Posts

Showing posts from June 20, 2021

'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला का रोमांटिक अंदाज, पति संग स्विमिंग पूल में शेयर की फोटो

Image
 'कांटा लगा' गाने से बॉलीवुड में फेमस होने वाली एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला बिग बॉस 13 में भी काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। शेफाली अपने लुक, खूबसूरती और स्टाइल के लिए भी फेमस हैं। शेफाली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है।  अपनी हॉटनेस से इंटरनेट का पारा भी बढ़ाती रहती हैं। इन दिनों वो अपने पति और टीवी एक्टर पराग त्यागी के साथ क्वालिटी टाईम स्पेंड कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने स्विमिंग पूल में चिराग के साथ मस्ती करते हुए कुछ फोटोज शेयर की है। जो काफी चर्चा में बनी हुई है। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि शेफाली पूल में वो हबी के साथ मस्ती के अंदाज में नज़र आ रही हैं। यही नहीं आप तस्वीर में देख सकते हैं कि वह अपने पति पराग के कंधे पर भी चढ़कर पोज देती नजर आ रही हैं।  दोनों के बीच की रोमांटिक केमेस्ट्री देखने वाली है। इस दौरान शेफाली मल्टी कलर की हॉट मोनोकोनी में बेहद हॉट लग रही हैं। एक्ट्रेस का हॉट अवतार देख फैंस कमेंट करे बिना रह नहीं पा रहे हैं। बता दें साल 2002 में शेफाली ने 'कांटा लगा' म्यूजिक वीडियो किया था। जिसने शेफाली को रातोंरात स्टार बना दिया था। तब से लोग ए

पलक तिवारी ने सोशल मीडिया पर बरपाया कहर, तस्वीरों से हट नहीं रही लोगों की नजरें

Image
 टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अक्सर अपनी हॉट फोटोज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। फैंस उनकी तस्वीरों को देखकर आहें भरते रहते है। हाल ही में पलक ने अपनी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करी है। जो देखते ही देखते वायरल हो गई। हाल ही में पलक की कुछ बोल्ड फोटोज़ फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिनमें वो बेहद बोल्ड और हॉट लग रही हैं। इन तस्वीरों में पलक तिवारी ने ब्लैक कलर का काफी हॉट स्टाइलिश गाउन कैरी किया है। पलक का गाउन हाई थाई स्लिट स्टाइल के साथ ऑफ शोल्डर स्टाइल का भी है। पलक ने हाल ही में डिलीट कर दिया था अकाउंट, आपको बता दें श्वेता तिवारी और उनके पति अभिनव कोहली के झगड़े के बीच हाल ही में पलक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया था। लेकिन अब पलक ने बड़े ही बोल्ड तरीके से इंस्टाग्राम पर वापसी की है।

जानिए सिंदूर लगाने के वो नियम जिनका पालन हर महिला को करना चाहिए

Image
   सिंदूर के साथ ही मंगलसूत्र भी महिलाओं के लिए सुहाग की निशानी माना जाता है। परन्तु क्या आप जानते हैं कि गलत तरीके से सिंदूर लगाना पति के लिए दुर्भाग्य भी ला सकता है। आइए जानते हैं महिलाओं के सिंदूर से जुड़ी कुछ ऐसी ही बातें.... - कुछ महिलाएं आधुनिक दिखने के लिए अपने सिंदूर को बालों के बीच छिपा लेती हैं। ऐसी स्त्रियों के पति भी समाज में छिप जाते हैं। उनके पति का घर-परिवार तथा समाज में सम्मान नहीं होता। - एक मान्यता के अनुसार जो पत्नी अपनी मांग के बीच के बजाय किनारे की तरफ सिंदूर लगाती है, उसका पति भी उससे किनारा कर दूर हो जाता है। उन दोनों के बीच सदैव मतभेद बना रहता है और आपसी रिश्ते कभी अच्छे नहीं हो पाते। - प्रचलित मान्यताओं के अनुसार यदि पत्नी अपनी मांग के बीचों-बीच सिंदूर लगाती है तो उसके पति की कभी अकाल मृत्यु नहीं हो सकती। वह सदैव लंबी उम्र जीता है। - इन सभी बातों को ध्यान में रखकर ही समाज के बूढ़े-बुजुर्ग कहते हैं कि जिस स्त्री ने अपनी मांग के बीच में सुंदर, स्पष्ट दिखने वाला सिंदूर लगाया है, उसके पति की आयु लंबी होती है और दोनों पूरे जीवन बड़े ही प्रेम के साथ जीते हैं।

