Posts

Showing posts from June 6, 2021

फर्स्ट डेट पर जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, रोमांस हो जायेगा दोगुना

Image
प्यार हर इंसान के जीवन का सबसे अहम पल है जिसे वह बेहद मजेदार और यादगार बनाना चाहता है। इसमें फर्स्ट डेट भी काफी मायने रखती है। मॉर्डन ज़माने  में अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाना आम बात हो  गया है। डेट को आमतौर पर दो लोगों और दो दिलों का मेल माना जाता है। आज हम आपको इसके बेहतरीन टिप्स बताने जा रहे हैं। लड़की के साथ डेट पर जाने के टिप्स: # रोमांटिक डेट के समय अपने पार्टनर को अपनी बात कहने का मौका दें और उसका जवाब भी उसी सहजता से दें जिससे दिल की बात बाहर आ सके।  # डेटिंग पर जाते समय न सिर्फ स्मार्ट और स्टाइलिश बनकर जाएं बल्कि अपने पार्टनर के लिए कुछ न कुछ तोहफा भी साथ लेकर जाएं। # अपनी डेट को परफेक्ट बनाने के लिए आपको अपने पार्टनर के बारे में कुछ खास बातों का मालूम होना जरूरी है। , जैसे उसे क्या पसंद है, क्या नापसंद है, किस चीज से वह सबसे अधिक खुश होती है। # डेटिंग के लिए ऐसी जगह होनी चाहिए जहां आपका साथी आपके साथ  सहज महसूस करें। यानी बहुत ज्यादा यह धयान रहे की जगह भीड़-भाड़ या फिर शोर-शराबे वाली जगह भी नहीं हो और एकदम एकांत भी नहीं हो। # जगह का चुनाव करते समय ध्यान रखें कि वहां आराम से ब

आपके स्मार्टफोन की मोमोरी हो गई है फुल, तो इन टिप्स से बढ़ाएं स्टोरेज

Image
कई बार ऐसा होता है कि हमारे स्मार्टफोन की मेमोरी कम होती है और हमारे पार कोई स्पेयर मेमोरी कार्ड भी नहीं होता है या फिर मेमोरी कार्ड लगाने का कोई प्रोविजन भी नहीं रहता है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन की मेमोरी को बढ़ा सकते हैं। वैसे तो आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन ज्यादा मेमोरी स्पेस के साथ आते हैं। लेकिन अगर आपके पास पुराने कम मेमोरी वाले स्मार्टफोन हैं तो आपके लिए ये आसान तरीके फायदेमंद होंगे। इसके अलावा अगर आपके स्मार्टफोन की मेमोरी भरने वाली है तो भी ये तरीके आपके लिए काम के साबित हो सकते हैं। 1. आजकल आने वाले ज्यादातर स्मार्टफोन्स में कई प्री-लोडेड ऐप्स इंस्टाल रहते हैं। इनमें से कई ऐसे ऐप्स भी इंस्टाल होते हैं जिनका हम कभी इस्तेमाल नहीं करते हैं या जो हमारे लिए जरूरी नहीं होते हैं। आप इन ऐप्स को डिलीट कर सकते हैं। इन ऐप्स को डिलीट करने के बाद आपके स्मार्टफोन की मेमोरी बढ़ सकती है। इस मेमोरी का इस्तेमाल आप अपने किसी जरूरी डाटा या फाइल को सेव करने में कर सकते हैं। 2. गूगल प्ले स्टोर पर लोकप्रिय सो

हथेली में है ये निशान तो लग सकती है आपकी सरकारी नौकरी!

