Posts

Showing posts from February 21, 2021

सेक्सी अंदाज में रिलैक्स करती नजर आईं मल्लिका शेरावत, देखें वायरल तस्वीरें

Image
बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने भले ही इन दिनों फिल्मों से दूरी बना रखी हो लेकिन सोशल मीडिया पर वो अपनी तस्वीरों से तहलका मचा रही हैं। उन्होंने एक बार फिर से अपनी बिकिनी फोटो शेयर कर चर्चे में हैं।एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ थ्रोबैक बिकिनी फोटो शेयर की है। फोटो में आप देख सकते हैं कि मल्ल‍िका  बिकिनी में कैसे रिलैक्स करते हुए नेचर का आनंद ले रही हैं। बिकिनी फोटो में मलाइका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वह फोटो में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं । आपको बता दें कि मल्लिका शेरावत के पास इन दिनों काफी फुर्सत है क्योंकि वह प‍िछले काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि वे समय-समय पर सोशल मीड‍िया पर अपने पोस्ट के जर‍िए फैंस को अपनी लाइफ अपडेट्स देती रहती हैं।

घर में अशांति और दरिद्रता फैलते है ये पेड़-पौधे, आज ही कर दें बहार!

Image
पेड़-पौधों का हमारे जीवन में खास महत्व होता है। पेड़ इंसान के जीवन का आधार हैं और पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। वास्तु में भी पेड़-पौधों का खास महत्व होता है। वास्तु में पेड़-पौधों से संबंधित कई ऐसी बातें बताई गई हैं जो आपके घर में सुख और समृद्धि ला सकते हैं। साथ ही वास्तु में उन पौधों के बारे में भी बताया गया है जिन्हें घर पर लगाने से घर में अशांति और दरिद्रता फैलती है। आज हम आपको उन पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में.... - वास्तु के अनुसार घर पर कभी भी इमली का पौधा नहीं लगाना चाहिए। साथ ही घर के आस-पास भी इमली का पौधा लगाना शुभ नहीं माना जाता। इससे व्यक्ति के जीवन में काफी समस्याएं आती हैं। साथ ही परिवार के सदस्यों को बीमारी का सामना करना पड़ता है। - यूं तो खजूर का पेड़ बाग- बगीचों में लगाया जाता है। लेकिन इन्हें लगाना काफी अशुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार खजूर का पेड़ लगाने से पैसे ज्यादा खर्च होते हैं। साथ ही इससे घर में पैसा टिकता नहीं है। और पैसा आने में भी रुकावट का सामना करना पड़ता है।   - वास्तु शास्त्र के अनुसार बेरी के

सावधान! यदि घर में दिखे ये संकेत तो समझ जाएं मंडरा रही हैं बुरी आत्माएं

Image
हम जहां रहते हैं वहां कई ऐसी शक्तियां होती हैं, जो हमें दिखाई नहीं देती किंतु बहुधा हम पर प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं जिससे हमारा जीवन अस्त-व्यस्त हो उठता है और हम दिशाहीन हो जाते हैं। इन अदृश्य शक्तियों को ही आम जन ऊपरी बाधाओं की संज्ञा देते हैं।    घर में कई बार कुछ ऐसे एहसास होने लगते हैं जिससे किसी के होने का संकेत मिलता है जैसे अजीबोगरीब आवाजे सुनाई देना, किसी के चलने की, खुरचने की़, पायलों की छमछम, दरवाजा खटकाने की, कुछ गिरने की आदि। ऐसी आवाजें सुनाई देना गलत संकेत हैं।  घर के किसी भी सदस्य ने कोई भी खुशबू वाला पदार्थ न लगाया हो फिर भी घर से यकायक इत्र अथवा परफ्यूम की महक आने लगे तो हो सकता है कोई प्रेत आत्मा आपके अंग-संग अपना बसेरा बना रही हो। पृथ्वी पर प्रेत आदि शक्तियों का अस्तित्व अनेक स्थानों पर होता है। जीवित व निर्जीव वस्तुओं में वे अपने लिए केंद्र बना सकती हैं।  जहां वे अपनी शक्ति संग्रहित कर सकती हैं, उसे केंद्र कहते है। केंद्र उनके लिए प्रवेश करने का स्थान होता है तथा वे वहां से शक्ति प्रक्षेपित कर सकती हैं। प्रेत आदि अपने लिए साधारणतः मनुष्य, वृक्ष, घर, बिजली के उपकरण आद

जोक्स! पत्नी ने ऊंगली के इशारे से पति को बुलाया...