यहां के लोग पीते हैं दुनिया का सबसे महंगा पानी, एक बोतल की चुकानी होती है इतनी कीमत

Image
कहा जाता है कि आगे जब कभी-भी विश्व युद्ध होगें तो वो पानी के लिये हो सकता है। लेकिन यह युद्ध हो या न हो यह तो निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता। लेकिन पानी की किल्लत दिन-ब-दिन होती जाएगी,यह तो दुनिया भर के रिपोर्ट्स भी कहती है। वहीं अभी ही एक लीटर बोतल की कीमत 134 रुपये हो जाये तो यह साफ इशारा करता है कि हर किसी को पानी की बर्बादी से बचना चाहिये। बता दें कि होलिडू नाम के एक सर्च इंजन ने एक सर्वे 120 शहरों में पानी को लेकर किया है। इस सर्वे में कहा गया कि आज दुनिया में सबसे महंगी पानी नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में बिकती है। वहां एक लीटर पानी की कीमत 1.85 डॉलर यानी करीब 134 रुपये है। जो दुनिया में पानी की सबसे उंची कीमत है। यहीं नहीं यह सर्वे यह भी खुलासा करता है कि ओस्लो में पानी की कीमत दुनिया के 120 शहरों से तीन गुना महंगी मिलती है।    मालूम हो कि पानी को लेकर यह बताने की जरुरत नहीं है कि सभी के लिये बुनियादी आवश्यकता में सबसे पहले नंबर पर आता है। प्रकृति ने भी प्रचुर मात्रा में पानी उपलब्ध कराई है। लेकिन समय के साथ-साथ पानी महंगी होती गई। वहीं ओस्लो के बाद पानी की कीमत वाले शहर की बात कर

फ्लोरल ड्रेस में गजब दिख रही हैं ऐक्ट्रेस मौनी रॉय, बिखेरा खूबसूरती का जलवा

Image
  एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने लुक्स को लेकर अक्सर सुर्खियों मे रहती है। एक्ट्रेस वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल हर लुक में परफेक्ट लगती है। एक्ट्रेस अपने लुक की तस्वीरें फैंस के साथ भी शेयर करती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस का दिल जीत रही हैं। तस्वीरों में मौनी फ्लोरल ड्रेस में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में मौनी बेहद खूबसूरत लग रही है। मौनी जमीन पर बैठ कर कैमरे के सामने पोज दे रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं। काम की बात करें तो मौनी बहुत जल्द फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली है। इस समय में एक्ट्रेस के साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन नजर आएंगे। आयान मुखर्जी ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। 

इस मौसम में फटे होंठों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Image
 तेज गर्मी और गर्म हवाओं का सबसे ज्यादा असर हमारे होंठों पर दिख रहा है। इस मौसम में होंठ रूखे और पपड़ीदार हो रहे है। गर्मी में होंठों की देखभाल करने के लिए हम तरह-तरह के मॉइश्चुराइजर और कोल्ड क्रीम इस्तेमाल करते हैं जो काफी महंगे साधन है। इनका कई बार साइड इफेक्ट भी देखने को मिलता है। इस मौसम में रूखे और पपड़ीदार होंठों से निजात पाने के लिए हम लिप बाम, लोशन या लिप्सटिक वगैरह लगाकर बाहर निकलते है जिसकी वजह से धूल के कण हमारी परेशानी और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं। वैसे तो होंठों के फटने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन गर्मी में होंठ फटने का सबसे बड़ा कारण बॉडी में पानी की कमी और सूरज की यूवी किरणें है, जिनकी वजह से होंठ सूख कर फटने लगते हैं। आप भी फटे होंठों से परेशान है तो कुछ घरेलू नुस्खों को अपना कर इस परेशानी से निजात पा सकती है। - फटे होंठों को नर्म और मुलायम बनाने के लिए रात को सोने से पहले होंठों पर शहद लगाएं। शहद में हीलिंग पॉवर अधिक होती है जिससे आपके फटे होंठ जल्द ठीक हो जाते हैं। - फटे होंठों के लिए बेस्ट देसी इलाज है गुलाब जल और ग्लिसरीन। गुलाब जल और ग्लिसरीन का पेस्ट बनाएं और उसे

