रोजाना इस्तेमाल की ये 5 चीजें आपकी जिंदगी में घोल रही हैं धीमा जहर

हर इंसान चाहता है कि वह अपना जीवन स्वस्थ और मस्त होकर जिए। लेकिन व्यस्ततम दिनचर्या और खराब जीवनशैली हमारे इस सपने के आड़े आती हैं और हमें बिमारियों का शिकार होना पड़ता हैं। वर्तमान समय में हमें हमारे दैनिक जीवन में काम में ली जा रही चीजों पर भी ध्यान देने की जरूरत हैं। क्योंकि ऐसी कई चीजें हैं जो धीमे जहर की तरह हमारी जिंदगी की बर्बाद किये जा रही हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें इस्तेमाल करते समय एहतियात बरतने की जरूरत हैं। तो आइये जानते हैं रोजाना इस्तेमाल की ये चीजें जो है सेहत के लिए खतरनाक। - फास्ट फूड सभी खाते ही है लेकिन आपको पता है इसे पैक करने के लिए जो पेपर या रैपर इस्तेमाल किया जाता है उस पर पी।एफ।ए।एस पाए जाते हैं, जो कि सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। यह शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करते हैं। - नाखूनों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए लड़कियां नेलपेंट्स का इस्तेमाल करती है और वह यह नही जानती कि इसमें ऐसे केमिकल पाए जाते हैं जो शरीर के हॉर्मोनल बैलेंस को बिगाड़ देते हैं। - लोग पसीने की बदबू दूर करने के लिए और कमरे को खूशबूदार बनाने के