Posts

Showing posts from March 21, 2021

चुकंदर को आयुर्वेद में काफी लाभदायक माना गया है, जानें इसके फायदे!

Image
किसी को कमजोरी की शिकायत हो तो उसे चुकंदर खाने, उसका जूस पीने की सलाह दी जाती है। पर क्या सच में चुकंदर खाने से खून बढ़ता है या केवल लाल रंग की वजह से लोग इसे फायदेमंद मानते हैं... - चुकंदर को आयुर्वेद में काफी लाभदायक माना गया है। बताया गया है कि इसका सेवन कैंसर जैसी भयानक बीमारी में भी लाभदायक है। इससे कैंसर नियंत्रण में मदद मिलती है। - आधुनिक विज्ञान भी इसे काफी लाभदायक मानता है। कई शोधों में ये सामने आया है कि इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। - चुकंदर में लाल रंग, बेटाईन नामक रसायन की वजह से होता है। इसे कैंसरग्रस्त कोशिकाओं की वृद्धि रोकने में मददगार माना गया है। - हृदय रोगियों को कच्चा चुकंदर चबाने से काफी फायदा होता है। हर रोज 2 चुकंदर खाने से हार्ट फेल होने के चांस काफी कम हो जाते हैं। - गर्भवती महिलाओं को इसके सेवन की सलाह दी जाती है। इसे मासिक धर्म के दौरान भी खाना चाहिए क्योंेकि इससे शरीर में रक्त की मात्रा होती है। इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में लौह तत्व और फॉलिक एसिड होता है, जो महिलाओं के स्वा स्थ्भय के लिए लाभदायक है। - जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है उ

संजय कपूर की बेटी शनाया ने छोटी सी पिंक ड्रेस में दिखाई कातिलाना अदाएं, देखें

Image
 बॉलीवुड में शनाया कपूर करण जौहर की आने वाली एक फिल्म में बतौर स्टार एंट्री करेंगी। शनाया कपूर एक्टर संजय कपूर की बेटी हैं। इन दिनों शनाया कपूर भले बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं हैं लेकिन इन सब से बावजूद भी वो सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। शनाया कपूर अक्सर अपना ग्लैमरस फोटोशूट करवाती दिखाई देती हैं। ऐसा ही कुछ एक बार फिर से देखने को मिला है। जिसे देख फैन्स हैरान हो गए हैं। शनाया कपूर को बॉलीवुड में लॉन्च करने का ऐलान हो गया है। हाल ही में शनाया का एक बेहद ग्लैमरस वीडियो इंटरनेट पर जबदस्त तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में शनाया कपूर शॉर्ट पिंक ड्रेस में कातिलाना लुक देती नज़र आ रही हैं। इस वीडियो पर फैन और बॉलीवुड के कई सितारे अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते दिखाई दे रहे हैं। ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि वो बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को टक्कर देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। वहीं फैन शनाया की इस वीडियो को देखकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आखिर वो किस प्रोजेक्ट के लिए फोटोशूट करवा रही हैं क्या ये आने वाले दिनों में किसी वीडियो या किसी मैगज

एक्ट्रेस रूमा शर्मा की बोल्डनेस के कारण गर्माया इंस्टा का माहौल, देखें फोटोज़

Image
  टीवी एक्ट्रेस रूमा शर्मा इंस्टा पर कई बोल्ड फोटोज शेयर की है। लोग उनकी बोल्डनेस के लोग दीवाने हो गए हैं। बता दें, रूमा शर्मा का नाम टीवी की मशहूर अदाकाराओं की लिस्ट में शुमार है। उन्होंने जासूस विजय टीवी सीरीयल से उन्होंने छोटे पर्दे पर डेब्यू किया था।  उसके बाद उन्होंने दूरदर्शन के शो राहुल में तुलसी के रूप में रजत टोकस के साथ अभिनय किया था। इसके साथ वह दूरदर्शन के शो जरा सी बात में भी नजर आ चुकी हैं। साथ ही रूमा साल 2009 में आई फिल्म दिमाग की दही में एक बाल कलाकार के रूप में दिखाई दी थी।रूमा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वह इंस्टाग्राम के जरिए अपने चाहने वालों से अपने जुड़ी रहती हैं और अपना अपडेट देती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर रूमा शर्मा को 8 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