Image
आज के समय में सरकारी नौकरी मिलना लोहे के चने चबाने के समान है। आज के दौर में सरकारी नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन कई बार काफी मेहनत करने के बावजूद भी लोगों की सरकारी नौकरी नहीं लग पाती। आपको बता दें कि सरकारी नौकरी पाने के लिए मेहनत तो बहुत जरूरी है ही इसके अलावा भाग्य का साथ देना भी काफी जरूरी है। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, व्यक्ति की हाथ में कुछ ऐसी रेखाएं होती है जो यह बताती हैं कि आपकी सरकारी नौकरी लग सकती है या नहीं। ऐसे में आइए जानते हैं यह कौन सी रेखाएं हैं जो सरकारी नौकरी के योग के बारे में बताती हैं। अगर आपकी हथेली पर सूर्य पर्वत है तो इसका काफी महत्व होता है। हथेली पर सूर्य पर्वत सबसे छोटी उंगुली के पहले वाली उंगली के नीचे होती है। ऐसे मे अगर सूर्य पर्वत उभरा हुआ होता है और सूर्य पर्वत से सीधी रेखा निकलती है तो ऐसे लोगों की सरकारी नैकरी लगने की संभावनाएं ज्यादा होती है।  जिस व्यक्ति की हथेली पर गुरु पर्वत उभरा हुआ होता है यह भा काफी शुभ माना जाता है। इन लोगों की भी सरकारी नौकरी लगने की संभावनाएं काफी अधिक होती है। हथेली में गुरु पर्वत इंडेक्स फिंगर के नी

आज ही अपनी डाइट में शामिल करे खजूर, मिलेंगे ये बेहतरीन फायदे

Image
सर्दियों का मौसम चल रहा है और इस मौसम में खजूर का सेवन करना बेहद लाभकारी होता है खजूर में कई पौष्टिक गुण पाए जाते है।   खजूर का नियमित रूप से सेवन करने से शरीर की कई समस्या दूर होती है आज हम आपको खजूर को डाइट में शामिल करने से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे है।  खजूर में फाइबर की अधिक मात्रा पाई जाती है इसका सेवन करने से आपका पाचनपंत्र सही रहता है।  खजूर में कैल्शियम की मात्रा होती है इसका सेवन करने से शरीर से कैल्शियम की कमी दूर होती है इसके अलावा जोड़ो के दर्द से भी काफी राहत मिलती है।  खजूर कब्ज की समस्या को दूर करने में भी बेहद लाभकारी होता है आप खजूर को रातभर भिगोकर रख दे और सुबह उठकर इसका स्वान करे।  खजूर में विटामिन, मिनरल्स और कई पोषक तत्व पाए जाते है इसका सेवन करने से दिल और दिमाग स्वस्थ रहते है। 

मोनालिसा ने अपने स्टाइलिश लुक से फैंस का जीता दिल, देखें फोटो

Image
एक्ट्रेस मोनालिसा अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल हर लुक में परफेक्ट लगती है। हाल ही में मोनालिसा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस को दीवाना बना रही हैं। तस्वीरों में मोनालिसा येलो प्रिंटेड क्रॉप टॉप और ब्लू डेनिम जींस में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने स्लीपर पहने हुए हैं। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से मोनालिसा ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। मोनालिसा अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही है। एक्ट्रेस इस लुक में स्टनिंग लग रही है। एक्ट्रेस की स्माइल फैंस को अपना दीवाना बना रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। काम की बात करें तो मोनालिसा इन दिनों शो 'नमक इस्क का' में नजर आ रही है। एक्ट्रेस शो में इरावती वर्मा की भूमिका निभा रही है। इसके पहले एक्ट्रेस शो नजर और नजर 2 में दिखाई दी थी। जिसमें मोनालिसा ने डायन का रोल प्ले किया था। जिसे खूब पसंद किया गया।  

फेवरेट व्हाट्सएप स्टेटस को ऐसे करें डाउनलोड, ये हैं सबसे आसान तरीका!

