Posts

Showing posts from December 13, 2020

तकिए के नीचे इन चीजों को रखने से दूर हो जाते हैं कई ग्रहदोष, जानें

Image
आजकल इंसान कई समस्याओं से घिरा रहता है। लेकिन कुछ उपाय है जिनसे हम इनसे छुटकारा पा सकते है। ज्योतिष के मुताबिक पलंग या तकिए के नीचे कुछ खास चीजें रखने से भी ग्रहों के दोष दूर हो सकते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए आज हम आपके लिए कुछ उपाय लेकर आये है। अपनाये ये टिप्स: # कुंडली में सूर्य अशुभ हो तो पलंग के नीचे तांबे के बर्तन में पानी या तकिए के नीचे लाल चंदन रखना चाहिए। इससे लाभ होता है। # कुंडली में चंद्रमा की स्थिति ठीक न हो तो पलंग के नीचे चांदी के बर्तन में पानी भरकर रखें। वहीं अगर ऐसा न कर पाएं तो तकिए के नीचे चांदी की अंगूठी रखकर भी सो सकते हैं। # मंगल के कारण जीवन में परेशानियां आने लगी है तो पलंग के नीचे कांसे के बर्तन में पानी भरकर रखना चाहिए या सोने-चांदी से बनी ज्वैलरी भी तकिए के नीचे रखना चाहिए। # बुध से संबंधित शुभ फल पाने के लिए तकिए के नीचे सोने का कोई भी छोटा आभूषण जैसे- अंगूठी या बाली रखकर सोने से लाभ मिलता है। # गुरु के कारण जीवन में परेशानियां आए तो पलंग के नीचे पीतल के बर्तन में पानी भरकर रखें या हल्दी की गांठ पीले कपड़े में बांधकर तकिए के नीचे रखें। # शुक्र ग्रह अशुभ

आजमाएं ये आसान टिप्स फिर देखों कैसे मिनटों में चार्ज होगा आपका स्मार्टफोन

Image
लगभग हर व्यक्ति की यह शिकायत होती है कि उसके स्मार्टफोन की बैटरी की चार्जिंग स्पीड स्लो है। इसके पीछे कई तरह के कारण हो सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि आप फास्ट चार्जिंग तकनीक वाले फोन को लाए, लेकिन कुछ समय बाद यह चार्ज होने में ज्यादा समय लेने लगता है। जानिए कि आखिर क्या हो सकती है इसकी वजह और इस समस्या को कैसे सही कर सकते हैं..... - कई बार हम एक ही चार्जर से सभी फोन चार्ज करते हैं। यह समझना होगा कि आपके चार्जर की यूएसबी केबल USB 1.0, USB 2.0, USB 3.0 और USB 3.1 स्टैंडर्ड के अनुसार बनी होती है। ऐसे में आपको अपने फोन के अनुसार ही केबल का इस्तेमाल करना चाहिए। - कई बार चार्जिंग पोर्ट की वजह से भी फोन चार्जिंग का समय बढ़ सकता है। ऐसे में इसे साफ करते रहना चाहिए। इसके लिए फ्लैशलाइट लें और देखें कि आपके फोन के चार्जिंग पोर्ट पर कोई धूल या दूसरी चीज तो जमा नहीं। इसे हटाने के लिए आप टूथपिक काम ले सकते हैं। - कुछ ऐप्स बैकग्राउंड में चलते हुए फोन की बैटरी को लगातार कम करते रहते हैं। इससे आपको लगता है कि फोन स्लो चार्ज हो रहा है। चार्जिंग के समय इंटरनेट कनेक्टिविटी ऑफ कर सकते हैं या उन ऐप्स का प

