Posts

Showing posts from May 30, 2021

टाइट जींस पहनने वाली लड़कियों में ज्यादा होता है इस बीमारी का खतरा

Image
आजकल लड़कियां टाइट जींस पहनना खूब पसंद करती हैं क्योंकि इससे फिगर अच्छी दिखाई देती हैं लेकिन फैशनेबल दिखने की चाह में वो आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। परफेक्ट फिगर देने वाली यह जींस कैंसर, हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों को न्यौता देती है।  टाइट जींस पहनने से नुकसान टाइट जींस पहनने से गर्भाशय का संकुचन और बांझपन का खतरा भी बढ़ता है। इस तरह की जींस पहनने से पेट पर काफी जोर पड़ता है, जो आगे चलकर समस्या खड़ी कर सकता है। स्किन टाइट जींस पहनने से लड़कियां कम उम्र में ही यूट्रेस इंफेक्शन की शिकार हो रही हैं। शुरुआती स्टेज में लड़कियों को इस इंफेक्शन के बारे में मालूम नहीं चल पाता है।  टाइट जींस पहनने से महिलाओं में कमर व पीठ दर्द से जुड़ी परेशानियां बढ़ती जा रही है। दरअसल, इससे मसल्सपर जोर पड़ता है और यह हिप जॉइंट्स के फ्री मूवमेंट में भी बाधा डालती है। टाइट जींस पहनने का शौक आपको दिल की बीमारियों का शिकार भी बना सकता है। इससे खून का संचार रूक जाती है, जिससे दिल तक रक्त सही मात्रा में नहीं पहुंच पाता है।  रिसर्च के अनुसार, ऐसी जींस पहनने से स्किन कैंसर का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। इत

जोक्स! मम्मी मैं कैसे पैदा हुआ...?

Image
 संता ने अपना एक्स-रे करवाया... . डॉक्टर - आपके एक्स-रे में आपकी हड्डी टूटी हुई है!  . संता - चलो भगवान का शुक्र है कि  एक्स-रे में ही टूटी है,  अगर सच में टूटी होती तो काफी खर्चा होता...!!! पति की उस समय हुई जोरदार कुटाई, जब वो पत्नी से बोला - ला तेरे हाथों की उंगलियां दबा दूं... . थक गई होगी... . मुझे नचाते-नचाते...!!! बच्चा - मम्मी मैं कैसे पैदा हुआ...? . मां - मैंने एक डिब्बे में मिठाई डाल कर रख दी थी, कुछ दिन बाद उसमें से तुम मुझे मिले... . बच्चे ने भी ठीक वैसा ही किया... और कुछ दिन बाद जब उसने जा कर देखा तो उसमें एक कॉकरोच था... . बच्चा (गुस्से में) - दिल तो करता है कि तुझे अभी चप्पल से मार दूं, पर क्या करूं...? . औलाद है तू मेरी...!!!

क्या आप जानते हैं कितनी जगह लॉगइन है आपका Gmail अकाउंट? ऐसे पता करें!

Image
मौजूदा वक्त में हम सभी ऑफिस या स्कूल/कॉलेज के काम के लिए Gmail का इस्तेमाल कर रहे हैं। संभव है कि हमने अपने सिस्टम के अलावा किसी अन्य लैपटॉप या कंप्यूटर पर अपनी Gmail आईडी जरूर लॉगइन करी होगी, लेकिन किसी कारणवश लॉगआउट करना भूल गए होंगे। ऐसे में लाजमी है कि हमारा निजी डेटा और ई-मेल लीक हो सकते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक खास तरीके की जानकारी देंगे, जिसके जरिए आप हर जगह से अपना जीमेल अकाउंट लॉगआउट कर सकेंगे। आइए जानते हैं पूरा प्रोसेस... - कहां-कहां आपकी जीमेल आईडी लॉगइन है। इसका पता करने के लिए सबसे पहले क्रोम ब्राउजर में जाएं। - यहां Gmail आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगइन करें। - अब जीमेल की सेटिंग में जाएं, यहां आपको चेंज अकाउंट सेटिंग का विकल्प दिखाई देगा। - इसमें एक अदर गूगल अकाउंट सेटिंग होगी, उस पर क्लिक करें। - आपके सामने एक नई विंडो ओपन होगी, इसमें सिक्योरिटी पर टैप करके Your Device पर क्लिक करें। - आपको यहां वो डिवाइस दिखाई देंगे, जिनपर आपकी जीमेल आईडी लॉगइन होगी। - यहां से आप जीमेल आईडी को लॉगआउट कर सकते हैं।