Image
    WhatsApp पर स्टेट्स लगाना अधिकतर लोगों को पसंद होता है और हर कोई अपनी पसंद का स्टेट्स लगाता है। लेकिन अगर आपको किसी और व्यक्ति, दोस्त या रिश्तेदार का स्टेटस पसंद आता है और उसे अपना स्टेटस बनाने के लिए उससे मांगना पड़ता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे उपाय के बारे में, जिसके बाद आपको किसी व्यक्ति से उसका स्टेटस मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप उसे खुद डाउनलोड कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पूरी ट्रिक...  - व्हाट्सएप स्टेटस डाउनलोड करने के लिए आप सबसे पहले अपने फोन में Status downloader for Whatsapp ऐप इंस्टॉल करें।  - यहां आपको वो सभी फोटो और वीडियो दिखाई देंगे, जिन्हें व्हाट्सएप पर यूजर्स द्वारा हाल ही में शेयर किया गया है।  - अब आप जिस फोटो या वीडियो को डाउनलोड करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें। क्लिक करते हैं फोटो या वीडियो फाइल मैनेजर में मौजूद स्टेटस डाउनलोडर फोल्डर में जाकर स्टोर हो जाएगी। नोट: बता दें कि यह ट्रिक केवल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए है। इस ट्रिक को आप अपनी रिस्क प

शरीर को स्वस्थ बनाता है 'ॐ' मंत्र का जाप, जानिए जाप करने का सही तरीका!

Image
 'ॐ' का निरंतर जाप करने से दिमाग शांत होता है और आंतरिक और बाह्य विकारों का भी निदान होता है। बहुत-सी शारीरिक तकलीफें दूर होती हैं। इसके नियमित जाप से व्यक्ति के प्रभामंडल में वृद्धि होती है। आइए जानें कैसे करें 'ॐ' का जाप.... - किसी शांत जगह का चुनाव करें। - यदि सुबह जल्दी उठकर जाप कर पाएं तो बहुत अच्छा। यदि ऐसा संभव न हो, तो रात को सोने से पहले इसका जाप करें। - ॐ का जाप करने के लिए किसी भगवान की मूर्ति, चित्र, धूप, अगरबत्ती या दीये की जरूरत नहीं होती है। - यदि खुली जगह जैसे कोई मैदान, छत या बगीचा न हो तो कमरे में ही इसका जाप करें। - साफ जगह पर जमीन पर आसन बिछाकर जाप करें। पलंग या सोफे पर बैठकर जाप न करें। - 'ॐ' का उच्चारण तेज आवाज में करें। - उच्चारण खत्म करने के बाद 2 मिनट के लिए ध्यान लगाएं और फिर उठ जाएं।

शहनाज गिल ने बेडरूम से शेयर की ग्लैमरस फोटोज, देखकर क्रेजी हुए फैंस

Image
 बिग बॉस 13 से लोकप्रियता हासिल करने वाली शहनाज गिल ने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो गई हैं। ग्रे प्रिंटेड ड्रेस में 'पंजाब की कैटरीना कैफ' कहर ढा रही हैं। फैंस उनका ये अवतार देखकर बेहद खुश हैं।  शहनाज गिल इन फोटोज में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इस फोटोशूट में वो बेहद कैजुअल अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही हैं।  शहनाज बेड पर लेटी हुई अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही है। शहनाज के दिलकश अंदाज पर फैंस लट्टू हो रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। बता दें शहनाज 'बिग बॉस 13' में नजर आई थी। इससे शहनाज को अलग पहचान मिली। बिग बॉस में शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ कैमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया। इसके बाद दोनों 'शोना-शोना' गाने के म्यूजिक वीडियो में नजर आए। वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज पंजाबी मूवी 'हौसला रख' मेें दिखाई देंगी, जिसमें दिलजीत दोसांझ भी हैं। इन्होंने कुछ महीने पहले ही कनाडा में शूटिंग की थी। 

पिंक ड्रेस में निक्की तंबोली की अदाओं का कहर, वायरल हुई तस्वीरें

Image
  एक्ट्रेस और 'बिग बाॅस 14' की कंटेस्टेंट निक्की तंबोली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती करती रहती हैं। हाल ही में निक्की ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह पिंक कलर के ट्रैक सूट में नजर आ रही हैं। निक्की पिंक क्राॅप टाॅप में अपने एब्स फ्लाॅन्ट कर रही हैं। मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ निक्की ने लिखा-आज मेरा दिल पिंक हो गया है। निक्की सीढ़ियों पर खड़े होकर स्टाइलिश अंदाज में पोज दे रही हैं। फैंस निक्की की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।  इससे पहले निक्की तंबोली ने भाई को याद करते सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।निक्की के भाई के निधन को एक महीना हो गया है। भाई को याद करते हुए निक्की ने लिखा- 'आज एक महीना हो गया है। हमारा दिल आज भी दुखता है और आंसू अभी भी बहते हैं। आपका जाने का मतलब कोई नहीं समझ पाएगा।' बता दें कि निक्की इन दिनों केपटाउन में 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 11 की शूटिंग कर रही हैं। अक्सर वह यहां के अपनी खूबसूरत और मस्ती करते की

