Posts

Showing posts from August 22, 2021

चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने फिर बढ़ाया इंटरनेट का पारा, तस्वीरों ने किया मदहोश

Image
 बॉलीवुड की यंग किड स्टार चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे इन दिनों सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। कभी वे अपने दोस्तों के साथ चिल करती नजर आती हैं तो कभी वे अपनी फैमिली के साथ समय बिताती नजर आती हैं, लेकिन फिलहाल तो उनका एक लेटेस्ट फोटोशूट जमकर वायरल हो रहा है। इस ब्लैक आउटफिट और स्टाइलिश अंदाज में उनके चाहने वाले पोस्ट पर कमेंट का बारिश कर रहे हैं। अनन्या पांडे के इस फोटोशूट को खूब पसंद किया जा रहा है।  अनन्या पांडे द्वारा शेयर किए गए इस लेटेस्ट पोस्ट में देखा जा सकता है कि उन्होंने ब्लैक कलर का क्रॉप टॉप कैरी किया है साथ ही ब्लैक जींस और गोल्डन ईयरिंग उनके लुक को काफी स्टनिंग बना रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने हाथों में प्रॉप पहना हुआ है जिसे पहनकर वे चुड़ियों से भरे हाथों की तरह पोज देती नजर आ रही हैं।  अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से उन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड में कदम रखा था। अनन्या  ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से लेकर अपनी हर फिल्मों में चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। पहले उन्हो

बहुत भाग्‍यशाली होते हैं वह लोग जिनके हाथों में होती है यह विष्णु रेखा

Image
हाथ में तमाम रेखाएं होती हैं जिनके अलग-अलग मायने होते हैं। कोई रेखा स्वास्थ्य के बारे में बताती है तो कोई उम्र के बारे में तो कोई करियर, विवाह और पढ़ाई के बारे में जानकारी देती है। इन्हीं में से कुछ रेखाएं ऐसी भी होती हैं जो कुछ ही लोगों के हाथों में होती हैं। माना जाता है ये रेखाएं जिन लोगों के हाथों में होती हैं वो लोग बहुत ही सौभाग्यशाली माने जाते हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं विष्णु रेखा के बारे में जो काफी शुभ मानी जाती है। विष्णु रेखा बहुत ही भाग्यशाली मानी जाती है और जिन व्यक्तियों के हाथ में ये रेखा मौजूद होती है वे लोग काफी किस्मत वाले माने जाते हैं। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार हृदय रेखा से एक रेखा गुरु पर्वत की तरफ जाती है जो हृदय रेखा को दो भागों में बांट देती है इसे ही विष्णु रेखा कहते हैं। ये रेखा जितनी गहरी होती है उतनी ही शुभ मानी जाती है। कहते हैं जिनके हाथ में ये रेखा होती है उन लोगों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहती है। विष्णु रेखा का लाभ: ऐसे लोग जो भी काम करते हैं उसमें इन्हें सफलता हासिल होती है। विष्णु रेखा पुरुषों के दाएं हाथ में तो महिलाओं के बाएं हाथ में हो

आइये जानते हैं अचार हमारे स्वास्थ्य पर क्या असर डालता है

Image
भारतीय खानपान में अचार का विशेष महत्व है। घर में बनने वालों अचारों के साथ ही बाजार में बिक रहे अचारों का भी टेस्ट बेहद लजीज होता है। आम, नींबू, मिर्च, लहसुन के अलावा कुछ सब्जियों के भी अचार बनाए जाते हैं। अचार की खुशबू और स्वाद लंबे समय तक जीभ पर बनी रहती है। हालांकि कई बार आपको अचार खाते हुए मां या कोई बड़ा ये कह देता है ज्यादा अचार खाना ठीक नहीं या रोज-रोज अचार खाने से नुकसान होता है। आइये जानते हैं अचार हमारे स्वास्थ्य पर क्या असर डालता है..... ज्यादा अचार खाने के नुकसान अचार में काफी मात्रा में सोडियम होता है जो हाइपरटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए अच्छा नहीं है। बाजार में मिलने वाले अचार में तेल की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और उसमें प्रयोग किए जाने वाले मसाले भी अक्सर पके हुए नहीं होते, जिसके कारण कोलेस्ट्रॉल और अन्य समस्याएं हो सकती है। अचार बनाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए जिन प्रिजेरवेटिव्स का प्रयोग होता है, वे शरीर के लिए हानिकरक होते हैं और एसिडिटी या शरीर में सूजन आदि के लिए जिम्मेदार होते हैं। अचार में बहुत ज्यादा तेल, नमक और सिरके का इस्तेमाल होता है। यह सेहत

