को पूरा नहीं कर सकता है। गर्लफ्रेंड को अपने ब्वॉयफ्रेंड से काफी अपेक्षाएं होती हैं। वो हमेशा चाहती हैं कि उसका पार्टनर ऐसा होना चाहिए जो उसकी हर जरूरत को पूरा कर सके....  -हर खास मौके पर उन्हें कोई न कोई गिफ्ट देकर उनका पार्टनर उन्हें स्पेशल फील करवाएं। इसमें फूलों का गुलदस्ता या कोई गिफ्ट भी शामिल हो सकता है। -हर लड़की चाहती हैं कि उनका ब्वॉयफ्रेंड बिना कहे ही उनके दिल की सारी बात समझ जाए। लेकिन जब ऐसा नहीं हो पाता तो दोनो के बीच लड़ाई होने लगती है। -शॉपिंग के लिए फेमस लड़कियां अक्सर उम्मीद करती हैं कि उसका ब्वॉयफ्रेंड बिना बोले उसे शॉपिंग पर ले जाए। -लडक़े बोरियत की बात कह कर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शॉपिंग पर जाने से मना कर देते हैं। -लड़कियों का मिजाज थोड़ा फूडी किस्म का होता है। हमेशा अपने पार्टनर को अपने हाथ का बना खाना खिलाते-खिलाते अक्सर उनके मन में ये ख्याल कई बार आता है।

8 सितंबर को लॉन्च होगा POCO X3 स्मार्टफोन, लीक्स आईं सामने

Image
POCO अपने एक और मिड रेंज के दमदार स्मार्टफोन X3 को जल्द लॉन्च करने वाला है। ये कंपनी के पिछले दिनों भारत में लॉन्च हुए स्मार्टफोन POCO X2 का अगला मॉडल होगा। पिछले दिनों इस स्मार्टफोन से जुड़ी कुछ लीक्स सामने आईं थी। अब इस स्मार्टफोन के लॉन्च डेट के बारे में आधिकारिक खुलासा हो गया है। इस स्मार्टफोन को अगले महीने 8 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। फीचर्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6.67 इंच के एचडी डिस्प्ले के साथ आएगा। इसके साथ ही पोको एक्स3 स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 732 प्रोसेसर और 5,160mAh की बैटरी मिलेगी, जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होगी। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर मौजूद होगा। हालांकि, इस कैमरा सेटअप के अन्य सेंसर्स की जानकारी नहीं मिली है। वहीं, सेल्फी के लिए इस फोन के फ्रंट में 20MP का कैमरा मिलने की उम्मीद है। Poco X3 स्मार्टफोन की कीमत को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं मिली है। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस अगामी स्मार्टफोन की कीमत बजट रेंज में रख सकती है।

अनुष्का शर्मा की बेबी बंप के साथ तस्वीर आई सामने, ट्वीट कर फैन्स को दी गुड न्यूज

Image
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने फैंस को आखिरकार वो 'गुड न्यूज' दे दी है, जिसका उन्हें काफी वक्त से इंतजार था। विराट और अनुष्का ने कुछ देर पहले सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि वह जनवरी में माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं और इसमें अनुष्का बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है। अनुष्का ने विराट के साथ एक तस्वीर के साथ इस बड़ी ख़बर को सोशल मीडिया में शेयर किया। तस्वीर में अनुष्का ब्लैक कलर की पोलका डॉट्स वाली ड्रेस पहने हुए हैं। इस तस्वीर के साथ अनुष्का ने लिखा- ''और फिर, हम तीन हो जाएंगे। जनवरी 2021 में आ रहा है।'' And then, we were three! Arriving Jan 2021 ❤️🙏 pic.twitter.com/iWANZ4cPdD — Anushka Sharma (@AnushkaSharma) August 27, 2020 बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी 11 दिसंबर, 2017 को इटली में हुई थी। उस साल उनकी शादी की तस्वीरें देखने के लिए देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लोग बेताब थे। विराट और अनुष