टमाटर ज्यादा खाने से हो सकती हैं ये परेशानियां

Image
क्या आप भी टमाटर खाने के शौकीन हैं? अगर हां, तो आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए। अगर आप हर दिन टमाटर का सेवन करते हैं, तो सावधान होने की जरूरत है। टमाटर का अत्यधिक इस्तेमाल आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। आज आपको टमाटर से होने वाले नुकसानों के बारे में बताएंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि टमाटर का अत्यधिक इस्तेमाल आपको बीमार बना सकता है। इसके साइड इफेक्ट के बारे में जान लेते हैं। टमाटर ज्यादा खाने से हो सकती हैं ये परेशानियां.... अगर आप जरूरत से अधिक मात्रा में टमाटर खाते हैं तो यह पाचन संबंधी परेशानियों से लेकर किडनी की समस्याओं और डायरिया का कारण बन सकता है। इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं। एलर्जी: जिन लोगों को एलर्जी की समस्या है, उन्हें टमाटर का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। कुछ लोगों को टमाटर से एलर्जी हो सकती है। टमाटर से एलर्जी वाले लोगों के गले में जलन, चेहरे पर सूजन जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। जोड़ों का दर्द: ज्यादा टमाटर खाने से जोड़ों में दर्द और सूजन की परेशानी हो सकती है। ऐसे में जो लोग जोड़ों में दर्द से जूझ रहे हैं, उन्हें टमाटर खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा

कसौटी जिंदगी के फेम एरिका फर्नांडिज का बिकिनी लुक हुआ वायरल, देखें तस्वीरें

Image
 बॉलीवुड से लेकर टीवी सेलेब्स मालदीव सेलेब्रिटीज का फेवरेट समर डेस्टिनेशन बन चुका है। इनदिनों टीवी की पुॉपुलर एक्ट्रेस और कसौटी जिंदगी के फेम एरिका फर्नांडिज मालदीव्स में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं।  एरिका फर्नांडिज ने अपने इस वेकेशन की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसके बाद से वो इंटरनेट सनसनी बन गयी हैं। एरिका ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों को शेयर किया जिसमें वो कलरफुल बिकिनी में पूल के किनारे नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के इस अंदाज को देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। टीवी पर ट्रेडिशनल लुक में नजर आने वाली एरिका असल जिंदगी में काफी बोल्ड हैं। एरिका फर्नांडिज इस वक्त टीवी इंडस्ट्री की सबसे कामयाब अदाकाराओं की लिस्ट में आती हैं। एरिका निजी जिंदगी में अपने बोल्डनेस से फैंस को चौंका देती हैं। एरिका फर्नांडिस का हाल ही में नया गाना जुदा कर दिया रिलीज हुआ है, जिसे फैंस ने खूब सारा प्यार दिया।  एरिका फर्नांडिज अपने जलवे और बोल्ड अंदाज के चलते लगातर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एरिका ने कसौटी जिंदगी की प्रेरणा के किरदार से घर-घर में पॉप्युलैरिटी हासिल की।

सामने वाले के हाव-भाव समझे वो आपको पसंद करता है या नहीं, जानें कैसे?