स्वप्न शास्त्र से जानिए कैसे सपने भविष्य में पैसा आने का संकेत देते हैं

Image
 इंसान सोते हुए कई तरह की चीजें सपने में देखता है। अधिकतर सपने वो जागने के बाद भूल भी जाता है तो वहीं कुछ सपने उसे याद रहते हैं। स्वप्न ज्योतिष की मानें तो हर सपने का कुछ न कुछ अर्थ जरूरत होता है। सपने हमें भविष्य में होने वाली चीजों के बारे में पहले ही संकेत दे देते हैं। कहते हैं कि अच्छे सपने कभी किसी के साथ शेयर नहीं करने चाहिए वहीं बुरे सपने हर किसी को बता देने चाहिए। यहां हम जानेंगे कैसे सपने धन के आगमन का संकेत देते हैं। अगर आपने सपने में बड़ी लॉटरी लगते देखा है तो इसका मतलब है कि असल जिंदगी में आपकी कोई विश पूरी होने वाली है। अगर आपको सपने में सड़क पर चलते हुए या फिर किसी अन्य तरीके से पैसा मिले तो इसका मतलब है कि असल जीवन में आपकी पैसों संबंधी दिक्कतें दूर होने वाली हैं। ये सपना धन के आने का संकेत देता है। अगर सपने में आपको कागज के नोट दिखाई देते हैं तो ये काफी शुभ सपना माना जाता है। ये सपना इस बात का संकेत देता है कि आपकी किस्मत जल्दी ही बदलने वाली है। हो सकता है आपको धन लाभ हो जाए या फिर आपकी इनकम बढ़ जाए। कुल मिलाकर ये सपना आर्थिक स्थिति मजबूत होने का संकेत देता है। अगर सपने

गोपी बहू देवोलीना भट्टाचार्जी ने बिकिनी पहन दिखाया जलवा, ग्लैमरस अंदाज हुआ वायरल

Image
  देवोलीना भट्टाचार्जी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं और अपने वीडियोज शेयर कर फैन्स का आए दिन मनोरंजन करती रहती हैं। वैसे तो देवोलीना भट्टाचार्जी छोटे पर्दे पर संस्कारी बहू कहा जाता है, लेकिन असल जिंदगी में वे काफी स्टाइलिश हैं।  देवोलीना अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी स्टाइलिश तस्वीरें व वीडियो शेयर करते हुए देखी जाती हैं। इसी क्रम  में एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आया है, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में देवोलीना काफी ग्लैमरस लग रही हैं। यैलो बिकिनी और प्रिंटेड बॉटम में देवोलीना बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। देवोलीना ने अपने बालों को खुला ही रखा है। बिकिनी लुक को देवोलीना ने गोल्डन चंकी नेकपीस के साथ कंप्लीट किया है।  तस्वीरों में देवोलीना की कातिलाना और दिलकश आदाएं फैंस को दीवाना बना रही हैं। फैंस देवोलीना की बिकिनी पिकचर्स पर हार्ट और फायर इमोजी बनाकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।  टीवी की संस्कारी बहू का बिकिनी में सिजलिंग अवतार फैंस को काफी इंप्रेस कर रहा है। एक्ट्रेस की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।  देवोलीना को पहचान टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया'

मालदीव में दिखा मोनालिसा ने लेटेस्ट बिकिनी अवतार, फोटो शेयर कर इंस्टाग्राम पर लगा दी आग

Image
 टीवी और भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा मोनलिसा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं। अपने हुस्न और अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करने वाली मोनालिसा ने एक बार फिर अपने हॉट अवतार से सनसनी मचा दी है। मोनालिसा इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं और वहीं से वो लगातार अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इस बार तो एक्ट्रेस ने बोल्डनेस की हद पार कर दी। मोनालिसा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनका बिकिनी अवतार दिखाई दे रहा है। मोनालिसा नीले रंग की बिकिनी पहनी हुई है और नीले समंदर के किनारे पूल में आराम फरमाती हुईं नज़र आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मोनालिसा ने लिखा- अच्छा वक्त और टैनिंग लाइन्स। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और उनके हुस्न की तारीफ कर रहे हैं। मोनालिसा की इन फोटोज को अब तक 1 लाख से ज़्यादा लोगों ने लाइक किया है। बता दें कि ओरिया फिल्म जय श्रीराम और बॉलीवुड फिल्म- ब्लैकमेल मोनालिसा के करियर की शुरुवाती फ़िल्में थी। उसके बाद मोनालिसा ने कई तरह की भाषा में फ़िल्में की।