शॉर्ट ड्रेस में मौनी रॉय ने बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कन, तस्वीरें हुई वायरल

Image
 एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने लुक्स को लेकर अक्सर लाइमलाइट में रहती है। एक्ट्रेस अपने अलग-अलग लुक की तस्वीरें फैंस के साथ भी शेयर करती रहती है। हाल ही में मौनी ने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें शेयर की हैं, जो आग लगा रही हैं।  इन तस्वीरों को एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीरों में वो ब्लैक एंड व्हाइट फ्लोरल ड्रेस में जमीन पर बैठकर पोज देती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री की तस्वीरों में बैकग्राउंड में दिख रहे फूल उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से मौनी ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद हॉट लग रही है। मौनी कातिलाना अंदाज में कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस की निगाहें अटक गई हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। काम की बात करें तो मौनी बहुत जल्द फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली है। इस समय में एक्ट्रेस के साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन नजर आएंगे। आयान मुखर्जी ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। 

सुबह उठते ही भूलकर न देखें ये चीजें, बिगाड़ सकते हैं दिन में होने वाले काम

Image
 हम हर सुबह इसी उम्मीद से उठते हैं कि आज का दिन नई आशा और उम्मीद से भरा होगा। कहते हैं अगर आपके दिन की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा बीतता है। लेकिन कई बार हम ऐसी चीजों को देखते हैं जो आपके काम को बिगाड़ सकती हैं। इस चीजों के बारे में वास्तु शास्त्र में जानकारी दी गई है। इन चीजों को सुबह के समय देखना अशुभ माना जाता है। - मान्यता है कि सुबह के समय फूटे बर्तन, बंद घंडी और किसी दुर्घटना को देखना अशुभ माना जाता है। इन चीजों को देखने की वजह से आपका पूरा दिन तनाव में गुजरता है। इस दिन किसी तरह का कोई फैसला लेने से बचना चाहिए। - सुबह उठते ही अपना चेहरा शीशा में देखना अशुभ होता है। इससे आपका पूरा दिन खराब होता है। आप रोज सुबह उठकर अपनी दोनों हथेलियों को आपस में स्टाकर एक बार जरूर दर्शन करें। मान्यता है कि इससे आपका दिन शुभ और अच्छा रहता है। - मान्यता है कि सुबह के समय में तेल के बर्तन, सुई- धागे आदि देखना अशुभ होता है। आप रात के समय में इन चीजों को ऐसी जगह पर रखें जहां सामान्य तौर पर आपकी नजरें नहीं जाती है। - वास्तु के अनुसार, सुबह के समय में परछाई देखना अशुभ होता है। अगर आप उगते सूर्य को

मालविका मोहनन का ग्लैमरस लुक हुआ वायरल, एक्ट्रेस की तस्वीरों ने रोकी 'दिलों की धड़कन'

Image
साउथ फिल्म एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है। हाल ही में उनकी फिल्म मास्टर सुपरहिट हुई है। अब वह अपने बोल्ड लुक चलते सुर्खियों में हैं। एक्टिंग के साथ मालविका अपने शानदार फैशन चॉइस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। वो फैशन को लेकर एक्पेरिमंट करने से नहीं डरती हैं। उनकी खास बात है वो हर तरह के स्टाइल को अच्छे से कैरी करती हैं। बात अगर इंडियन आउटफिट की हो, तो मालविका जानती है कि कैसे उसमें भी सबका दिल जीतना है। ट्रेडिशनल ड्रेस पहनना हो या क्रॉप टॉप वो शानदार दिखना और दूसरों से अलग दिखना जानती हैं। उनकी तेटेस्ट फोटोज भी इसमय टॉक ऑफ दी टाउन बनी हुई हैं। स्पोर्ट्स ड्रेस और व्हाइट शूज में वो बेहद स्मार्ट और ग्लैमरस लग रही हैं। मालविका की इससे पहले भी कई बोल्ड तस्वीरें इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन चुकी हैं। मालविका मोहनन तमिल और मलयालम भाषा की फिल्में कर चुकी हैं। उन्होंने 'पट्टम पोल' से स्क्रीन डेब्यू किया था, जिसमें उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया था।

क्या आप जानते है होटल रूम में हमेशा सफेद चादर ही क्यों बिछाई जाती है?

