Posts

Showing posts from May 9, 2021

ऐसी मुस्कान जो सभी को बना देती हैं दीवाना, 'नेशनल क्रश' रश्मिका मंदाना की देखें खूबसूरत फोटोज़

Image
  साउथ फिल्म की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को आजकल सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैन्स नेशनल क्रश कहते हैं। रश्मिका के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं। रश्मिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनके फोटोज और वीडियोज को फैन्स खूब पसंद करते हैं। रश्मिका न सिर्फ अपनी क्यूटनेस बल्कि अपनी मुस्कान से भी सभी का दिल जीत लेती हैं। रश्मिका के इंस्टाग्राम पर 16.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि 293 लोगों को वो फॉलो करती हैं। वहीं वो अभी तक 352 पोस्ट कर चुकी हैं। बता दें कि रश्मिका मंदाना जल्दी ही बॉलीवुड में भी कदम रखने वाली है और जानकारी के मुताबिक उनके पास दो बड़ी हिंदी फिल्में हैं। गौरतलब है कि रश्मिका अल्लू अर्जुन की पैन इंडिया रिलीज फिल्म पुष्पा में भी नजर आएंगी।

सावधान! आपकी खूबसूरत त्वचा के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं ये चीजें

Image
हर लड़की अपनी त्वचा को जवां बनाए रखने और बेदाग स्किन पाने के लिए कई चीजों की मदद लेती हैं। लड़कियां बाजार के उत्पाद के अलावा घरेलू नुस्खों को भी आजमाती हैं ताकि बेहतर परिणाम मिल सकें। लेकिन जरा संभलकर, कहीं इन चीजों का इस्तेमाल आपकी त्वचा को नुकसान ना पहुंचा दे। जी हां, सभी की त्वचा अलग प्रकार की होती हैं और उसमें आजमाए जाने वाले नुस्खें भी अलग होते है। लेकिन अनजाने में लड़कियां सभी नुस्खों को अपनी त्वचा पर आजमाने लगती हैं और त्वचा की रंगत खोने लगती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताएंगे जो त्वचा के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं। 1. नींबू एक नेचुरल एजेंट है लेकिन जिनकी स्किन रूखी होती है उन्हें इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके अलावा अगर आपको एक्जिमा है तो भी इसके इस्तेमाल से बचें। इससे त्वचा में जलन, इंफैक्शन और कालापन हो सकता है। 2. कुछ लोगों को लगता है कि चेहरे पर अल्कोहल लगाना सही है जबकि इससे त्वचा की रंगत फीकी पड़ सकती है। साथ ही इससे त्वचा में ड्राईनेस, जलन हो सकती है। ऐसे में फेयरनेस प्रोडक्ट्स लेते समय ध्यान रखें कि उसमें अल्कोहल ना हो या कम मात्रा में हो। 3. अंड

जानिए, क्या पीरियड के दौरान वैक्सीन लेना सुरक्षित है?

Image
देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। देश में पिछले कई दिनों से 3 लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। सैकड़ों लोगों की मौत हो रही है। इस बीच कोरोना को काबू में करने के लिए वैक्सीन लगाने का अभियान लगातार जारी है। कोरोना वैक्सीन को लेकर बहुत सी भ्रामक बातें हैं जो सोशल मीडिया पर हैं और लोग लगातार इन भ्रामक बातों पर चर्चा कर रहे हैं। इन्हीं में से एक बात जिसकी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि जब महिलाएं पीरियड्स (माहवारी) से गुजर रही हों, क्या वो इस दौरान वैक्सीन लगवा सकती हैं। नीति आयोग ने इसे लेकर भ्रामक बातों पर विराम लगाने के लिए नीति आयोग ने इसका जवाब दिया है नीति आयोग के डॉ। वीके पॉल ने कहा कि कई लोग पूछ रहे हैं कि महिलाओं को पीरियड्स (माहवारी) के दौरान वैक्सीन लगवानी चाहिए या नहीं। तो इसका जवाब हाँ। महिलाएं अगर पीरियड्स के दौरान वैक्सीन लगवाती हैं तो कोई दिक्कत नहीं है। इससे महिलाओं के स्वास्थ्य पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पीरियड्स अगर हैं और वैक्सीन लगवानी है तो इसे टालने की ज़रूरत नहीं। पीरियड्स से गुजर रहीं महिलाओं को वैक्सीन लगवा लेनी चाहिए।

जोक्स!सुबह-सुबह पत्नी ने कहा - जल्दी से न्यूजपेपर दो...!!!