घर की छत कैसी होनी चाहिए, वास्तु के अनुसार जानिए 7 खास बातें

Image
  घर की छत कई प्रकार की होती है। जब हम छत की बात कर रहे हैं तो इसका मतलब यह कि एक तो आपके रूम के भीतर की छत जहां पंखा आदि लगा होता है और दूसरा वह छत जिसे गच्ची या उपरी छत कहते हैं। आओ जानते हैं कि घर की उपरी छत कैसी होना चाहिए..... 1. छत के प्रकार : मुख्‍यत: तीन प्रकार की होती है- सपाट छत, ढालू छत और गोल छत। तीनों ही छत वास्तु अनुसार बने तो बेहतर है। सपाट छत के उपर और भी मंजिलें बनाई जा सकती है लेकिन ढालू छत में यह संभव नहीं। हालांकि कुछ मकान ऐसे होते हैं जिसमें सपाट और ढालू दोनों ही प्रकार की छतों का उपयोग किया जाता है। अधिक वर्षावाले या बर्फबारी वाले क्षेत्रों में प्राय: ढालू छतें ही बनती हैं। 2. छत की ढलान : शहरों में अधिकतर सपाट छतों वाले मकान होते हैं। इन छतों में ध्यान रखने वाली बात यह कि ढलान किस ओर होना चाहिए। छत या घर के फर्श का ढलान वास्तु अनुसार रखना चाहिए। दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की तरफ ढलान होना चाहिए। घर की छत का ढलान इसके विपरित नहीं होना चाहिए। अब सवाल यह उठता है कि जिसका पश्चिम या दक्षिणमुखी माकन हो तो वह क्या करें। इसके लिए किसी वास्तुशास्त्री से मिलकर स्थान को द

रोजाना सुबह खाली पेट खाएं शहद-लहसुन, कभी नहीं होंगी ये 5 गंभीर बीमारियां

Image
शहद और लहसुन, दोनों के अपने-अपने लाभ हैं, और कुछ परिस्थितियों में नुकसान भी। लेकिन इन दोनों का साथ में सेवन करने से जरूर आप पा सकते हैं सेहत से जुड़े फायदे। लहसुन को छीलकर इसकी कली को हल्‍का सा दबाकर कूट लें और फि‍र इसमें शहद मिलाइये। कुछ देर के रखने के बाद लहसुन में जब शहद अंदर तक भर जाए, तब इसका सेवन करें। ध्यान रहे कि इसका सेवन आपको सुबह खाली पेट करना है। अब जानिए इसके सेवन से होने वाले यह 5 लाभ..... 1. प्रतिरोधकता - अगर आपकी प्रतिरोधक क्षमता में कमी आई है, तो इसका सेवन शुरू करें, शरीर की रोग प्रतिरोधकता बढ़ाने के लिए इसका उपयोग बेहद फायदेमंद साबित होगा। 2. इंफेक्शन - किसी भी तरह के फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए यह लाभकारी है। एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर यह मिश्रण आपको किसी भी प्रकार के इंफेक्शन से बचाए रखने में सहायक है। 3. कोलेस्ट्रॉल - शहद और लहसुन, दोनों ही कोलेस्ट्रॉल को कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं। यह हृदय की धमनियों में जमे हुए कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मददगार साबित होता है। 4. खराश - गले की समस्याएं जैसे खराश व सूजन आदि में इसका उपयोग फायदेमंद है। एं

ब्लू कलर की ड्रेस में हिना खान का दिखाया रॉकिंग अंदाज, तस्वीरें हो रही वायरल

Image
  हिना खान टीवी इंडस्ट्री में धमाल मचाने के बाद बॉलीवुड में भी डेब्यू कर चुकी हैं। हिना खान इन दिनों मालदीव में क्वालिटी समय गुजार रही हैं। मालदीव में रहते हुए भी हिना खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव दिखाई दे रही हैं और अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस से जुड़ी रहती हैं।  हाल ही में हिना खान ने मालदीव से जुड़ी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका अंदाज फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। हिना खान की इन तस्वीरें पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। हिना खान को तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वो कैसे रॉकिंग अंदाज में पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस ने इस दौरान ब्लू कलर की ड्रेस कैरी की हुई है। हिना खान की इन तस्वीरों को अभी तक 2 लाख 78 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और यह सिलसिला जारी है।  मालदीव से जुड़ी इन तस्वीरों को लेकर फैंस भी हिना खान के अंदाज की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। हिना खान ने इससे पहले भी मालदीव से अपनी तस्वीरों को शेयर कर चुकी हैं। हिना खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के साथ बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर के तौर पर नजर आई थीं। फैन्स को उनका ग