जिंदगी को अपने मुताबिक जीना पसंद करती हैं इन राशि की लड़कियां

Image
   हर इंसान अपने स्वभाव से जाना जाता है। वहीं कई लड़कियां बेहद खुशमिजाज व मिलनसार होती है। मगर कई मतलबी और अपनी सोचने वाली होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी के स्वभाव का कारण उनपर उनकी राशि पर पड़ प्रभाव के कारण होता है। ऐेसे में कुछ राशि की लड़कियां जिंदगी को अपने मुताबिक जीना पसंद करती है। ये हर चीज व रिश्ते में अपना स्वार्थ देखती है। मगर दूसरी ओर आत्मविश्वास, महत्वकांक्षी व निडर होने से ये जिंदगी में खूब तरक्की करती है। तो आइए जानते हैं इन 4 राशि की लड़कियों के बारे में... मिथुन राशि इस राशि की लड़कियों बोलने में बेहद ही माहिर होती है। ये अपनी बातों से जल्दी ही सामने वाले को इंप्रेस कर देती है। वहीं स्वभाव से थोड़ी मतलबी होने से ये हर चीज में अपना फायदा देखती हैै। यहां तक कि ये लड़कियां किसी से दोस्ती व रिश्ता जोड़ने से पहले अपना फायदा सोचती है। वहीं खुद के मुताबिक जिंदगी जीने से ये अपने करियर पर खूब ध्यान देती है। ऐसे में जीवन में ये सफलता जल्दी ही हासिल कर लेती है।  सिंह राशि इस राशि की लड़कियों को खुद की तारीफ सुनना बेहद अच्छा लगता है। हम यूं भी कह सकते हैं कि इन्हें लोगों

चंदन के ये चमत्कारी उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत, खुलेंगे तरक्की के रास्ते!

Image
  ज्योतिष व वास्तु के अनुसार, पूजा में खासतौर पर इस्तेमाल होने का लाल चंदन बेहद शुभ होता है। मान्यता है कि इससे माथे पर तिलक करने से परेशानियां दूर होकर किस्मत चमक जाती है। वहीं इससे कुछ उपाय करने से जीवन की परेशानियां दूर होकर सुख-समृद्धि व खुशहाली का वास होता है। - रविवार के दिन लाल चंदन में थोड़ी सी हल्दी, गंगाजल मिलाकर मेन गेट और चौखट पर छिड़कें। फिर मेनगेट पर स्वास्तिक बनाएं। साथ ही रोजाना पूजा के बाद यहां धूप-दीप दिखाएं। इससे नौकरी व कारोबार में आने वाली परेशानियां दूर होगी। साथ ही तरक्की होने के रास्ते खुलेंगे। - शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी को लाल चंदन का तिलक लगाएं। इससे देवी मां की कृपा होने से घर में सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का वास होगा।  - मंगलवार के दिन लाल कपड़े में लाल चंदन, लाल गुलाब के फूल और रौली को एक साथ बांध कर मां लक्ष्मी के सामने रखें। माता के सामने बैठकर कनकधारा स्तोत्र का पाठ करके प्रार्थना करें। बाद में लाल कपड़े अपनी तिजोरी या धन रखने वाली जगह पर रख दें। इससे अटका हुआ धन वापिस मिलने के साथ धन प्राप्ति के योग बनेंगे। साथ ही इस उपाय को 6 महीने के बाद दोबारा

