Posts

Showing posts from August 29, 2021

शादी के बाद अपने पति और उनके घरवालों के लिए लकी साबित होती हैं इस राशि की लड़कियां

Image
धनु राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। ज्योतिष में इस ग्रह को सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। इस राशि के लोग धार्मिक और बुद्धिमान होते हैं। भीड़ में भी ये अलग दिखाई देते हैं। इस राशि की लड़कियों की बात करें तो वो काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। खासकर ये अपने पति और उनके घरवालों के लिए लकी साबित होती हैं। ये जिस घर जाती हैं वहां धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती। जानिए धनु राशियों की लड़कियों के बारे में और भी दिलचस्प बातें। इस राशि की लड़कियां शरीर से काफी मजबूत होती हैं। इनक आंखों में एक अलग ही चमक रहती है। इनके बोलने का तरीका किसी को भी इनकी तरफ आकर्षित कर देता है। इन्हें जल्दी से किसी पर विश्वास नहीं होता। ये काफी जिज्ञासु प्रवृत्ति की होती हैं। ये कभी भी बंधकर नहीं रह सकतीं। इन्हें किताबें पढ़ने का काफी शौक होता है। इन्हें गुस्सा भी काफी जल्दी और तेज आता है। धनु राशि की लड़कियों का वैवाहिक जीवन सुखद रहता है। इन्हें बचपन में काफी कष्टों का सामना करना पड़ता है लेकिन बड़े होने के साथ-साथ इनके दुख सुख में बदलने लगते हैं। इनके पास पैसों की कोई कमी नहीं रहती। इन्हें किस्मत से सभी सुख-सुविधाएं प्रा

पेट में कीड़े होने की समस्या से हैं परेशान, तो अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय

Image
 पेट में कीड़े होना आम बात है। बहुत से लोगों को ये समस्या होती है। बच्चों में ये परेशानी ज्यादा देखी जाती है। इस दौरान उनके पेट में दर्द होना, भूख नहीं लगना, उल्टी होना, रात को सोते वक्त दांत कटकटाना जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। इसलिए समय रहते इसका इलाज कराना जरूरी होता है। आज हम आपको बताएंगे कुछ आसान घरेलू उपायों के बारे में जिन्हें अपनाने से आपको पेट के कीड़ों से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में.... लहसुन :- लहसुन में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। ये एंटी-बैक्‍टीरियल गुणों से भरपूर होता है। इससे पेट में होने वाले कीड़ो की समस्या से छुटकारा मिलता है। एक सप्‍ताह तक हर रोज कच्‍चे लहसुन को खाली पेट खाये या एक कप दूध में लहसुन की दो कली को डालकर अच्‍छे से उबाल ले अब इससे थोड़ा सा ठंडा करके पीएं। ऐसा करने से पेट में कीड़ों की समस्‍या दूर होगी। लौंग :-  लहसुन की तरह लौंग में भी कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते है। ये एंटी-सेप्टिक, एंटी-बैक्‍टीरियल और एंटी पैरासिटिक गुणो से भरपूर होते हैं। ये शरीर के अंदर कीड़ों को मारने में मदद करता है। एक चम्‍मच लौंग के पाउडर को एक कप गर्म