जानिए कब है जन्माष्टमी, कैसे करें भगवान श्रीकृष्ण की पूजा

Image
 भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक कथाओं के अनुसार भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथी और रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। इस साल 30 अगस्त को भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। भगवान श्री कृष्ण का जन्म रात्रि में हुआ था। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के बाल रूप की पूजा- अर्चना रात्रि में ही की जाती है। पूजा- विधि सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं। घर के मंदिर में साफ- सफाई करें। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। सभी देवी- देवताओं का जलाभिषेक करें। इस दिन भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप यानी लड्डू गोपाल की पूजा की जाती है। लड्डू गोपाल का जलाभिषेक करें। इस दिन लड्डू गोपाल को झूले में बैठाएं। लड्डू गोपाल को झूला झूलाएं। अपनी इच्छानुसार लड्डू गोपाल को भोग लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है। लड्डू गोपाल की सेवा पुत्र की तरह करें। इस दिन रात्रि पूजा का महत्व होता है, क्योंकि भगवान श्र

वास्तु के अनुसार पति-पत्नी में रहती है अनबन तो बेडरूम में रखें ये चीजें, रिश्तों में घुलेगी मिठास

Image
प्यार, देखभाल और एक-दूसरे का सम्मान करना किसी भी स्वस्थ रिश्ते का मुख्य आधार होता है। मगर कई बार सारी चीजें सही होने के बावजूद पति-पत्नी में अनबन रहती है। इसकी वजह वास्तु दोष भी हो सकता है। ऐसे में दिक्कतों को दूर करने के लिए अपने बेडरूम में कुछ चीजों में बदलाव जरूरी है। तो क्या हैं वो चीजें आइए जानते हैं।  1. वास्तु विशेषज्ञ के अनुसार कमरे का उत्तर-पूर्व कोना किसी भी तरह से अस्त-व्यस्त न हो। यहां चीजों के बिखरे होने से पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव आ सकता है। इसलिए बेडरुम में ये कोना साफ रखें। 2. रिश्तों में मिठास घोलने के लिए बेडरूम में इंडोर प्लांट्स लगाएं। उत्तर दिशा के कोने में सफेद फूल और दक्षिण-पश्चिम कोने में बैंगनी या लाल गुलाब लगाएं। इससे संबंधों को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। 3. बेडरूम की दीवारों पर इस्तेमाल किया जाने वाला रंग हल्का और आंखों को आराम देने वाला होना चाहिए। बेडरूम में हल्का गुलाबी या गाजरी रंगों का प्रयोग शुभ माना जाता है। इसके अलावा आप बेडशीट, पिलो कवर आदि में लाल रंग का इस्तेमाल करें, इससे प्यार बढ़ेगा। 4. फैमिली फोटो को दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। आप

इस मंदिर में मौजूद हैं 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, जानें आखिर एक करोड़ में क्यों कम हैं 1 मूर्ति

Image
  भारत के रहस्‍यमयी मंद‍िरों की कहान‍ियां तो हम अक्‍सर ही आपके साथ शेयर करते रहते हैं। लेक‍िन आज हम आपको ज‍िस रहस्‍यमयी मंद‍िर से रूबरू करवाने जा रहे हैं, उसके ल‍िए दावा है क‍ि इसकी गुत्‍थी सुलझाने के अब तक के सारे प्रयास व्‍यर्थ ही गए हैं। जी हां यह बहुत ही खास मंद‍िर है। इस मंद‍िर में 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां हैं। तो आइए जानते हैं कहां हैं यह मंद‍िर, कौन सा है यह मंद‍िर और इतनी मूर्तियों का आख‍िर क्‍या है रहस्‍य? हम ज‍िस मंद‍िर का ज‍िक्र कर रहे हैं वह त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से तकरीबन 145 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। इस मंद‍िर का नाम है है उनाकोटी। कहते हैं कि यहां कुल 99 लाख 99 हजार 999 पत्थर की मूर्तियां हैं, जिनके रहस्यों को आज तक कोई भी सुलझा नहीं पाया है। मसलन ये मूर्तियां किसने बनाई, कब बनाई और क्यों बनाई और सबसे जरूरी कि एक करोड़ में एक कम ही क्यों? कहते हैं क‍ि इन रहस्यमय मूर्तियों की संख्‍या के कारण ही इस जगह का नाम उनाकोटी पड़ा है। इसका अर्थ होता है करोड़ में एक कम। उनाकोटी को रहस्यों से भरी जगह इसलिए कहते हैं, क्योंकि एक पहाड़ी इलाका है जो दूर-दूर तक घने जंगलों और दलदल