Image
    हर इंसान की इच्छा होती है कि लोग उसे पसंद करें। कई बार आप ये भी जानना चाहते हैं कि सामने वाला आपको लाइक करता है या नहीं। इंसान के मन में क्या चल रहा है, उसकी बॉडी लैंग्वेज से काफी हद तक जाहिर होता है। जरूरत है आपको उसके हाव-भाव समझने की। अगर आप इसमें कच्चे हैं तो यहां बताए गए टिप्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। - लोग जिन्हें पसंद नहीं करते उनसे आई कॉन्टैक्ट बनाने से बचते हैं। पसंद करने वाले लोगों की ओर देखना इंसान ज्यादा पसंद करता है। ऑक्सिटॉसिन एक न्यूरोकेमिकल होता है जो आई कॉन्टैक्ट बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होता है। आई कॉन्टैक्ट ज्यादा होने से अट्रैक्शन भी बढ़ता है। हालांकि आई कॉन्टैक्ट और घूरने में फर्क है जिसका ध्यान रखना चाहिए। - हम जिन लोगों को पसंद नहीं करते उनसे दूरी बनाते रहते हैं। जैसे-जैसे आपका भरोसा किसी पर बढ़ता है या उसे पसंद करते हैं, उनसे नजदीकी बढ़ती है। हमारा ब्रेन हमें इंडिकेट करता है कि हम सामने वाले के साथ सेफ हैं। इसलिए अगर सामने वाले का बॉडी ओरिएंटेशन बात करते वक्त आपकी ओर है, इसका मतलब वह आपको पसंद करता है। - जो लोग एक-दूसरे को पसंद करते हैं उनकी बॉडी पो

गैस सब्सिडी का पैसा आपके खाते में आ रहा है या नहीं, ऐसे करें पता

Image
आप में से अधिकतर लोगों के घर में एलपीजी गैस कनेक्शन होगा। ऐसे में कई लोग सब्सिडी का भी फायदा ले रहे होंगे। वैसे तो सब्सिडी का पैसा अब महज 30-35 रुपये तक सीमित रह गया है लेकिन यदि इतना भी पैसा आपके खाते में आ रहा है तो इसकी जानकारी होना आपके लिए जरूरी है। वैसे तो गैस सब्सिडी का पैसा अपने आप ही आपके संबंधित बैंक खाते में चला जाता है लेकिन कई बार बैंक की गलती से पैसा अकाउंट में नहीं पहुंचता है। तो अब सवाल यह है कि आखिर कैसे पता लगाएं कि गैस सब्सिडी का पैसा खाते में आ रहा है या नहीं। आइए जानते हैं.... - सबसे पहले अपने स्मार्टफोन के ब्राउजर में www.mylpg.in टाइप करें। अब आपको दाहिनी ओर गैस कंपनियों के गैस सिलेंडर की फोटो दिखेगी उनमें से अपने सर्विस प्रोवाइडर के गैस सिलेंडर की फोटो पर क्लिक करें। - इसके बाद एक नई विंडो खुलेगी जो कि आपके सर्विस प्रोवाइडर की होगी। अब सबसे ऊपर दाहिनी ओर साइन-इन और न्यू यूजर का विकल्प मिलेगा। अब यदि आपने पहले से अपनी आईडी बना ली है तो साइन-इन करें और नहीं बनाई है तो न्यू यूजर पर क्लिक करके आईडी बना लें। - इसके बाद लॉगिन करने पर आपको दाहिनी ओर व्यू सिलेंडर बुकिंग

जंगलों में भटकी भेड़ को 5 साल बाद बचाया, शरीर से निकला 35 किलो ऊन

Image
दुनिया के कुछ हिस्‍सों से कभी-कभी हैरान करने वाली खबरें सामने आती है, जो एक चर्चा का विषय बन जाता है। ऐसी ही एक खबर ऑस्ट्रेलिया के जंगलों से आई है जहां एक ऐसी भेड़ पाई गयी है जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया है। दरअसल ये भेड़ दिखने में तो और भेड़ जैसी ही है लेकिन इसके ऊपर 35 किलो ऊन की परत जमी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक आस–पास के लोगों ने इस भेड़ को देखा तो ये ऊन की तरह दिख रहा था। लोगों ने इसे पकड़कर उसके रोएं काटे तो करीब 35 किलोग्राम ऊन निकाला गया। बताया जा रहा है की ये भेड़ कम से कम पांच साल तक जंगलों में भटकती रही। जिस वजह से उसके शरीर में ऊन की कटाई नहीं हो पाई। बता दें कि ये भेड़ मेलबर्न के पशु बचाव सेंचुरी को विक्टोरियन स्टेट फॉरेस्ट में भटकती मिली थी। हाल ही में उसे बचाकर एनिमल रेस्क्यू सेंटर पर लाया गया। जहां इस भेड़ का खूब ख्याल रखा जा रहा है। इसी सेंटर पर भेड़ के शरीर से ऊन को अलग किया गया है। फार्म सेंचुरी के संस्‍थापक पैम अहेर्न ने कहा कि उन्‍हें विश्‍वास ही नहीं हुआ कि इस ऊन के ढेर के नीचे कोई भेड़ असल में जिंदा भी रह सकती है। पार्म ने बताया कि रोएं इतने ज्‍यादा थे