Image
जब भी आप कहीं घूमने जाते हैं, तो आपको हमेशा होटल के रूम में सबसे पहले अट्रेक्ट करती है, तो वो होता है सफेद चादर से सजा खूबसूरत बेड। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा कि आखिर होटल के रूम्स में हमेशा बेड पर सफेद चादर यानि बेडशीट ही क्यों बिछाई जाती है। अगर नहीं, तो आज हम आपको होटल के बेडरूम के इस अनसुने राज के बारे में बता रहे हैं। होटल के बेडरूम में सफेद चादर बिछाने के वजह.... 1. होटल के बेडरूम में सफेद चादर बिछाने की सबसे अहम वजह ये है कि सफेद रंग के संपर्क में आने से मन और दिमाग शांति महसूस करता है। जिससे तनाव में कमी आती है। जिससे आप स्ट्रेस फ्री होकर अपनी वेकेशन्स को इंज्वॉय कर सकें। 2. जब भी हम लोग कहीं घूमने जाते हैं, तो ऐसे में भाग-दौड़ और मौज मस्ती में काफी थक जाते हैं। ऐसे में सफेद रंग आपको रिलेक्स करने में मदद करता है। इसके साथ ही सफेद रंग की चादर पर सोने से नींद सुकून की आती है। जिससे आप अगले दिन के लिए खुद को रिफ्रेश फील करते हैं। 3.होटल के बेडरूम में सफेद चादर बिछाने के पीछे उस पर लगे दागों को आसानी से पहचानने के लिए किया जाता है। क्योंकि आमतौर पर माना जाता है कि सफेद रंग के कपड़

WhatsApp पर जल्द जुड़ेगा ये खास फीचर, आपको मिलेगा ये खास फायदा

Image
WhatsApp अपने मल्टी-डिवाइस सपोर्ट को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ जल्द ही उपलब्ध करवा सकता है। Facebook के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने कुछ समय के लिए अपने गोपनीयता-केंद्रित एन्क्रिप्शन की मार्केटिंग की है। इसके बारे में दावा किया जाता है कि यह टेक्स्ट और वॉयस मैसेज, फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और कॉल को इस तरह से सुरक्षित रखता है कि वे सेंडर और रिसीवर को छोड़कर किसी के द्वारा भी एक्सेस नहीं किए जा सकते। हालांकि, उनके बीच संचार को समन्वयित करने के साथ-साथ कई डिवाइसेज पर समान स्तर की सुरक्षा को सक्षम करना इतना आसान नहीं है। इसके लागू करने में कई तकनीकी चुनौतियां शामिल हैं। हालाँकि WhatsApp ने अभी तक इसकी आधिकारिक डीटेल्स नहीं दी हैं।  WhatsApp बीटा ट्रैकर WABetaInfo ने बताया है कि WhatsApp पर उपलब्ध एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन इसके आगामी मल्टी-डिवाइस सपोर्ट के साथ कम्पैटिबल होगा। इस महीने की शुरुआत में, मार्क जुकरबर्ग ने WABetaInfo के साथ एक कथित वार्तालाप में उल्लेख किया कि व्हाट्सएप पर मल्टी-डिवाइस सपोर्ट का उपयोग करते समय चैट अभी भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होगी। WABetaInfo द्वारा

पीरियड्स आने में हो रही है देरी तो आजमाकर देखें ये घरेलू उपाय!