जोक्स! जीवनसाथी को हनी, स्वीटी, चोकोपी, स्वीटहार्ट, जानू, लड्डू आदि नामो से ना पुकारे

Image
एक इन्जीनीयर को यह देख कर हैरत हुई कि अंदर के कमरे में बैल कोल्हू खींच रहा है और तेली बाहर बैठा चिलम पी रहा है।  इन्जीनीयर ने तेली से कहा, "अगर बैल रुक जाये तो तुम्हें पता ही नहीं चलेगा।"  तेली : पता चल जायेगा इन्जीनीयर साहिब, उसके गले में बंधी घंटी भी रुक जाएगी।  इन्जीनीयर ने एक मिनट सोचा और फिर बोला, "अच्छा अगर यह एक जगह खड़ा होकर बस अपना सिर हिलाता रहे तो घंटी बजती रहेगी और तुम समझोगे कि बैल चल रहा है।"  तेली ने बड़ी शांति से जवाब दिया, "हमारे बैल ने B.Tech नहीं किया है साहब। पति - आज खाने में क्या बना रही हो ?  पत्नी - आज पनीर चिली और मंचूरियन, सब्जी में पनीर बटर मसाला, मलाई कोफ्ता, वेज़ अफ़गानी, चावल में हैदराबादी दम बिरयानी, बटर रोटी, मसाला कुलचा और पाइन एप्पल रायता वेनेला साथ में हॉट चौकलेट, अखरोट बादाम का हलवा, और तुम्हारे लिए ज़बरदस्त ठण्डी बियर... पति - खाना बना रही हो या भारतीय नेताओ की तरह आश्वासनों का लोलीपोप थमा रही हो ! एक 20 वर्ष से विवाहित जोडे ने जब अपने खून की जाँच कराई तो उनको मधुमेह निकला। तहकीकात से पता चला कि उनको ये बीमारी एक दूसरे को  हनी, स

राधिका आप्टे का फिर दिखा हॉट अंदाज, ब्लैक लेदर जैकेट में शेयर की सिजलिंग तस्वीरें

Image
सोशल मीडिया पर पिछले दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे जमकर ट्रोल हुई। दरअसल उनकी फिल्म पार्चड से एक न्यूड वीडियो सामने आया। जिसे देखने के बाद लोग राधिका आप्टे पर हमला करने लगे थे। ट्विटर पर एक लंबे समय  तक राधिका आप्टे को लेकर बॉयकाट करने की मांग उठ उठी। #BoycottRadhikaApte एक लंबे समय तक ट्रेंड में रहा। जिसके बाद एक बार फिर राधिका आप्टे ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें वो बेहद ही हॉट लग रही हैं। इस फोटो में राधिका ने वाईट कलर की बिकिनी पहन रखी है। इसके साथ ही उपर उन्होंने ब्लैक कलर का ओवरकोट पहन रखा है। इस तस्वीर में राधिका आप्टे की खूबसूरती देखते ही बन रही है। राधिका की इस फोटो को अब तक ढाई लाख के करीब लाइक्स मिल चुके हैं।  वर्कफ्रंट की बात करें तो राधिका आप्टे आने वाले समय में वासन बाला की फिल्म ‘मोनिका’ के अलावा फिल्म ‘ओ माई डार्लिंग’ में राजकुमार राव के साथ दिखाई देंगी। उन्हें आखिरी बार नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म ‘रात अकेली है’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ देखा गया था।

फास्ट फूड में मोमोज खाने की आदत पहुंचा सकती है अस्पताल, जानिए इसके नुकसान

Image
 फास्ट फूड खाने का शौक कई लोगों को होता है। खासकर मोमोज खाना किसे पसंद नहीं होता। मोमोज आज के दौर का एक लोकप्रिय फास्ट फूड है। हर इलाके में आपको मोमोज बिकते हुए दिख जाएंगे। लेकिन मोमोज सेहत के लिए बहुत अच्छे नहीं नहीं होते हैं। बल्कि इनका ज्यादा सेवन तो आपके स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि मोमोज का सेवन कैसे हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। मोमोज मैदे से बनते हैं। मैदे में एजोडीकार्बोना माइड, बेंजोइल पेरोक्साइड जैसे तत्व मिलाए जाते हैं। मोमोज में मैदे को सॉफ्ट बनाएं रखने के लिए एलोक्सन नाम का तत्व भी मिलाया जाता है, जो सेहत के लिए हानिकारक होता है। मोमोज को बनाने के लिए मैदे में जो तत्व मिलाए जाते वह सेहत के लिए सही नहीं होते हैं। ये तत्व शरीर के पैंक्रियाज को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा यह डायबिटीज का खतरे भी बढ़ा देते हैं। मोमोज वेज और नॉनवेज दोनों तरह के बनाए जाते हैं। नॉनवेज मोमोज को बनाने के लिए चिकन मांस का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन इसकी क्वालिटी बहुत अच्छी नहीं होती। खराब चिकन मांस की क्वालिटी की किसी को भी बीमार कर सकती है। लोग