असल में जासूस होती हैं इन पांच राशियों की बीवियां, पति जरा संभलकर उठाए कोई कदम

Image
अधिकतर लड़कियां शक्की मिजाज की होती हैं, इसमें कोई शक नहीं, मगर इनमें से कुछ अपने मन के इसी वहम को दूर करने के लिए हर पैंतरा अपनाने के लिए तैयार रहती हैं, इसका पता आप राशि से जान सकते हैं। जी हां, आप राशि से जान सकती हैं कि आपकी गर्लफ्रेंड या बीवी तो कहीं आपकी जासूसी नहीं कर रहीं। आज हम आपको ऐसी ही राशि की लड़कियों के बारे में बताते हैं जो पति की छोटी-छोटी हरकत का पता लगाने के लिए जासूसी करने में माहिर होती हैं। चलिए आपको आपको बताते हैं कि आखिर किन राशियों की पत्निया होती है जासूस। मेष राशि मेष लड़कियां स्वभाव से काफी संवेदनशील होती है, मगर पार्टनर के साथ हद से ज्यादा प्यार करती हैं। कई बार इनका यहीं बार इन्हें शक्की बना देता है। दरअसल, पार्टनर को खोने के डर से ये अक्सर उनकी छोटी-छोटी हरकत व बातों पर नजर रखना शुरू कर देती हैं लेकिन इसके पीछे का इंटेशन कुछ गलत नहीं होता।  कर्क राशि कर्क राशि की लड़कियां स्वभाव से ही शक्की किस्म की होती है इसलिए अक्सर कहा जाता है कि पुरुषों को इनसे बचकर रहना चाहिए क्योंकि इनकी नजर हर वक्त पार्टनर पर भी होती हैं।  धनु राशि इस राशि की लड़कियां भी शक्की होत

औरतें सिंदूर लगाते समय करती हैं कुछ ऐसी गलतियां, जिसका बुरा असर पति के भाग्य पर पड़ता है!

Image
भारतीय संस्कृति के अनुसार, शादीशुदा महिलाओं के लिए सिंदूर लगाने का बहुत महत्व है क्योंकि यह सुहाग की निशानी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है की महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख समृद्धि के लिए सिंदूर लगाती हैं। मगर जाने-अनजाने औरतें सिंदूर लगाते समय कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती हैं, जिसका बुरा असर पति के भाग्य पर पड़ता है। शास्त्रों के अनुसार सिंदूर सही ढंग से लगाना चाहिए और आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं.... 1. जब भी आप सिंदूर लगाए तो माता पार्वती का ध्यान करें क्योंकि माता पार्वती ही अखंड सौभाग्यवती का वरदान देती है। 2. अगर आप भी इस तरह से सिंदूर लगाती हैं तो आज ही अपनी इस आदत को बदल लें। चलिए आपको बताते हैं सिंदूर लगाने समय महिलाएं कौन-सी गलतियां करती हैं। 3. आजकल महिलाए फैशन के चलते सिंदूर तो बस दिखाने के लिए ही थोड़ा सा लगाती है जो बिलकुल गलत है। आपकी इस आदत का भुगतान आपकी पति को करना पड़ सकता है। शास्त्रों के अनुसार, सिंदूर मांग में दिखाई भी देना चाहिए। सिंदूर छिपाने से पति को मान-सम्मान नहीं मिलता। 4. शास्त्रों के अनुसार, जो महिलाएं मांग में लंबा सिंदूर लगाती है उनके पति

सावधान! सुरक्षा के मद्देनजर सोशल मीडिया पर भूल से भी शेयर नहीं करनी चाहिए ये बातें!

Image
सोशल मीडिया पर अपनी छोटी-छोटी बातों को शेयर करना हरेक का शगल बन चुका है लेकिन अपने इस शौक को पूरा करने में अक्सर अपनी सुरक्षा को ताक पर रख दिया जाता है। सुरक्षा में बरती गई यह लापरवाही कई बार महंगी पड़ सकती है और शरारती तत्व फायदा उठा सकते हैं। यहां यह जानना जरूरी है कि सुरक्षा के मद्देनजर किस तरह की जानकारी ऑनलाइन शेयर नहीं करनी चाहिए। शरारती तत्व सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई जानकारी का इस्तेमाल कर किसी अपराध को अंजाम दे सकते हैं। इसलिए अगली बार ऐसा करते हुए पूरी सावधानी बरतें। ऐसा न हो कि आप भी किसी साइबर अपराध की शिकार हो जाएं। - अपनी ट्रिप की जानकारी ऑनलाइन शेयर करके आप शायद थोड़ी शेखी बघारना चाहें लेकिन यहां अपने बोर्डिंग पास या अन्य दस्तावेजों की फोटो शेयर करना कतई सुरक्षित नहीं है। साइबर विशेषज्ञों का मानना है कि सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत डाटा महफूज नहीं है।  - हैकर्स आपका फ्लायर कार्ड और पैसेंजर नेम रिकॉर्ड (पीएनआर) का इस्तेमाल कर आपके जीते गए फ्री माइल्स, फोन नंबर, जन्मतिथि और पासपोर्ट डेटा तक पहुंच सकते हैं। बुकिंग नंबर के आधार पर आपके रवाना होने और लौटने की तिथि मालूम कर सकते ह