Image
 एक बार पप्पू डॉक्टर के पास गया डॉक्टर - कौन सा ग्रुप है आपका...? . . पप्पू - जी नादां परिंदे...!!! . डॉक्टर - ब्लड ग्रुप पूछ रहा हूं 'व्हाटसएप के कीड़े' लड़की - पंजाब एक्सप्रेस कब आएगी...? . टीटी - पांच बजे . लड़की - लोकल . टीटी - नौ बजे . लड़की - मालगाड़ी . टीटी - एक बजे, पर आपको कहां जाना है...? . लड़की - कहीं नहीं जी, बस पटरी पर लेटकर सेल्फी लेनी थी। इतना सुनकर टीटी बेहोश पत्नी ने ऊंगली के इशारे से पति को बुलाया... . पति - बोलो क्या काम है...? . पत्नी - कुछ नहीं, बस अपनी ऊंगली की ताकत चेक कर रही थी...!!!

लेटेस्ट फोटोशूट में जाह्नवी कपूर ने बिखेरा हुस्न का जलवा, देखें तस्वीरें

Image
   एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने लुक्स और फिल्मों को लेकर चर्चा में रहती हैं। अपने लुक्स से लाइमलाइट पर कैसे आना है, ये जाह्नवी अच्छे से जानती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ गॉर्जियस तस्वीरें शेयर की हैं, जो धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में उनका हटके अंदाज देखने को मिल रहा है।  लुक की बात करें तो इन तस्वीरों में जाह्नवी कपूर सिल्वर कलर के शिमरी टॉप में नजर आ रही है, जिसे उन्होंने पिंक ट्राउजर के साथ टीम-अप किया हुआ है। एक्ट्रेस के बैकलेस शिमरी टॉप में उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। इस गेट-अप ने जाह्नवी बेहद हॉट लग रही हैं। इतना ही नहीं इस लुक के साथ लो-पोनी, न्यूड मेकअप और ग्लौसी लिप्स उनके लुक को कमप्लीट कर रहे हैं। जाह्नवी का लुक उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है और वे कमेंट कर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। काम की बात करें तो जाह्नवी को आखिरी बार नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म गुंजन सक्सेना –द कारगिल गर्ल में देखा गया था। इस फिल्म में उनका दमदार अंदाज देखने को मिला था। इन दिनों वह अपनी जल्द अपनी अपकमिंग फिल्म 'रूही' के प्रमोशन में बिजी हैं।

LIC ने पेश की नई योजना ‘बीमा ज्योति’, जानिए इसमें मिलते हैं क्या फायदे!

Image
   भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) एक नई योजना लेकर आया है। इसका नाम है बीमा ज्योति योजना। यह एक गैर-संबद्ध, गैर-भागीदारी, व्यक्तिगत बचत योजना है। यह योजना बचत और सुरक्षा दोनों एक साथ ऑफर करती है। इस योजना में मैच्योरिटी पर एकमुश्त भुगतान मिलेगा। साथ ही पॉलिसीधारक के असमय निधन पर उसके परिजनों को वित्तीय समर्थन भी मिलेगा। इस योजना को एलआईसी एजेंट के जरिए ऑफलाइन माध्यम से या एलआईसी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से खरीदा जा सकता है। इस योजना में प्रत्येक पॉलिसी वर्ष के आखिर में मूल बीमित राशि पर प्रति एक हजार रुपये पर 50 रुपये अतिरिक्त जुड़ेंगे। जोखिम की शुरुआत की तारीख के बाद पॉलिसी अवधि के दौरान मृत्यु होने पर  "मृत्यु पर बीमित राशि" और पॉलिसी की शर्तो के अनुसार जमा गारंटीड अतिरिक्त राशि देय है।  एलआईसी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि इस योजना में न्यूनतम मूल निश्चित बीमित राशि एक लाख रुपये होगी। वहीं, कोई अधिकतम सीमा नहीं है। ग्राहक इस पॉलिसी को 15 से 20 साल के लिए ले सकते हैं। प्रीमियम के भुगतान की अवधि की गणना पॉलिसी अवधि में से पांच साल घटाकर होगी। बीमा ज्योति पॉलिसी में 9