बेनाफ्शा सूनावाला का दिखा ग्लैरमस अंदाज, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

Image
   'बिग बॉस 11' फेम बेनाफ्शा सूनावाला अपने हॉट और बोल्ड लुक के लिए जानी-जाती है। बेनाफ्शा  सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में बेनाफ्शा ने अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, जो आग लगा रही हैं। तस्वीरों में बेनाफ्शा पिंक बिकिनी और ग्रे ट्राउजर में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से बेनाफ्शा ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक बेनाफ्शा काफी बोल्ड लग रही है। बेनाफ्शा की इन तस्वीरों ने आग लगा दी है। बेनाफ्शा की कातिलाना अदाओं ने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं। काम की बात करें तो बेनाफ्शा इस समय एक ट्रैवल शो होस्ट कर रही हैं। वह अकसर शूट लोकेशन से तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा बेनाफ्शा 'बिग बॉस 11' और रोडीज में नजर आई थी। जिससे बेनाफ्शा ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। बेनाफ्शा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रही थी। बेनाफ्शा वरुण सूद के साथ रिलेशनशिप में थी। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। अब बेनाफ्शा प्र

इन वास्तु टिप्स को अपनाने से रिश्‍ते में हमेशा बना रहेगा प्‍यार

Image
कई बार कमरे में गैर-जरूरी या गलत दिशा में रखी चीजें भी तनाव का कारण बन सकती हैं। इससे कई अन्य समस्याएं भी पनपती हैं। ऐसे में इस दोष से छुटकारा पाने के लिए घर की चीजों का रख रखाव वास्तु के अनुसार करना जरूरी होता है। वहीं कुछ बातों का ध्यान रखकर इस तरह की कई परेशानियों से बचा जा सकता है। - विवाहित लोगों को लकड़ी के बने पलंग का इस्तेमाल करना चाहिए। लोहे, मेटल का बेड कपल्स के बीच तनाव का कारण बन सकता है। कमरे की साफ सफाई का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। - आपसी प्रेम को बढ़ाने के लिए और अपना प्यार, विश्वास मजबूत करने के लिए अपने कमरे में शंख या सीपी जरूर रखें। इससे प्रेम बढ़ेगा और आपका रिश्ता मजबूत होगा और आपका साथी आपसे दूर नहीं जा सकेगा। - बेडरूम में किसी तरह का कबाड़ इकट्ठा नही करना चाहिए। साथ ही इसे अच्छी तरह साफ रखें। यहां रखे सामान पर धूल-मिट्टी जमा न होने दें। - बेडरूम में पानी वाली पेंटिंग्स कभी न लगाएं। इसके अलावा प्रेम के प्रतीक पक्षियों की तस्वीरें और सफेद फूलों की पेंटिंग आदि लगा सकते हैं। इससे दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहता है। - अंधेरा होने के बाद बेडरूम में लाइट जरूर जलाएं। इससे आर्