रंग बदल देंगे क‍िस्‍मत, राश‍ि अनुसार खेलें रंगों से होली

Image
   28 और 29 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। 28 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और 29 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी। इस बार होली पर 499 साल बाद दुर्लभ योग बनने जा रहा है। 29 मार्च को पूर्णिमा के दिन गुरु और शनि ग्रह अपनी ही राशियों में रहेंगे, जबकि चंद्रमा, कन्या राशि में विराजमान रहेगा। इसके अलावा इस बार होली सर्वार्थसिद्धि योग में मनाई जाएगी, साथ ही इस दिन अमृतसिद्धि योग भी रहेगा। ये दुर्लभ योग सभी के जीवन में शुभता और सकारात्मकता लेकर आए, इसके लिए राशि के अनुसार रंगों का चुनाव करके इस बार होली का त्योहार सेलिब्रेट करें। जानिए किस राशि के लोगों को किस रंग से होली खेलना शुभ रहेगा। मेष और वृश्चिक इन राशियों के स्वामी मंगल हैं। मंगल का रंग लाल माना जाता है। इसलिए इन लोगों को लाल, गुलाबी या इससे मिलते जुलते रंगों से होली खेलनी चाहिए। पलाश के फूलों से बने रंगों से भी होली खेल सकते हैं। वृषभ और तुला वृषभ और तुला राशि का स्वामी शुक्र है। वैसे तो शुक्र का रंग सफेद होता है। लेकिन सिल्वर या सफेद रंग से होली नहीं खेली जा सकती है। इसलिए ऐसे लोग हल्के नीले और आसमानी रंगों से होली खेल सकते

रश्मि देसाई अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से इंटरनेट पर मचा रहीं सनसनी, देखें वायरल तस्वीरें

Image
   टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई टीवी इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम है। बिग बॉस 13 में नजर आने के बाद रश्मि देसाई की फैन फॉलोविंग में काफी इजाफा हुआ है। एक्टिंग के अलावा एक्ट्रेस अपने लुक्स के कारण भी चर्चा में बनीं रहती हैं। जब भी वो अपने ग्लैमरस अंदाज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं तो लोग उन पर खूब प्यार लुटाते हैं। जैसा कि हाल ही में देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरों पर उनके फैंस खींचे चले आ रहे हैं। दरअसल, हाल ही में रश्मि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर येलो ड्रेस में अपनी बेहद गॉर्जियस लुक की तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस के इस लुक ने फैंस की नींदे उठा दी हैं और ऐसा होना जायज भी है, क्योंकि इन तस्वीरों में वो खूबसूरत दिखने के साथ काफी हॉट भी लग रही हैं। लुक की बता करें तो डीप नेक येलो टॉप के साथ येलो ही पैंट मैच की हुई है। इस लुक को उन्होंने येलो एंड ब्लैक ओपन कोट के साथ टीम-अप किया हुआ है। इस अटायर के साथ हाई हील सैंडल उनके लुक को कमप्लीट कर रहे हैं। वहीं नेक पर  शायनी चेन भी फैंस का ध्यान खींच रही है। इस ड्रेस-अप के साथ उनका मेकअप भी कमाल का है। ओवरऑल लुक