रिलेशनशिप में धोखा मिलने पर उस बात को कभी नहीं भुलती इस राशि की लड़कियां!

Image
हर किसी का स्वभाव उसकी राशि पर पड़े प्रभाव के कारण होता है। ऐसे में कुछ लड़कियां नेचर से खुशनुमा, मिलनसार होती है। मगर कुछ लड़कियां ऐसी होती है जो हर बात को दिल से लगा लेती है। साथ ही ये किसी से धोखा मिलने पर उस बात को कभी भुलती नहीं है। हम यूं भी कह सकते हैं कि ये लड़कियां धोखे का बदला लेकर ही सांस लेती है। ऐसे में इन्हें धोखा देने वाला कभी बच नहीं सकता है। तो चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में... वृषभ राशि इस राशि की लड़कियां जल्दी किसी पर विश्वास नहीं करती है। ऐसे में इन्हें किसी से बातें शेयर करना भी बिल्कुल पसंद नहीं आता है। धोखा मिलने पर ये लड़कियां उस बात को अपने दिल और दिमाग में बिठा लेती है। साथ ही सामने वाले या पार्टनर को सबक सिखाकर ही इन्हें सुकून मिलता है।  वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि की लड़कियां स्वभाव से जिद्दी, स्वतंत्र होने के साथ कोमल दिल की मालिक होती है। ऐसे में ये छोटी सी बात को भी जल्दी ही दिल से लगा लेती है। ऐसे में किसी से धोखा मिलने पर ये उस बात को जल्दी भुला नहीं पाती है। साथ ही जिद्दी व गुस्सैल होने के कारण ये धोखा का बदला लेकर ही सांस लेती है। ऐसे में वे साम

5G सपोर्ट के साथ 5 कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Oppo Reno 5K, मिलेगी इतने जीबी तक की स्टोरेज

Image
  ओप्पो ने अपने नए 5जी स्मार्टफोन Oppo Reno 5K को घरेलू बाजार में लॉन्च कर दिया है। Oppo Reno सीरीज का यह नया स्मार्टफोन है। Oppo Reno 5K को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर, पंचहोल डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। बता दें कि Oppo Reno 5 5G को स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था। फोन में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। Oppo Reno 5K की कीमत Oppo Reno 5K की कीमत के बारे में कंपनी ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन एक लीक रिपोर्ट के मुताबिक Oppo Reno 5K के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,899 चीनी युआन यानी करीब 32,500 रुपये है। वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,199 चीनी युआन यानी करीब 35,900 रुपये है। चीन में इस फोन की बिक्री 6 मार्च से होगी। फोन को नेमली ग्रीन ब्रीज, मिडनाइट ब्लैक और स्टेरी ड्रीम कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है।   Oppo Reno 5K की स्पेसिफिकेशन Oppo Reno 5K में एंड्रॉयड 11 के साथ ColorOS 11.1 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस ओएलईडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ल