Image
दामाद 14 दिनों से ससुराल में था... . सास - दामाद जी कब वापस जा रहे हो...? . दामाद - क्यों...? . सास - बहुत दिन हो गए... . दामाद - आपकी बेटी तो दस-दस महीने मेरे यहां रह रही है, मैंने तो जाने को नहीं बोला... . सास - दामाद जी, वो तो आपके यहां ब्याही गई है... . दामाद - और मैं क्या यहां अपहरण करके लाया गया हूं...? सुबह-सुबह पत्नी ने कहा - जल्दी से न्यूजपेपर दो...!!! . पति - तुम भी कितने पुराने ख्यालात की हो, दुनिया कहां से कहां पहुंच गई और तुम न्यूजपेपर मांग रही हो। यह लो मेरा टैबलेट... . पत्नी ने टैबलेट लिया और कॉकरोच पर दे मारा...!!! . अब पति सदमे में है...!!! पति (पत्नी से) - सेल्फ कंट्रोल तो कोई तुमसे सीखे... मानना पड़ेगा...! . पत्नी (खुशी और गर्व के साथ) - वो तो है... पर किस बात पर...? . पति - शरीर में इतनी 'शुगर' है, पर मजाल है कभी जुबान पर आने दी हो...!!! . फिर क्या हो हई पतिदेव की जबरदस्त कुटाई...

पीरियड साइकल से परेशान हैं तो इन फूड्स को करें डाइट में शामिल

Image
  ज्यादातर महिलाओं का पीरियड साइकल ठीक ही चलता है, लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी भी है जिनका मैन्सटुअल सर्कल अनियामित रहता है। ऐसी महिलाओं को या तो पीरियड देरी से आता है या फिर पीरियड आने में उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पीरियड का देरी से आने का कारण तनाव, अनियामित खान-पान, लाइफस्टाइल और हॉर्मोनल बदलाव है। अगर आप भी इस तरह की परेशानी से जूझ रही हैं तो डॉक्टर की दवा खाने पर जोर मत दीजिए बल्कि अपनी डाइट पर ध्यान दीजिए। आइए जानते है कि आप अपनी डाइट में किन चीजों को शामिल करें जिनसे आपका मैन्सटुअल साइकल नियामित समय पर रहें.... पपीता अनियामित पीरियड का सबसे बेहतरीन और प्राकृतिक उपचार है पपीता। पपीते कैरोटीन का समृद्ध स्रोत होता है, जो शरीर में ओस्ट्रोजेन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है, जो पीरियड के लिए जिम्मेदार हार्मोन है। पपीता यूटिरस में संकुचन पैदा करने के लिए जाना जाता है। पपीता पीरियड को रेगुलर करने का शक्तिशाली स्रोत है। प्रेग्नेंट महिलाओं को पपीता खाने से परहेज करने को कहा जाता है खासकर शुरुआती महीनों में। पपीते की गर्म तासीर की वजह से ही प्रेग्नेंसी में इसे खान

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने ब्‍लैक आउटफिट में शेयर की बोल्‍ड फोटो, देखें

Image
   भोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल मोनालिसा का दिलकश अवतार उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। एक्ट्रेस अक्सर अपने लुभावनी और आकर्षक फोटोज को पोस्ट करके अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं।  उन्होंने आज इंटरनेट पर अपनी सुपर हॉट तस्वीरें शेयर की है जिसमें उनका अंदाज देखकर हर कोई दंग रह जाएगा। भोजपुरी एक्ट्रेस ने आज ब्लैक कपड़ों में अपनी बेहद हॉट फोटोज पोस्ट की है जिसमें वो किसी डॉल से कम नहीं लग रही हैं। इन तस्वीरों में मोनालिसा की खूबसूरती और उनका हॉट अंदाज उनके फैंस को दीवाना बनाता जा रहा है। आपको बता दें एक्ट्रेस ने भोजपुरी इंडस्ट्री से निकल कर टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस में एंट्री ली थी।  जिसके बाद उन्हें खूब फेम मिला। साथ ही उन्होंने टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो में डायन का किरदार भी निभाया। जो काफी पॉपुलर हुआ और लोगोंं ने उनके किरादर को खूब पसंद भी किया। बंगाली परिवार में जन्मीं मोनालिसा का असली नाम अंतरा विश्वास है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले उन्होंने अपना नाम बदल लिया था और वह मोनालिसा के नाम से जानी जाने लगी।