इस मौसम में वजन घटाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

बढ़ते वजन को नियंत्रित करना आसान काम नहीं है। इसके लिए लाइफस्टाइल में व्यापक बदलाव की जरूरत है। खराब दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव के चलते लोग मोटापे के शिकार हो जाते हैं। एक बार वजन बढ़ जाए, तो वजन कम करना टेढ़ी खीर साबित होता है। विशेषज्ञों की मानें तो डाइट में फैट और शुगर की अधिकता के चलते वेट गेन होता है। खासकर सर्दी के दिनों में लोगों की डाइट बढ़ जाती है। वहीं, शुगर और गुड़ से बने चीज़ों का अधिक सेवन करने से वजन बढ़ता है। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और बढ़ते वजन को नियंत्रित करना चाहते हैं, तो इन चीज़ों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें.... - नट्स और सीड्स में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से पेट भरा महसूस होता है। इससे मोटापे को नियंत्रित किया जा सकता है। - अमरूद को वजन घटाने वाला फल कहा जाता है। इसमें डायटरी फाइबर पाया जाता है। साथ ही अमरूद मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाता है। इससे बढ़ते वजन में बहुत जल्द आराम मिलता है। - अंडे में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। साथ ही इसमें कैलोरीज बहुत कम होती है। सर्दियों में वजन घटाने में अंडे अहम भूमिका निभा सकता है। इसके लिए आप रोजाना एक अं