सोशल मीडिया पर छाया ईशा गुप्ता का ग्लैमरस अंदाज, वायरल हुई तस्वीरें

Image
   बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बोल्ड फोटोज के चलते चर्चा में रहती है। इन फोटोज में ईशा गुप्ता बेहद हॉट अंदाज में जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में ईशा गुप्ता का हॉट लुक देख उनके फैन्स के भी होश उड़ गए हैं। ईशा गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं और फैन्स उनके हर अंदाज के दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर ईशा गुप्ता की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है, जो उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते हैं। ईशा गुप्ता सोशल मीडिया पर कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज तो कभी बोल्ड अवतार में तहलका मचाती रहती हैं। ईशा गुप्ता को उनकी बोल्डनेस और खूबसूरती के लिए जाना जाता है। आपको बता दें कि ईशा ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया है। ईशा ने साल 2012 में फिल्म जन्नत 2 से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी।

जोक्स! पति दरवाजा खोलते हुए जोर-जोर से हंसने लगा...

Image
 पत्नी मायके से वापस आई... पति दरवाजा खोलते हुए जोर-जोर से हंसने लगा... . पत्नी - ऐसे क्यों हंस रहे हो...? . पति - गुरूजी ने कहा था कि जब भी मुसीबत सामने आए उसका सामना हंसते हुए करो...! . फिर क्या...? बेचारा पति अस्पताल में है... मास्टर - अस्पताल में ऑपरेशन से पहले मरीज को बेहोश क्यों किया जाता है...? . . छात्र - अगर बेहोश नहीं किया और मरीज ऑपरेशन करना सीख गया तो डॉक्टरों को कौन पूछेगा...!!! चिंटू जब अपने रिपोर्ट कार्ड पर पिता से हस्ताक्षर करवाने गया, तो चिंटू के पिता ने उसपर अंगूठा लगा दिया...! . चिंटू ने पूछा - पापा आप तो इंजीनियर हो, फिर अंगूठा क्यो लगाया...? . चिंटू के पापा बोले - बेटा जैसे तेरे नंबर आए हैं ना, उससे तेरी टीचर को पता नहीं लगना चाहिए कि तेरा बाप पढ़ा लिखा है

वास्तु दोष से छुटकारा दिलाती हैं ये चीजें, कभी नहीं आती धन की कमी

Image
कई बार घर में वास्तु दोष होने की वजह से भी मन अशांत रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि घर की चीजों का रखरखाव भी कहीं ना कहीं वास्तु से ही जुड़ा हुआ होता है। वहीं कुछ लोग धन को लेकर भी परेशान रहते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसकी वजह घर का वास्तु दोष हो सकता है। अगर आप घर के वास्तु दोष से छुटकारा पाना चाहते हैं और धन संबंधी परेशानियों से निजात चाहते हैं तो वास्तु के अनुसार घर में इन चीजों का रखना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। जानें वो कौन सी 5 चीजें हैं जिन्हें घर में लाने से ना केवल घर का वास्तु दोष दूर होगा बल्कि घर हमेशा धन धान्य से भरा रहेगा।  कुबेर और लक्ष्मी जी तस्वीर वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो उसे दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर लक्ष्मी कुबेर की मूर्ति जरूर लगाएं। इन दोनों की तस्वीर लगाने से घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी। घर में रखें वास्तु देवता की मूर्ति वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर किसी के घर में वास्तु दोष है तो वो अपने घर में वास्तु देवता की मूर्ति जरूर रखें। ऐसा करने से घर का वास्तु दोष खत्म हो जाएगा और घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होग