ऑफ शोल्डर ड्रेस में हसनंदानी ने शेयर की गॉर्जियस तस्वीरें, देखकर फैंस हुए दीवाने

Image
 एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी इन दिनों पति रोहित रेड्डी और बेटे आरव के साथ मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही है। इसके साथ एक्ट्रेस वेकेशन की तस्वीरें भी शेयर कर रही है। हाल ही में अनीता ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।  तस्वीरों में अनीता ऑफ शोल्डर पिंक और स्काईब्लू ड्रेस में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस गॉर्जियस लग रही है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देख कर फैंस दीवाने हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।  काम की बात करें तो अनीता ने कभी सौतन कभी सहेली, कसम से, 'खतरों के खिलाड़ी 1', 'नच बलिए 7', 'झलक दिखला जा 8', 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' और नागिन जैसे शोज में काम कर चुकी है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कुछ तो है, ये दिल, कृष्णा कॉटेज, कोई आप सा और रागिनी एमएमएस 2 फिल्मों में भी काम कर चुकी है। 

पूजा में भूल से भी ना करें इन फूलों का प्रयोग, नहीं तो नाराज हो सकते हैं देवी-देवता

Image
फूल प्रकृति की सबसे सुंदर देन है जिसका उपयोग देवी-देवता के पूजा के लिए करना उत्तम बताया गया है। सनातन धर्म के अनुसार, कोई भी पूजा बिना फूलों के अधूरी मानी गाई है। फूल सादगी और पवित्रता का प्रतीक हैं जिनका उपयोग करने से देवता प्रसन्न होते हैं। जानकार बताते हैं कि सनातन धर्म के देवी-देवताओं की पूजा के दौरान उनके प्रिय फूलों का उपयोग करना चाहिए। ऐसा इसीलिए क्योंकि वह प्रसन्न होकर अपने भक्तों की इच्छाओं को पूर्ण करते हैं। इसके साथ फूलों से आने वाली खुशबू घर में सकारात्मकता और शांती लाती है। लेकिन, भक्तों को पूजा के दौरान कुछ फूलों का प्रयोग करने से बचना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, पूजा में वर्जित माने गए फूलों के प्रयोग से देवी-देवता नाराज या क्रोधित हो सकते हैं... - भगवान राम की पूजा में कभी-भी कनेर के फूलों का प्रयोग नहीं करना चाहिए इससे वह नाराज होते हैं। मगर मां दुर्गा की पूजा में आप कनेर के फूलों को उपयोग कर सकते हैं।  - भगवान विष्णु के भक्तों को श्रीहरि पूजन के दौरान अगस्त्य के फूलों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसके साथ माधवी और लोध के फूलों का भी उपयोग नहीं करना चाहिए। - मां पार्वती

जोक्स! एक दांत निकलवाना है, पर सिर्फ 10 मिनट में...

Image
 पत्नी - तुम्हें जरा भी तमीज नहीं है। मैं घंटों से बोले जा रही हूं और तुम हो कि उबासी ले रहे हो। . . पति - मैं उबासी नहीं ले रहा, बोलने की कोशिश कर रहा हूं,  लेकिन तुम हो कि बोलने ही नहीं दे रही...!!! एक सजी-धजी महिला दांत के डॉक्टर के पास गई... . महिला - एक दांत निकलवाना है, पर सिर्फ 10 मिनट में... कोई एनेस्थेसिया, बेहोशी या दर्द की दवाई नहीं... थोड़ा बहुत दर्द होता है, तो होने दो, पर जल्दी... मुझे एक किटी पार्टी में जाना है...! . डॉक्टर - कमाल है...! गजब की बहादुर महिला हैं आप... आइए यहां बेड पर लेट जाइए और दिखाइए कौन सा दांत है...? . महिला (अपने पति से) - जाओ लेट जाओ... और बता दो, कौन सा दांत है...!!! पप्पू - पैंट की सिलाई कितनी है? . टेलर - 150 रुपये . पप्पू - और निक्कर की? . टेलर - 80 रुपये . पप्पू - ठीक है, एक निक्कर ही सिल दो, लेकिन लंबाई पैरों तक रखना...!