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने पानी में लगाई आग, देखें मालदीव से शेयर की खूबसूत तस्वीरें

Image
 मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर इन दिनों मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही है। जिसकी तस्वीरें और वीडियोज मानुषी सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रही है। हाल ही में मानुषी ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जो काफी धमाल मचा रही हैं। तस्वीरों देखा जा सकता है कि मानुषी प्रिटिंड बिकिनी में समंदर के किनारे बैक पोज दे रही है। साथ में मानुषी ने हैट पहनी हुई है। दूसरी तस्वीर में मानुषी समंदर जैट पर बैठी नजर आ रही है। ओपन हेयर्स और शेड्स से मानुषी ने अपने कम्पलीट किया हुआ है। मानुषी इस लुक में काफी हॉट नजर आ रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए मानुषी ने लिखा-"Hats and bows" मानुषी की इन तस्वीरों ने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी है। बता दें 2017 में मानुषी ने मिस वर्ल्ड का ताज जीता था। मानुषी बहुत जल्द फिल्म पृथ्वीराज से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। मानुषी के अलावा अक्षय कुमार, सोनू सूद और संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं।

रिलेशनशिप की पोल खोल देता हैं कपल्स के हाथ पकड़ने का अंदाज, जानें कैसे

Image
हाथ थामने को अक्सर रिश्तों की शुरुआत माना जाता है। रिलेशनशिप में एक-दूसरे का हाथ थामना हमेशा साथ देने तथा प्यार की मजबूती को दर्शाने का काम करता है। हाथ थामने के तरीके अलग-अलग होते हैं। इन तरीकों से उस रिलेशनशिप के स्टेटस बारे में पता लगाया जा सकता है। आज हम आपको कपल्स के हाथ पकड़ने के पांच ऐसे तरीकों के बारे में बताने वाले हैं जिनसे आप उनके रिश्तों के बारे में आसानी से पता लगा सकते हैं। 1. इंटरलॉक फिंगर : ऐसे हाथ पकड़ना रिश्तों के बीच सुरक्षित महसूस करने का संकेत होता है। इससे इस बात का भी पता चलता है कि आप दोनों के बीच रिश्ता मजबूत है। अगर आप देखते हैं कि हाथ इंटरलॉक है तो इसका मतलब यह है कि वह हमेशा एक दूसरे के साथ खड़े हैं। अगर दोनों हाथों को ढीले तरीके से पकड़े हुए हैं तो इसका मतलब है कि आप रिलेशनशिप को ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहे हैं। 2. एक अंगुली पकड़ना : अपनी शादी में बहुत से लोग ऐसे हाथ पकड़ते हैं। इस तरह से अंगुली पकड़ने का मतलब है कि दोनों एक दूसरे की प्राइवेसी की रिसपेक्ट करते हैं। इससे रिश्तों में घुटन महसूस नहीं होती है और आप खुद को आजाद महसूस करते हैं। 3. लिंक्ड आर्म्स : ब

टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में में ढाया कहर, देखें फोटो

Image
एक्टर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ फिल्मी दुनिया से दूर होने के बावजूद भी चर्चा में बनी रहती है। कृष्णा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आती है। फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में कृष्णा ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जो आग लगा रही हैं। जिनमें कृष्णा ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही है। साथ में कृष्णा ने हील पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से कृष्णा ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। कृष्णा दिलकश अदाओं में पोज दे रही है। कृष्णा की इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहकला मचा दिया है। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। बता दें हाल ही में कृष्णा ने अपने नए बॉयफ्रेंड साल्ट बेई को किस करते हुए तस्वीर शेयर की थी। जिस पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड एबन हायम्स ने कमेंट कर लिखा-'तुम बहुत जल्‍दी मूव ऑन हो गईं।' कृष्णा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने और एबन के ब्रेकअप की घोषणा की थी और लिखा था- 'फैन क्लब आप सभी बहुत प्यारे हैं, लेकिन मुझे एबन हायम्स के साथ टैग करना बंद करें। हम अब साथ नहीं है, इसलिए हमें एक साथ जोड़ना बंद करें।