परेशान हैं फोन की Slow Internet स्पीड से तो अपनाएं ये ट्रिक्स, बन जाएगा काम

Image
मोबाइल में तेज इंटरनेट की जरूरत हर वक्त रहती है।  कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान इंटरनेट पर निर्भरता और बढ़ गई है। ऐसे मे अगर आपके मोबाइल की इंटरनेट स्पीड स्लो है तो आपको ऑनलाइन काम करने में खासी परेशानी होगी।  मोबाइल में अगर इंटरनेट स्लो चल रहा है तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। कुछ टिप्स को फॉलो कर आप इंटरनेट की स्पीड बढ़ा सकते हैं। जानते हैं वे टिप्स क्या हैं। 1. समय-समय पर कैशे क्लियर करते रहें। दरअसल कैशे फुल होने के बाद एंड्रॉयड फोन स्लो हो जाता है, जिसका इंटरनेट की स्पीड पर पड़ता है। 2. Access Point Network यानी APN की सेटिंग इंटरनेट के स्पीड के लिए बहुत अहम है। इसका सही होना जरूरी है। मैन्यूअली भी APN को सेट कर किया जा सकता है। 3. इंटरनेट की स्पीड सोशल मीडिया एप्स की वजह से भी स्लो होती है। फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया एप डेटा की ज्यादा खपत करते हैं। इसके लिए सेटिंग में जाकर ऑटो प्ले और डाउनलोड ऑप्शन को बंद कर देना चाहिए। इसके साथ ही ब्राउजर में डेटा सेव मोड को ओपन कर देना चाहिए। इससे डेटा स्पीड बढ़ जाएगी। 4. इंटरनेट स्लो चलने पर फोन की सेटिंग चेक

जानवी कपूर की बहन खुशी ने दिखाया ग्लैमरस अवतार, देखें खूबसूरत फोटो

Image
 बॉलीवुड एक्ट्रेस जानवी कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अपनी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। तो वहीं सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। जिससे वो अपने फैंस को अपनी हर अपडेट देती रहती हैं।  जान्हवी की तरह उनकी बहन खुशी कपूर सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। खुशी की भी इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। खुशी भी अपने डेली रूटीन की हर अपडेट अपने चाहने वालों के साथ शेयर करते रहती हैं। खुशी का यह अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आता है। दरअसल खुशी भी जान्हवी के नक्शेकदम पर चलते हुए ग्लैमर इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहती हैं।  हालांकि खुशी कब तक फिल्मों में एंट्री करेंगी यह अभी साफ नहीं हो पाया है। इस बीच खुशी ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर अपनी बेहद ही खूबसूरत फोटो शेयर की है। जिसमें खुशी का लुक देखते बन रहा है। आपको बता दे कि खुशी अपनी कजिन शनाया कपूर के साथ भी तस्वीरें शेयर करते रहती हैं। जिसे उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं। खबर है कि शनाया को जल्द ही करण जौहर लांच करने जा रहे हैं।

जाह्नवी कपूर ने ऑरेंज लुक में दिखाया ग्लैमरस अंदाज, फोटोज हुईं वायरल

Image
 एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर काम के साथ-साथ अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ भी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में जाह्नवी ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो खूब पसंद की जा रही हैं। तस्वीरों में जाह्नवी ऑरेंज बिकिनी और शॉर्ट्स में नजर आ रही है। जिसे एक्ट्रेस ने मैचिंग ओपन टॉप से टीम-अप किया हुआ है।  लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में जाह्नवी काफी हॉट लग रही है। एक्ट्रेस पार्क में पत्थर पर लेट कर पोज दे रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए जाह्नवी ने लिखा- काश हम इस पृथ्वी पर हल्के पैरों से चलना शुरू करें, जैसे बाकी के क्रीचर्स चलते हैं। काश क‍ि हम समझ पाएं कि हमारा एनवायरमेंट ही हमारे पास इकलौती चीज बची है, जिसे हम शेयर कर सकते हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों से फैंस की नजरें नहीं हट रही हैं। काम की बात करें तो जाह्नवी को आखिरी बार फिल्म 'रूही' में देखा गया था। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। अब एक्ट्रेस फिल्म 'दोस्ताना 2' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'गुड लक जेरी' में