छींक का आना अशुभ ही नहीं शुभ संकेत भी देती है, जानिए किस समय होती है शुभ

Image
अक्सर हमारे समाज में कई तरह कि मान्यताएं प्रचलित है इन मान्यताओं को शकुन और अपशकुन से जोड़कर देखा जाता है कुछ विशेष अवसरों पर छींक आना शुभ शकुन भी माना जाता है। आज हम आपको आपको छींक से जुड़े कुछ विशेष शकुन -अपशकुनों के बारे में बता रहे है।  छींक का आना अशुभ या शुभ रसोई में दूध उबलते समय यदि गृहणी छींक दे तो परिवार के सदस्यों कि सेहत पर बुरा असर पड़ता है। घर से निकलते समय छींक आना कार्य में असफलता मिलने कि सुचना देती है।   शुभ कार्य के लिए गमन के समय यदि कोई छींक मार दे तो अपशकुन होता है। श्मशान तथा किसी दुर्घटना स्थल पर कोई व्यक्ति छींक मार देता है तो इसे वैदिक साहित्य में शुभ माना जाता है।  शुभ कार्य के लिए जाते समय यदि गाय या उसका बछड़ा छींक दे तो निश्चित कार्य सिद्धि होती है यह शकुन धन वृद्धि का भी सूचक है। ऊंची छींक बड़ी ही उत्तम होती है बाई तरफ कि छींक से सुख मिलता है। 

जोक्स! पत्नी का उत्तर सुन कर पति के तो होश उड़ गए...!

Image
 पति ने पत्नी से बड़े ही प्यार से कहा - काश तुम शक्कर होती, कभी तो मीठा बोलती!  . . पत्नी का उत्तर सुन कर पति के तो होश उड़ गए...  काश तुम अदरक होते, कसम से... जी भर के कूटती...!!! एक आदमी ने श्मशान घाट पर वाई-फाई सिग्नल मिलते ही बाजू में खड़े भाई साहब से पूछा - वाई-फाई का पासवर्ड क्या है...? . भाई साहब ने जवाब दिया - मैयत में आए हो, कुछ तो शर्म करो...! . आदमी - M कैपिटल या स्मॉल...!!! पप्पू - पता है, कुवारों को शादीशुदा लोगों से ज्यादा बात नहीं करनी चाहिए...! . गप्पू - क्यों...? . पप्पू - क्योंकि वो शादी के फायदे कम और नुकसान ज्यादा बता देते हैं...!!!

TV की 'संस्कारी बहू' ने ट्रांसपेरेंट ड्रेस में मचाई सनसनी, देखें तस्वीरें

Image
टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू के किरदार से एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने लोगों का दिल जीत लिया था। देवोलीना शो में एक आदर्श बहू बन गई थी लेकिन असल जिंदगी में देवोलीना काफी हॉट और बोल्ड है। हाल ही में देवोलीना ने अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की है, जो आग लगा रही है। तस्वीरों में देवोलीना ब्लैक ट्रांसपेरेंट ड्रेस में नजर आ रही हैं। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में देवोलीना काफी बोल्ड लग रही है। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।  काम की बात करें तो देवोलीना ने 2010 में 'डांस इंडिया डांस 2' से बतौर कंटेस्टेंट करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद देवोलीना ने 'संवारे सबके सपने प्रीतो', 'साथ निभाना साथिया', 'इस प्यार को क्या नाम दूं?', 'एक हजारों में मेरी बहना' और 'लाल इश्क' जैसे कई टीवी शोज में काम किया।