फोन चोरी होने पर घबराएं नही, वापस पाने के लिए फॉलो करें ये सिंपल टिप्स

Image
अगर स्मार्टफोन चोरी हो गया है, तो घबराने की जरूरत नही है। घर बैठे फोन को वापस पाया जा सकता है। इसके लिए यूजर को कुछ सिंपल टिप्स को फॉलो करना होगा। साथ ही फोन को आसानी से ट्रैस किया जा सकेगा। वही फोन के डाटा को रिकवर किया जा सकेगा। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कि आखिर फोन चोरी होने पर सबसे पहले क्या किया जाना चाहिए, जिससे फोन को वापस हासिल करने में मदद होगी।  डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्युनिकेशन की तरफ से एक वेबसाइट सेंट्रल इक्विपमेंट आईडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) को लॉन्च किया गया था, जो खासतौर पर चोरी होने वाले मोबाइल का पता लगाने के लिए है। इस वेबसाइट की मदद से चोरी होने वाले स्मार्टफोन को ब्लॉक और अनब्लॉक किया जा सकता है, साथ ही फोन की लोकेशन का पता लगाया जा सकता है। फोन चोरी होने पर सबसे पहले स्मार्टफोन खोने की रिपोर्ट दर्ज करानी होगी। इसे ऑनलाइन मोड से दर्ज करा सकते हैं, जिससे चोरी होने वाले स्मार्टफोन का FIR नंबर जनरेट होगा। FIR दर्ज होने के बाद आप कानूनी रुप से फोन से होने वाले गलत काम के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराए जाएंगे। कैसे वापस हासिल किया जा सकेगा फोन...  FIR रिपोर्ट दर्ज होने के बाद

माथे पर तिलक लगाने के बाद क्यों लगाया जाता है चावल, जाने इसका महत्त्व

Image
हिंदू धर्म में धार्मिक कार्य के दौरान तिलक लगाया जाता है। तिलक के बाद उस पर चावल भी लगाया जाता है। क्या आप जानते हैं तिलक के बाद चावल क्यों लगाया जाता है। नहीं जानते तो हम आपको बताने जा रहे हैं इसके पीछे का कारण। तिलक के बाद चावल लगाने के पीछे वैज्ञानिक कारण माना जाता है। कहा जाता है। तिलक लगाने से दिमाग में शाति एवं शीतलता बनी रहती है और चावल लगाने का कारण शुद्धता और पवित्रता के रूप में होता है। हिंदू धर्म में चावल को शुद्धता का प्रतीक माना गया है। चावल को हवन में देवताओं को चढ़ाया जाने वाला शुद्ध अन्न माना जाता है। चावल को सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है धार्मिकअनुष्ठानों में चावल के प्रयोग से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। पूजा में कुमकुम के तिलक के ऊपर चावल के दाने इसलिए लगाए जाते हैं, ताकि हमारे आसपास जो भी नकारात्मक ऊर्जा उपस्थित हो, वह सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित हो जाए। हिंदू धर्म में माथे पर कुमकुम का तिलक लगाने का विशेष महत्व है। पूजा-पाठ, त्योहार, शादी और जन्मदिन जैसे आयोजनों में तिलक लगाया जाता है। शास्त्रों में श्वेत चंदन, लाल चंदन, कुमकुम, विल्वपत्र, भस्म आदि

हिमाचल की वादियों में वेकेशन एंजाॅय कर रही हैं रश्मि देसाई, सोशल साइट पर वायरल हो रही तस्वीरें

Image
 टीवी एक्ट्रेस एक्ट्रेस रश्मि देसाई चाहे हिमाचल प्रदेश के डलहौजी शहर से वेकेशन एंजाॅय कर लौट आई हैं। लेकिन वह लगातार अपने वेकेशन की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। इन नई तस्वीरों में रश्मि  डलहौजी की धूप और वहां की वादियों का मजा लेती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में रश्मि येलो एंड ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। तस्वीर में डलहौजी का खूबसूरत नजारा भी दिखाई दे रहा है।वहीं एक तस्वीर में रश्मि पेड़ के तने पर खड़ी होकर पोज देती नजर आ रही हैं। ठंड के इस मौसम में रश्मि देसाई डलहौजी की हसीन वादियों का लुत्फ उठा रही रश्मि की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।  काम की बात करें तो रश्मि देसाई टीवी की पाॅपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह 'बिग बाॅस 13' में नजर आई थीं। शो में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला की लड़ाई को काफी पसंद किया गया था। बिग बाॅस के बाद रश्मि नागिन 4 में नजर आईं थीं। इसके अलावा रश्मि म्यूजिक वीडियो अब क्या जान लेगी में नजर आएंगी। इसके उनके साथ शहीर शेख,सना सईद हैं।