अचार खाने से पहले जरूर पढ़ लें ये जरूरी जानकारी

Image
 भारतीय खानपान में अचार का विशेष महत्व है। घर में बनने वालों अचारों के साथ ही बाजार में बिक रहे अचारों का भी टेस्ट बेहद लजीज होता है। आम, नींबू, मिर्च, लहसुन के अलावा कुछ सब्जियों के भी अचार बनाए जाते हैं। अचार की खुशबू और स्वाद लंबे समय तक जीभ पर बनी रहती है। हालांकि कई बार आपको अचार खाते हुए मां या कोई बड़ा ये कह देता है ज्यादा अचार खाना ठीक नहीं या रोज-रोज अचार खाने से नुकसान होता है। आइये जानते हैं अचार हमारे स्वास्थ्य पर क्या असर डालता है और यह सेहत के लिए कितना फायदेमंद और नुकसानदेह है..... अचार खाने के  फायदे अचार पाचन को आसान करता है लेकिन यह अच्छा तभी साबित होगा जब यह घर पर बना हुआ हो। अचार में विटामिन और मिनरल होते हैं। इसकी वजह अचार के डिब्बों को धूप में रखा जाना है। अचार में प्रयोग किए गए सिरके में उच्च मात्रा में एसिटिक एसिड होता है जो हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाता है, डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायक है। लगातार अचार खाने से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। यही नहीं अचार में विटामिन K के भरपूर होता है। जो ब्लड क्लॉटिंग में मददगार है। यह चोट लगने पर उस घाव को भरने और खून के बहाव

बेहद ही साफ दिल की मालिक होती है इन तीन राशि की लड़कियां!

Image
अपने स्वभाव के कारण हर कोई दूसरे से अलग पहचान बनाता है। ऐसे में कई लोग जलन से भरे होने का कारण धोखा देने में माहिर होते हैं। वहीं दूसरी ओर साफ दिल के लोग ईमानदारी से रिश्ता बनाने में विश्वास रखते हैं। ऐसे में ये जीवनसाथी का हर परिस्थिति में साथ देने के साथ उसकी हर छोटी-बड़ी खुशी का अच्छे से ध्यान रखती है। असल में, इसके पीछे का कारण उनपर पड़े राशि का प्रभाव माना जाता है। तो चलिए आज हम आपको राशि के हिसाब से 3 ऐसी लड़कियों के बारे में बताते हैं, जो बेहद ही साफ दिल की मालिक होती है।  मेष राशि  इस लिस्ट में सबसे पहला नाम मेष राशि की लड़कियों का आता है। ये दिखने में खूबसूरत होने के साथ बेहद ही आकर्षित होती है। ऐसे में इस राशि की लड़कियां जल्दी ही सामने वाले को अपना दिवाना बना लेती है। साथ ही ईमानदार व दिल की साफ होने से ये लड़कियां पार्टनर के साथ दिल से जुड़ती है। इसके अलावा एक मजबूत रिश्ता बनाती है। साथी की छोटी-बड़ी खुशी का ध्यान रखने के साथ दिल से रिश्ता निभाती है। पार्टनर को धोखा देने की बात तो ये लड़कियां कभी सोचती भी नहीं है।  कर्क राशि  इस राशि की लड़कियां केयरिंग, भावुक व ईमानदार होत

बोल्ड हो गईं टीवी की सीधी-सादी बहू 'मधुबाला', बिकिनी में शेयर की हॉट तस्वीरें

Image
 टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी इन दिनों पति नीरज खेमका के साथ मालदीव में वेकेशन एंजाॅय कर रही हैं। इस ट्रिप में दृष्टि और नीरज खेमका के अलावा उनके कुछ दोस्त भी हैं। एक्ट्रेस ने इस वेकेशन ट्रिप की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में टीवी की बहू 'बिकिनी बेब' बनी नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में दृष्टि धामी समंदर किनारे सनसेट का मजा ले रही हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में समंदर के बीचो बीच पति के कंधे पर बैठ कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। दृष्टि धामी और उनके पति की वेकेशन पिक्चर्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस दृष्टि धामी का ये अंदाज देखकर हैरान हैं। दृष्टि धामी की इन तस्वीरों पर फैंस काफी कमेंट कर रहे हैं।  बता दें कि 21 फरवरी को  दृष्टि धामी और नीरज खेमका ने अपनी वेडिंग एनिवर्सी सेलिब्रेट की थी। कपल ने साल 2015 में शादी रचाई थी। काम की बात करें तो  दृष्टि अपना टीवी पर डेब्यू सीरियल 'दिल मिल गए' से 2007 में किया था। दृष्टि ने 'गीत', 'दिल मिल गए','परदेस में है मेरा दिल', 'झलक दिखला जा', 'मधुबाला', 'नैना' , &#