Image
 भागदौड़ भरी जिंदगी के चलते लोग कई परेशानियों का सामना करते हैं। इसके कारण शरीर पर बुरा असर पड़ता है। वहीं ज्यादा तनाव लेने से लड़कियों को माहवारी यानि पीरियड्स से जुड़ी समस्या से परेशान होने लगती है। इसके कारण कई महिलाओं व लड़कियों को लंबे समय तक पीरियड नहीं आते हैं। ऐसे में वे परेशान होकर दवाओं का सहाला लेने लगती है। मगर आप चाहे तो इसके लिए कुछ देसी उपायों को अपना सकती है। इससे आपको जल्दी आराम मिल सकता है। साथ ही इससे साइड इफेक्ट होने का खतरा भी कम रहता है। चलिए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में... अदरक अदरक पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल आदि गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। वहीं अनियमित मासिक चक्र को ठीक करने में भी इसे कारगर माना गया है। इसके लिए एक 1 कप पानी में 1 बड़ा चम्मच अदरक डालकर उबालें। पानी उबलने पर इसे आंच से उतार कर छान लें। फिर इसमें चीनी या शहद मिलाकर दिन में दिन पर थोड़ा-थोड़ा करके पी लें। इसके अलावा आप सुबह खाली पेट गुड़़ के साथ अदरक भी खा सकती है। इससे बंद माहवारी आने के साथ इ

पर्पल ब‍िक‍िनी में खुशी कपूर ने बहन जाह्नवी कपूर को दी कड़ी टक्कर, देखें वायरल तस्वीरें

Image
 बॉलीवुड फिल्म अदाकार जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी बिकिनी तस्वीरें शेयर कर सनसनी मचा दी है। इन तस्वीरों में दिग्गज फिल्म स्टार श्रीदेवी की छोटी बेटी बेहद हॉट और सेक्सी नजर आ रही हैं। खुशी कपूर की इन तस्वीरों ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इन लेटेस्ट तस्वीरों में खुशी कपूर बेहद हॉट और ग्लैमरस नजर आ रही हैं। खुशी कपूर ने सोशल मीडिया पर बिकिनी में अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो बेहद हॉट एंड ग्लैमरस नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस खुशी कपूर के बिकिनी अवतार ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। पर्पल बिकिनी में खुशी कपूर अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। अभी कुछ ही दिन पहले एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने भी सोशल मीडिया पर अपनी बिकिनी फोटोज शेयर की थी। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं जाह्नवी कपूर की इन तस्वीरों को देख आप भी यही कहेंगे कि एक्ट्रेस की छोटी बहन उन पर बोल्ड लुक में भारी पड़ गई हैं।

हिंदू धर्म में स्वास्तिक का निशान बनाने की काफी महत्वत्ता मानी जाती है, जानिए इसके लाभ

Image
 हिंदू धर्म में स्वास्तिक का निशान बनाने की काफी महत्वत्ता मानी जाती है। किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले स्वास्तिक का चिन्ह बनाने की प्रथा है। इसके अतिरिक्त स्वास्तिक जैन तथा बौद्ध धर्म में भी अहम माना जाता है। इस शब्द में सु का अर्थ शुभ तथा अस्ति का अर्थ होना है। इस शब्द का मतलब शुभ होना, कल्याण होना है। किसी भी कार्य को करने से पहले प्रभु श्री गणेश की पूजा के साथ स्वास्तिक बनाया जाता है। स्वास्तिक में बनी चारों रेखाएं को लेकर व्यक्तियों की भिन्न-भिन्न अवधारणाएं बनी हैं। कुछ लोग मानते हैं कि स्वास्तिक में बनी चारों रेखाएं पूर्व, पश्चिम, उत्तर तथा दक्षिण की तरफ संकेत देती है। कुछ लोगों का मानना हैं कि ये चारों रेखाएं चारों वेद के प्रतीक है। इसके अतिरिक्त कुछ मानते हैं ये चार रेखाएं भगवान ब्रह्मा के चार सिरों की दिखती हैं। वही क्या आपने कभी सोचा है कि स्वास्तिक लाल रंग से क्यों बनाया जाता है। क्योंकि हिंदू धर्म में लाल रंग की खास अहमियत होती है। हम पूजा- पाठ में लाल रंग का उपयोग करते हैं। आइए जानते हैं स्वास्तिक की अहमियत के बारे में..... 1. प्रथा है कि वास्तु दोष से निजात पाने के लिए