समुद्र शास्त्र के अनुसार आंखों के रंग से पहचानें लड़कियों के गहरे राज

Image
आंखें हमारे शरीर का अहम हिस्सा होती है। इससे ही हम इस दुनिया को देख सकते हैं। वहीं हमारी आंखों का रंग अलग-अलग होता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, ये हमारी पर्सनैलिटी के बारे में कुछ खास बताने का काम करता है। ऐसे में हम किसी की आंखों के रंग से उनके कई गहरे राज पता लगा सकते हैं। तो लिए आज हम आपको आंखों के रंग के मुताबित लड़कियों के नेचर से जुड़े राज बताते हैं... काली आंखें जिन लड़कियों के आंखों का रंग काला होता है वे रहस्यमयी मानी जाती है। उन्हें अपनी हिसाब से जिंदगी जीना पसंद होता है। ये लड़कियां किसी के मामले में पड़ने की जगह अपने काम सा काम रखना सही समझती है। ये आत्मविश्वास से भरपूर होती है। ऐसे में ये अपने करियर व जिंदगी से जुड़े फैसले बड़ी समझदारी व आत्मविश्वास से लेती है। साथ ही इन लड़कियों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती है। इसके अलावा भरोसेमंद होने से इनपर आंखें बंद करके भी विश्वास किया जा सकता है।  भूरी आंखें भूरे रंग की आंखें देखने में नशीली लगती हैं। वहीं ये लड़कियां काफी साहसी और हिम्मती होती है। इस रंग की आंखों वाली लड़कियां पैसों से ज्‍यादा रिश्‍तों को अहमियत देती है। साथ ह

TMC सांसद नुसरत जहां की हॉट तस्वीरों ने लगाई इंटरनेट पर आग, देखें वायरल तस्वीरें

Image
 बांग्ला फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस और TMC सांसद नुसरत जहां सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो राजनीति से जुड़े कामों के साथ-साथ ग्लैमर की दुनिया से भी लगातार जुड़ी हुई हैं। नुसरत आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर करती रहती हैं। नुसरत जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में उनका बौल्ड लुक देखकर फैंस दीवाने हो रहे हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि नुसरत जहां एनिमल प्रिंट की स्पोर्ट्स ब्रा पहन कर सीजलिंग पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में नुसरत काफी बोल्ड एक्सप्रेशन देती दिख रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'खुद पर काबू पाना ही सच्ची शक्ति है...।' इन तस्वीरों पर नुसरत को फैंस की प्रतिक्रियाएं मिल ही रही हैं। इसके साथ ही कई सेलेब्रिटीज ने भी कमेंट के जरिए उनकी तारीफें की हैं। नुसरत सोशल मीडिया पर पहले भी ऐसे ही ग्लैमरस फोटोशूट करने को लेकर चर्चाओं में रह चुकी हैं।

इस देश में कुत्ते को मॉर्निंग वॉक करवाना है जरुरी, वरना भरना पड़ेगा जुर्माना

Image
इस दुनिया में इंसान ही नहीं जानवरों के लिए भी कानून बनाये गए है। आपने देखा होगा आजकल कुत्ते पलने का शौक हर किसी को होता है। लोग सुबह-शाम लोग अपने कुत्ते को लेकर बाहर टहलने निकल जाते हैं। हालांकि समय की कमी के चलते कुछ लोग ऐसा नहीं भी कर पाते हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में कुत्तों को लेकर एक बेहद ही अजीबोगरीब कानून बनाया गया है। कुत्ते की मॉर्निंग वॉक है जरुरी: कैनबरा में बने इस कानून के तहत अब पालतू कुत्ते को दिन में कम से कम एक बार बाहर घुमाने ले जाना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर इस नियम का उल्लंघन करते कोई पकड़ा जाता है तो उसपर 4000 ऑस्ट्रेलियन डॉलर यानी करीब एक लाख 91 हजार रुपये का भारी दंड लगाया जाता है। यहां की सरकार ने एनिमल वेलफेयर लेजिशलेशन एमेंडमेंट बिल लागू किया। इस बिल में जानवरों के कल्याण को लेकर सख्त नियमों का प्रावधान किया गया है। इसके तहत अगर कुत्ते का मालिक उसके खाने का, रहने का और पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं करता है तो उसपर तुरंत जुर्माना लगाया जाएगा।