व्हाट्सएप यूजर्स के लिए खुशखबरी, जल्द आने वाला है ये नया फीचर

Image
 इंस्टैंट मैसेजिंग के लिए दुनियाभर में मशहूर व्हाट्सएप बहुत जल्द एक शानदार फीचर रोल आउट करने जा रहा है। दरअसल, समय-समय पर यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए व्हाट्सएप नए-नए फीचर्स और अपडेट्स लेकर आती रहती है। बहरहाल, व्हाट्सएप अभी जो नया फीचर रोल आउट करेगा वो ऑडियो मैसेज से संबंधित है। डब्ल्यूएबीटाइंफो के मुताबिक, व्हाट्सएप एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इस फीचर के रोल आउट होने के बाद यूजर्स ऑडियो मैसेज के प्लेबैक स्पीड को कंट्रोल कर पाएंगे। व्हाट्सएप यूजर्स अपने पास आए ऑडियो/वॉइस मैसेज को डेढ़ गुनी या फिर दोगुनी स्पीड पर चला कर सुन पाएंगे। तो अगर आपका कोई दोस्त या फिर रिश्तेदार जो धीरे-धीरे बोलता है और अगर उसका कोई ऑडियो मैसेज आपके पास आता है तो आप उसकी प्लेबैक स्पीड बढ़ाकर उसे जल्दी सुनकर समझ सकते हैं। फिलहाल यह फीचर अभी बीटा वर्जन में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए फीचर का यूजर इंटरफेस बहुत आसान है और इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान होगा। यूजर्स को वॉइस मैसेजेस पर दिए गए स्पीड लेबल पर टैप कर कभी भी प्लेबैक स्पीड बदलने का विकल्प मिलेगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह बातें भी सामन

सारा अली खान ने शॉट्स में शेयर की फोटोज, जमकर हो रही वायरल

Image
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी तस्वीरों और वीडियो के जरिए फैंस से कनेक्टेड रहती हैं। सारा की सोशल मीडिया पर तस्वीरे खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें वह बीच पर चिल करती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस की यह तस्वीर फैंस को बेहद पसंद आ रही है। वह फोटो में सफेद क्रॉप टॉप और शॉट्स पहने नजर आ रही हैं। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, हकूना मटाटा– इसका मतलब है कि कोई चिता नहीं। सारा अतरंगी रे में अक्षय कुमार और धनुष के साथ नजर आएंगी। जिसका निर्देशन आनंद राय ने किया है। अतरंगी रे हिमांशू शर्मा द्वारा लिखी गई है, जो कि एक रोमांटिक फिल्म है।

बवासीर की समस्या में भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन

Image
  आजकल लोग अपनी गलत लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के कारण किसी ना किसी हैल्थ प्रॉब्लम की समस्या से परेशान हैं। पाइल्स या बवासीर भी इन्हीं में से एक है। ये बीमारी एक बार ठीक होने के बाद दोबारा फिर से हो जाती हैं। ऐसे में बवासीर से ग्रस्त लोगों को अपने खान-पान पर बहुत अधिक ध्यान देना चाहिए। कौन सी चीजों से परहेज करना चाहिए.... - बवासीर की समस्या होने पर लाल या हरी मिर्च का सेवन नहीं करना चाहिए। मिर्च खाने से बवासीर के जख्म एक बार फिर सक्रिय हो जाते हैं। मिर्च के साथ ही गर्म मसाला, चटपटा, तीखा खाना भी नहीं खाना चाहिए। - नशे या धूम्रपान का सेवन किसी भी बीमारी को बढ़ाने का काम करता है। वैसे ही सुपारी, गुटखा, पान मसाला, सिगरेट पीने से भी बवासीर की समस्या बढ़ जाती है। - पाइल्स से पीड़ित लोग फास्ट फूड से जितना हो सके, दूरी बनाएं रखें। फास्ट फूड खाने के बजाए आप, फलों या कुछ खास सब्जियों जैसे- पत्तागोभी, चुकंदर, टमाटर आदि को अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं। - बवासीर होने पर बाहर का खाना खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि बाहर के खाने में नमक, मिर्च और साफ सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता है। अस्वस्थ खाने स