टीवी की 'संस्कारी बहू' का टॉपलेस फोटोशूट, ग्लैमरस अंदाज में दिखीं एक्ट्रे्स

Image
  टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता एक सिंपल बहू के रुप में जानी जाती हैं। उन्हें सीरियल उतरन से पहचान मिली थी। शो में उनका किरदार इच्छा बहुत पसंद किया गया था।  टीवी की बहू टीना शो में जितनी सिंपल नजर आती हैं सोशल मीडिया पर उनका ग्लैमरस अवतार नजर आता है। टीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। टीना का ग्लैमरस अवतार उनके फैंस को बहुत पसंद आता है। जिसकी वजह से उनकी तरह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। टीना ने हाल ही में टॉपलेस फोटोशूट कराया है जो फोटोज उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं। टीना के ये टॉपलेस फोटोज वायरल हो रही हैं। टीना फोटोज में हॉट पोज देती नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने सनग्लासेस लगाए हुए हैं। टीना की ये तस्वीरें उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं। कई टीवी सेलेब्स ने भी उनके पोस्ट पर कमेंट करके उनकी तारीफ की है।  वर्कफ्रंट की बात करें तो टीना दत्ता आखिरी बार रिएलिटी शो बिग बॉस 14 में नजर आईं थी। वह शो में बतौर मेहमान बनकर गई थीं। इसके अलावा वह डायन, खतरों के खिलाड़ी, कोई आने को है सहित कई शोज में नजर आ चुकी हैं।

पति-पत्नी के रिलेशन को भी बेहतर बनाते हैं तुलसी के पत्ते, जानिए कैसे?

Image
  हर शुभ काम तुलसी के पत्ते के बिना अधूरा होता है। जिस तरह हर काम तुलसी के बिना अधूरा है उसी तरह तुलसी का पत्ता भगवान विष्णु को भी बहुत प्रिय होता है। हर शुभ काम में प्रयोग किए जाने वाले तुलसी का पत्ता आपके जीवन की समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है। तुलसी के पत्ते के फायदे: # घर में अगर नकारात्मक शक्तियां महसूस हो रही है तो सोने से पहले अपने तकिए के नीचे तुलसी के 5 पत्ते रखें, इससे जल्द ही यह शक्तियां भाग जाएगी। # अगर किसी कपल की आपस में नहीं बनती है या सारा दिन आपस में लड़ाई-झगड़ा होता रहता है तो कपल अपने पास हमेशा तुलसी के 5 पत्ते रखे। इससे पति और पत्नी के बीच झगड़ा खत्म हो जाएगा। # तुलसी के 5 पत्तों को एक लाल कागज में लपेटकर पूजा स्थल पर रख कर इसकी पूजा करें। पत्तों को अपने मन की इच्छा बताएं इससे आपको कुछ ही दिनों में अपनी किस्मत में असर नजर आएगा।

आम खाने के तुरंत बाद न करें इन चीजों का सेवन, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

Image
आम बेहद मीठा और स्वादिष्ट फल होता है। इसे फलों का राजा भी कहा जाता है। गर्मी के मौसम में आम हर कोई खाना पसंद करता है। इसमें फाइबर, विटामिनन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। भारतीय बाजार में तो आम की कई प्रजातियां मिलती हैं जिनके अपने गुण, स्‍वाद और खुशबू होते हैं। हम आम का सेवन करते हैं तो कुछ बातों को ध्‍यान में रखना जरूरी होता है।  ना करें इन चीजों का सेवन: # आम खाने के तुरंत बाद पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपके डाइजेशन सिस्‍टम खराब हो सकते हैं और पेट में दर्द, गैस की समस्‍या, एसिडिटी, ब्‍लोटिंग आदि से परेशानी हो सकती है। # कई बार लोग दही आम खाना दही खाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में गर्मी और सर्दी पैदा कर सकती है जिसकी वजह से शरीर में टॉक्सिन्स पैदा हो सकते हैं और स्किन प्रॉब्‍लम शुरू हो सकते हैं। # करेला और आम साथ में नहीं खाना चाहिए। ऐसा करते हैं तो आपको मतली, उल्टी और सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। # आम खाने के बाद चटपटी मसालेदार चीजें खाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से आपके पेट में समस्या पैदा हो सकती है और उसका आपकी स्किन पर बुरा प्रभाव प